सदस्यता अभियान को लेकर बोले मोहनलाल बड़ौली ..प्रत्येक बूथ पर भाजपा मजबूत करने के लिए संगठन का पर्व है ये

सिरसा,15 दिसम्बर —बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली आज सिरसा पहुंचे और जिला कोर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में बीजेपी सदस्यता अभियान,निकाय चुनाव और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सिरसा के संभावित दौरे और अन्य मुद्दों को लेकर सदस्यों के साथ विचार विमर्श किया।
18 दिसंबर से मुख्यमंत्री  11 विधानसभा क्षेत्रो में करेंगे धन्यवादी दौरा 
मीडिया से बातचीत में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान संगठन का एक पर्व है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर 250 साधारण सदस्य और 3 सक्रिय सदस्य बनाये जाने हैं और अभी तक कुल 35 लाख साधारण सदस्य और 20 हजार सक्रिय सदस्य बनाये जा चुके हैं। इसके इलावा आने वाले दिनों में निकाय चुनाव भी हैं जिस को लेकर कहा गया है कि जो इन चुनावों में हिस्सा लेना चाहते हैं वो अभी से लोगों के बीच में जाना शुर कर दें। वहीं मोहनलाल बड़ौली ने बताया कि इसी महीने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 18 तारीख से 11 विधानसभा क्षेत्रों में धन्यवादी दौरे करेंगे और इसी कड़ी में 24 दिसम्बर को मुख्यमंत्री सिरसा आएंगे और एक सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
मीडिया के सवालों के जवाब में मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि विधानसभा चुनावो में जिन क्षेत्रो में बीजेपी जीती वहां की जनता ने उनमे विश्वास दिखाया और जहां बीजेपी की हार हुई वहां कुछ कमी रही और आने वाले समय में वहा की जनता का विशवास जीतेंगे और वहां भी कमल खिलेगा। वही सिरसा लोकसभा की 9 में से 8 विधानसभाओं में बीजेपी की हार पर बड़ौली ने कहा कि आने वाले समय में बीजेपी सिरसा लोकसभा जीतेगी और इसी को लेकर सारी प्रक्रिया चल रही है।
पत्रकारों के सवाल का दिया ये जवाब 
किसान आंदोलन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा सरकार के खिलाफ कोई भी किसान आंदोलनरत नहीं है. हरियाणा सरकार तो किसानो की 24 फसलों को एमएसपी पर खरीद रही है। ये तो पंजाब सरकार की जिम्मेवारी है और उसे  किसानो के साथ बातचीत करनी चाहिए। वन नेशन वन इलेक्शन पर पूछे गए सवाल के जवाब में बड़ौली ने कहा कि देश को विकसित करने की एक बड़ी पहल है। जिस प्रकार वन नेशन वन राशन और वन नेशन वन ग्रिड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच का नतीजा है उसी प्रकार वन नेशन वन इलेक्शन भी देश हित में है। कांग्रेस द्वारा लगातार ईवीएम पर उठाये जा रहे सवालों पर मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस के लोग भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं और इस प्रकार की कल्पना करते हैं और कांग्रेस को जब कोई सहारा नहीं मिलता तो ईवीएम को दोषी ठहराते हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.