/ Sep 02, 2026

राजीव बिंदल और जय राम ठाकुर सरकार बनाने के सपने भूल जाएँ, बोले, मंत्री राजेश धर्माणी

बिलासपुर, 9 जुलाई: हिमाचल प्रदेश में हो रहे तीन उपचुनावों पर कांग्रेस जीत हासिल करेगी। क्योंकि हिमाचल के लोग राजनीतिक तौर पर परिपक्व हैं। उन्हें मालूम है कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार है और अभी तक साढ़े तीन साल का कार्यकाल कांग्रेस सरकार का शेष है। यह बात तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने मंगलवार को स्थानीय सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सत्तासीन होते ही मात्र डेढ़ साल के कार्यकाल में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।

समाज का ऐसा कोई वर्ग नहीं जिसके उत्थान के लिए कोई योजना शुरू नहीं की गई हो। बात चाहे ओल्ड पेंशन स्कीम की बात हो, अनाथ बच्चों की हो या विधवा महिलाओं की हो या फिर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की। हर वर्ग को प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने कुछ न कुछ दिया है। प्रदेश सरकार की अभी तक की उपलब्धियां के चलते जनता कांग्रेस प्रत्याशियों को अपना बहुमूल्य वोट देकर जीत की ओर अग्रसर करेगी। वहीं, उन्होंने भाजपा को घेरते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोगों को गुमराह करने में लगी हुई है।इनके पास कहने के लिए कुछ नहीं होता, यह मात्र लोगों को भ्रमित करके ही यह चुनाव जीतने का प्रयास करते हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर दिन में सपने देख रहे हैं। जबकि, सरकार जनता बनाती है, धन बल के दम पर सरकार नहीं बनती है। इन्होंने प्रयास किया एक षड्यंत्र के तहत विधायकों को खरीदकर सरकार को गिराने का, लेकिन यह उसमें कामयाब नहीं हो पाए। सरकार ने उनके मुंह पर उल्टा तमाचा जड़ा है, छह उपचुनाव में से चार सीटें कांग्रेस ने जीती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

चंडीगढ़ की तर्ज पर हिमाचल में बसेगा ‘हिम चंडीगढ़’, 9 किमी रिवरफ्रंट से बदलेगी तस्वीर

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में बढ़ते शहरीकरण और आबादी के दबाव को देखते हुए सरकार अब चंडीगढ़ की तर्ज पर एक नया नियोजित शहर विकसित करने की तैयारी में है।इस प्रस्तावित शहर को ‘हिम चंडीगढ़’ नाम दिया गया है। नगर एवं ग्राम नियोजन (TCP) मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश की भविष्य की शहरी जरूरतों...

हिमाचल में लॉटरी पर सियासी संग्राम, जयराम ठाकुर बोले- नई पीढ़ी को बर्बाद करेगा सरकार का फैसला

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में लॉटरी शुरू करने के सरकार के फैसले को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। बुधवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर के बाहर धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने लॉटरी के फैसले को तत्काल वापस लेने की मांग...

मंडी में बनेगी उत्तरी भारत की पहली ओवरहेड एलिवेटेड रोटरी, बिना रुके दौड़ेंगे वाहन

मंडी/धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी एनएचएआई की ओर से कई ऐसे प्रोजेक्ट्स पर काम किया जा रहा है,जो आने वाले समय में प्रदेश की कनेक्टिविटी को नई दिशा देंगे।मंडी के बिंद्रावणी में बन रही ओवरहेड एलिवेटेड रोटरी भी इन्हीं महत्वपूर्ण परियोजनाओं में शामिल है। दावा किया जा रहा है कि यह...

एक से श्रेष्ठ’ के 650 केंद्रों ने बदली 12 हजार बच्चों की तस्वीर: राज्यपाल और अनुराग ठाकुर ने मनाया पांच वर्ष का सफर

ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने बुधवार को ऊना स्थित लता मंगेशकर कला केंद्र में ‘एक से श्रेष्ठ’ पहल के पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम में प्रदेश में संचालित 650 शिक्षा केंद्रों की उपलब्धि और इनके माध्यम से हजारों जरूरतमंद बच्चों...

पेंशनरों का सब्र टूटा: शिमला में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे बुजुर्ग, बड़े आंदोलन की चेतावनी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों को लेकर पेंशनरों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है।राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में प्रदेशभर से पहुंचे पेंशनरों ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।पेंशनरों ने लंबे समय से लंबित डीए/डीआर एरियर,संशोधित वेतनमान के बकाये और मेडिकल रिइम्बर्समेंट के बिलों का जल्द भुगतान करने की...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.