चम्बा : मंजूर पठान ( TSN)-चंबा जिला के कई अनछुए पर्यटन स्थल है,जिन्हें विकसित करने की आवश्यकता है. अगर यह पर्यटन स्थल विकसित होते हैं तो पर्यटन की दृष्टि से भी इन पर्यटन स्थलों को पंख लगेंगे साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार के साधन भी उपलब्ध होंगे. इसी को लेकर सलूणी यूथ स्पोर्ट्स सर्विस क्लब के युवाओं की पहल रंग ला सकती है उन्होंने सलूणी के त्रियुंद में पैराग्लाइडिंग का ट्रायल करवाया है जो सफल रहा है.
बता दे कि जल्द ही मानव परिंदे इस स्थान से उड़ान भर सकते है, इस पर्यटन स्थल के विकसित होने से जहां एक तरफ स्थानीय लोगों को रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे तो दूसरी ओर पर्यटक यहां पर आसमान में उड़ने का लुत्फ पैराग्लाइडिंग के माध्यम से उठा सकते हैं.हालांकि पैराग्लाइडिंग का ट्रायल सफल रहा है.जिसके चलते अब डलहौजी खजियार के बाद सलूणी के क्षेत्र में भी पर्यटक पैराग्लाइडिंग कर सकते हैं।वहीं दूसरी और सलूणी यूथ स्पोर्ट्स सर्विस क्लब के युवाओं का कहना है कि हमने त्रियुंद नामक स्थान पर पैराग्लाइडिंग को लेकर साइट चयनित की थी. जिसका ट्रायल सफलतापूर्वक रहा है, आने वाले समय में यहां पैराग्लाइडिंग की अपार संभावनाएं हैं और अगर यहां पैराग्लाइडिंग शुरू होता है तो पर्यटन की दृष्टि से भी यह है विकसित होगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के साधन भी उपलब्ध होंगे।
