हमीरपुर : अरविन्द सिंह ( TSN)-सुजानपुर विधानसभा उप चुनावों में शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशि ने अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए है। भाजपा के प्रत्याशी राजेन्द्र राणा ने नामांकन पत्र भरने के बाद कहा कि नामांकन भरने से पहले विशाल रैली में हजारों लोगों ने शिरकत की है। उन्होंने कहा कि जनता की भीड ने दिखा दिया है कि लोगों ने मन बना लिया है तीसरी बार मोदी प्रधानमंत्री बनेगे और चारों सीटें भी लोकसभा की जीत ली जाएगी। साथ ही छह उपचुनावों को भी बीजेपी बहुमत से जीतेगी ।
मुख्यमंत्री के जलील करने वाले रवैया से हुई बगावत
राजेन्द्र राणा ने कहा कि प्रदेश में विधायकों ने बगावत की है क्योंकि मुख्यमंत्री के जलील करने वाले रवैया से बगावत हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इशारे से छह विधायकों को निष्कासित किया गया है तो बगावत होगी ही। उन्होंने कहा कि बाहर के लोगों को टिकटे दी गई थी और राम मंदिर निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री सुक्खू के 97 प्रतिशत विचाराधारा को हराकर मुख्यमंत्री बनने वाले बयान देने निदंनीय रही है। राणा ने कहा कि आपदा का पैसा सुजानपुर के बजाए कही और लगा देना और विकास और बेरोजगारी को लेकर पत्र भी लिखे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं और सुजानपुर के लिए विकास की लडाई लडी है।राजेन्द्र राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री दिन में सपने देखते है और जब राज्यसभा का चुनाव हो रहा था तब भी मुख्यमंत्री को पता नही चला था। उन्होने कहा कि चार जून को जनता मुख्यमंत्री को बताएगी कि किसकी जीत हुई है।
