हरियाणा, 15 दिसंबर –कल अंबाला में किसान ट्रैक्टर मार्च करेंगे. किसान अनाज मंडी से ट्रैक्टर मार्च शुरू करेंगे.वहीं किसान नेताओं ने इस ट्रैक्टर मार्च में अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने का आह्वान किया है। बता दें कि कल अंबाला में सुबह 10.00 बजे ट्रैक्टर मार्च शुरू किया जा रहा है ।
गौरतलब है कि किसान अपनी मांगो को लेकर दिल्ली जाने के मकसद से शम्भू बॉर्डर पर डटे है. वहीं किसान नेता जगजीत सिंह डललेवाल के खनौरी बार्डर पर आमरण अनशन पर बैठे है.ऐसे में किसान यूनियन भी डललेवाल को लेकर समर्थन कर रही है और उनसे मिलकर आगामी रणनीति तैयार करने की बात कही है.
