HRTC के 129 कर्मचारी किए नियमित…2 साल का अनुबंध कार्यकाल पूरा

Dharamshala,Rahulchawla-(TSN)हिमाचल पथ परिवहन निगम ने धर्मशाला मंडल के अंतर्गत कार्यरत 129 विभिन्न वर्ग के दो वर्ष का अनुबंध कार्यकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों को नियमितिकरण का तोहफा दिया है।नियमित हुए कर्मचारी औपचारिकताएं पूर्ण जहां उन्हें आदेश जारी किए गए हैं,वहां जल्द ज्वाइन करेंगे।एचआरटीसी मुख्यालय से जारी आदेशों के तहत परिवहन निगम धर्मशाला मंडल के अंतर्गत आते आठ डिपो के 53 चालकों,35 परिचालकों,18 वर्कशॉप हेल्पर,14 जेटी,7 जेओए आईटी और 1-1 चतुर्थ श्रेणी कर्मी व जेटीओ को नियमित किया गया है।

धर्मशाला डिपो के 17 चालक हुए नियमित चालकों में सबसे अधिक 17 चालक धर्मशाला डिपो के नियमित हुए हैं,जबकि नगरोटा बगवां के 10,चंबा व पालमपुर के 8-8,पठानकोट के 6,जोगिंद्रनगर के 3 और बैजनाथ डिपो के एक चालक को नियमित किया गया है।चंबा डिपो के 13 परिचालक नियमित परिचालकों में सबसे अधिक 13 परिचालक चंबा डिपो से,जबकि 10 पठानकोट डिपो के नियमित किए गए हैं।इसके अलावा धर्मशाला के 7,धर्मशाला के 6,पालमपुर के 3,बैजनाथ के 2 और नगरोटा बगवां के एक परिचालक को नियमित किया गया है।

नियमित हुए 18 वर्कशॉप हेल्पर्स

नियमित किए गए 18 वर्कशॉप हेल्पर्स में से 9 जसूर के, 4 धर्मशाला,3 पालमपुर और एक बैजनाथ से शामिल हैं।वहीं नियमित किए गए 14 जेटी में से 5 धर्मशाला,चंबा व पालमपुर के 3-3,जोगिंद्रनगर के 2 और नगरोटा बगवां का 1 शामिल हैं।7 जेओएआईटी भी नियमित किए गए हैं,जिनमें जसूर व पठानकोट के 2-2,जबकि बैजनाथ,नगरोटा बगवां व धर्मशाला के 1-1 शामिल हैं।

एचआरटीसी मुख्यालय द्वारा विभिन्न श्रेणियों के 129 कर्मियों को दो साल का अनुबंध कार्यकाल पूरा करने पर नियमित किया गया है,जिनके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं. नियमित किए गए कर्मियों में चालक,परिचालक,वर्कशॉप हेल्पर,जेटी,जेटीओ,जेओए आईटी,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.