हांसी स्टेशन से ट्रेन में सवार होकर रोहतक पहुंचे दीपेंद्र हुड्डा…4 दिन पहले ही पीएम ने किया था उद्घाटन

रोहतक : चन्द्रिका ( TSN)- कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा मंगलवार को हांसी रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार होकर दोपहर के समय रोहतक रेलवे स्टेशन पहुंचे। दरअसल 16 फरवरी को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रोहतक-महम-हांसी रेलवे लाइन का उद्घाटन किया था। इसी के साथ इस रेल मार्ग पर ट्रेन को हरी झंडी भी दिखाकर रवाना किया था। अब इसी ट्रेन में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सवार होकर दीपेंद्र हुड्डा ने रोहतक तक का सफर किया। रास्ते में आने वाले सभी स्टेशन पर उन्होंने हाथ हिलाकर कांग्रेस पार्टी और लोगों का अभिवादन किया।
सरकार पर जान बूझकर रेल प्रोजेक्ट में देरी करने का लगाया आरोप
रोहतक रेलवे स्टेशन पर पहले से ही पार्टी कार्यकर्ता दीपेंद्र हुड्डा का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस रेल परियोजना से न सिर्फ प्रदेश में कनेक्टिविटी को नई दिशा मिलेगी अपितु रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और लोगों का सफर आसान हो जाएगा। उन्होंने सरकार पर जान बूझकर इस रेल प्रोजेक्ट में देरी करने का आरोप लगाया। पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य ने कहा कि उन्होंने काफी भाग दौड़ कर रोहतक-महम-हांसी रेलवे लाइन को यूपीए सरकार के कार्यकाल में मंजूर कराया था। 28 जुलाई, 2013 को तत्कालीन रेल मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे एवं तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने हांसी में रेल-रोड रैली करके शिलान्यास कर काम शुरू कराया था। फिर इस रेल लाइन को उन्होंने न सिर्फ मंजूर कराया बल्कि बजट को भी मंजूरी दिलवाई।
दीपेद्र हुड्डा ने दावा किया कि इस रेल प्रोजेक्ट की मंजूरी से लेकर शिलान्यास तक और फिर इसका काम पूरा होने तक वे लगातार फाइल का पीछा करते रहे। उनका इस प्रोजेक्ट से गहरा लगाव रहा है। उन्होंने कहा कि हांसी, महम और भिवानी के बीच में प्रस्तावित इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अगर भाजपा सरकार हरियाणा से उठाकर यूपी नहीं ले जाती तो आज हरियाणा का नक्शा ही कुछ और होता। यूपीए सरकार के कार्यकाल में बहुत मेहनत करके महम का इंटरनेशनल एयरपोर्ट और गोहाना की रेल कोच फैक्ट्री मंजूर कराई थी। भाजपा सरकार इन दोनों बड़ी परियोजनाओं को हरियाणा से बाहर ले गई।
रोहतक लोकसभा क्षेत्र से ही कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर लड़ेंगे चुनाव 
दीपेंद्र हुड्डा ने एक एक सवाल के जवाब में कहा कि वे रोहतक लोकसभा क्षेत्र से ही कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस पार्टी की ओर से भेजे गए पैनल में प्रत्याशी के तौर पर सिर्फ उन्हीं का नाम है। वहीं, कांग्रेस के नेता ने किसानों की मांगों का बातचीत के जरिए हल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसान एमएसपी समेत अपनी अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं और सरकार को इन मांगों को पूरा करना चाहिए। पिछली बार किसानों ने जब आंदोलन किया था तब सरकार ने कमेटी बनाकर किसानों की मांगों को पूरा करने की बात कही गई लेकिन इस मामले में किसानों के साथ वादाखिलाफी की गई।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शिमला में आवारा कुत्तों और बंदरों के आतंक पर फूटा गुस्सा, नागरिक सभा ने नगर निगम को दी घेराव की चेतावनी

शिमला-:राजधानी शिमला में आवारा कुत्तों, बंदरों और लंगूरों की बढ़ती समस्या अब लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है।आए दिन सामने आ रहे डॉग और मंकी बाइट के मामलों के बीच शिमला नागरिक सभा ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।सोमवार को नागरिक सभा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने...

भारत-यूके CETA से हरियाणा को ग्लोबल मार्केट में नई उड़ान, 2030 तक 5 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य : सीएम सैनी

गुरुग्राम-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि भारत-यूके CETA राज्य की अर्थव्यवस्था और उद्योगों को वैश्विक बाजार से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा।उन्होंने कहा कि समझौते से हरियाणा के टेक्सटाइल, फुटवियर, रत्न-आभूषण और इंजीनियरिंग सेक्टर को ब्रिटेन के बाजार में नई संभावनाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का फोकस ग्लोबल...

धर्मशाला में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, EDM हॉस्टल से चिट्टा-अफीम-चरस बरामद

धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कांगड़ा पुलिस ने 14 सितंबर को दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान करीब 1 किलो 814 ग्राम चरस,0.95 ग्राम चिट्टा,3.70 ग्राम अफीम और 1.54 ग्राम गांजा बरामद किया है।कार्रवाई के...

शादी का रिश्ता करवाने के नाम पर 1.35 लाख रुपये लेने का आरोप, हमीरपुर पुलिस ने दर्ज किया केस

हमीरपुर,अरविंद-:बेटे की शादी करवाने का भरोसा देकर 1.35 लाख रुपये लेने और बाद में आनाकानी करने का मामला हमीरपुर सदर थाना पहुंचा है।बुरनाड़ निवासी प्रेम चंद की शिकायत पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मामले में हमीरपुर शहर के एक युवक के भी आरोपी के...

लेफ्टिनेंट बनकर अल्का पठानिया ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

कांगड़ा,संजीव-:फतेहपुर क्षेत्र की बेटी अल्का पठानिया ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर न केवल अपने परिवार,बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।सैन्य अधिकारी बनने के बाद जब अल्का पहली बार अपनी जन्मभूमि लाड़थ बाड़ी पहुंचीं तो परिवार और ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।सेना की वर्दी में बेटी को देखकर पिता बलवीर सिंह...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.