चम्बा : मंजूर पठान ( TSN)- डलहोजी के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल सरकारी स्कूल के बच्चों को आयरन की गोली (फोलिक एसिड) खाने से एक साथ करीब 20 बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। दवा खाने के बाद कुछ बच्चों को चक्कर आने लगा,उल्टी व पेट में दर्द होने लगा और बच्चे बेहोश होने लगे, लेकिन स्कूल प्रशासन ने इसको हल्के में लिया. जिन छात्रों की ज्यादा हालत खराब थी केवल उनको ही अस्पताल पहुंचाया बाकी छात्रों ने आरोप लगाया की तबियत बिगड़ने के वावजूद न तो उनको घर फोन करने दिया गया और न अस्पताल ले जाया गया.जिससे स्कूल छूटी के बाद घर जाते समय कुछ छात्र रास्ते में ही बेहोश हो गए जिन्हें स्थानीय लोगो ने अस्पताल पहुंचाया।
स्कूल प्रशासन पर छात्रों ने लगाए ये आरोप
वहीं बच्चों के बीमार पड़ने की जानकारी मिलते ही परिजनों में अफरातफरी मच गई. अभिभावक भागकर अस्पताल पहुंचे,सभी बीमार हुए बच्चों में अधिकांश छात्राएं शामिल थी. हालांकि तबीयत खराब होने की सही वजह का अभी पता नहीं चल पा रहा है। बच्चों की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने पर एसडीएम डल्हौजी अनिल भारद्वाज तत्काल अस्पताल पहुंच गए और बच्चों का हालचाल जाना. बच्चों से बातचीत करने पर बताया कि आयरन की गोली खाने के बाद उनके पेट और सर में दर्द होने लगा था ओर बेहोश हो गए थे ।स्कूली छात्राओं ने स्कूल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए बताया कि आयरन की गोली खाने से तबियत बिगड़ने के बावजूद कुछ छात्रों को ही अस्पताल पहुंचाया गया,बाकियों को स्कूल छूटी के बाद घर भेज दिया ।
एसडीएम डल्हौजी अनिल भारद्वाज ने दिए जांच के आदेश
एसडीएम डल्हौजी अनिल भारद्वाज ने बताया कि इस मामले की सूचना मिलते ही वह अस्पताल में पहुंच गए हैं। उन्होंने उपचाराधीन बच्चों और उपचार कर रहे डाक्टरों से भी बात की है, जिससे पता चलता है कि यह मामला मास हिस्टीरिया का बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब सभी बच्चों की हालत ठीक है और उनको इलाज के बाद घर में भेज दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने जल शक्ति विभाग और स्कूल प्रशासन को भी इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं और स्कूल की पानी की टंकियों की सफाई के भी आदेश दिए हैं।
