सरकारी स्कूल में इस्तेमाल होने वाले आटे में  मिले कीड़े 

पंचकूला 9 जुलाई : हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने आज पंचकूला विधानसभा के गांव मणक्या  के सरकारी स्कूल का निरीक्षण किया और निरीक्षण के दौरान बच्चों के खाने के इस्तेमाल होने वाले आटे में कीड़े और एक्सपायरी दूध मिला, जिसके बाद हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने स्कूल की प्रिंसिपल को सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं, वहीं शिक्षा मंत्री को फोन कर तुरंत प्रभाव से स्कूल प्रिंसिपल को सस्पेंड करने की बात कही।  इस अवसर पर जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी को भी हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने फटकार लगाते हुए कहा कि अधिकारी कार्यालय में एसी को छोड़कर स्कूलों में आए और किस प्रकार से व्यवस्था चल रही है उसका ध्यान रखें । हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता आज पंचकूला के माणक्य गांव के सरकारी स्कूल में निरीक्षण करने के लिए पहुंचे सरकारी स्कूल में निरीक्षण करने के लिए पहुंचे।

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में बच्चों के लिए इस्तेमाल होने वाले आटे में  ढेरो कीड़े चल रहे हैं और एक्सपायरी दूध का पाउडर भी इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष की ज्ञान चंद गुप्ता ने खुद बच्चों को दिए जाने वाले आटे और दूध की जांच की तो पाया कि आटे में कीड़े चल रहे हैं और दूध के पैकेट एक्सपायरी डेट के थे जिसके बाद हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता नेस्कूल की प्रिंसिपल को सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं वहीं मौके पर मौजूद जिला शिक्षा अधिकारी को भी कहा कि वह एसी छोड़कर स्कूलों में आकर स्कूलों की व्यवस्था देखें ताकि बच्चों को किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अंबाला पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया भव्य स्वागत

अम्बाला-:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा रविवार को दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस के जरिए अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके स्वागत के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी पहले से ही रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। सुबह करीब 10:20 बजे जैसे ही शताब्दी एक्सप्रेस...

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली पर भाजपा ने उठाए सवाल, उच्च स्तरीय जांच की मांग

शिमला,संजू-:भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल ने हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर राज्य सरकार से उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।उनका कहना है कि बोर्ड में प्रशासनिक निर्णयों, नियुक्तियों,उद्योगों को जारी किए जाने वाले कंसेंट (अनुमतियों) तथा अपीलीय व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने...

चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर पंगोला नाले में फ्लैश फ्लड, 55 पंचायतों का संपर्क प्रभावित, प्रशासन अलर्ट

चम्बा/मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के सक्रिय होते ही भारी बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है।चंबा जिले के चुराह उपमंडल में चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर स्थित पंगोला नाले में अचानक आए फ्लैश फ्लड के कारण सड़क पूरी तरह बंद हो गई।मार्ग बंद होने से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई...

हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा बारिश का दौर , कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

शिमला संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है।अगले कई दिनों तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक शोभित कटियार ने बताया कि मानसून की दस्तक के बाद से प्रदेश के विभिन्न जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है और लगभग...

रिज मैदान पर भूस्खलन से सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त, मेयर ने चार दिन में बहाली के दिए निर्देश

शिमला/संजू-:शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर सोमवार दोपहर हुई बारिश के बीच क्राइस्ट चर्च के समीप भूस्खलन होने से सुरक्षा दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान मौके पर पहुंचे और अधिकारियों के साथ स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.