/ Oct 16, 2026

शाह मोदी की जोड़ी को उनके राज्य में करेंगे परास्त…गुजरात मे करेगे जीत दर्ज — कुलदीप राठौर

Shimla,Sanju(TSN)-गुजरात में चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में जुटी है और 41 वरिष्ठ नेताओं की इसकी जिम्मेदारी सौंपी है.हिमाचल से कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और विधायक कुलदीप राठौर को भी गुजरात में संगठन को मजबूत करने लेकर पर्यवेक्षक बनाया गया है और बीते दिन कुलदीप राठौर भी गुजरात पहुंचे थे।उन्हें गुजरात के सुंदर नगर जिला की कमान सौंपी गई है। राठौर बुधवार को वापस शिमला पहुंचे।

गुजरात में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू

कुलदीप राठौर ने कहा कि कांग्रेस द्वारा इस वर्ष को सम्मेलन वर्ष का करार दिया है इसकी शुरुआत गुजरात से की गई है और गुजरात में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू की गई है कांग्रेस ने 40 के करीब नेताओं को इसकी जिम्मेदारी सौंप कर हर जिला में जिला अध्यक्ष सहित अन्य सदस्यों की बिना किसी पक्षपात के चयन करने को कहा है। उन्होंने कहा कि वे गुजरात जाकर आए हैं और राहुल गांधी के साथ सभी पर्यवेक्ष को की बैठक गईं है और सार्थक चर्चा हुई है।राहुल गांधी ने बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।कुलदीप राठौर ने कहा कि गुजरात में कानून व्यवस्था की हालत काफी दयनीय है भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है और वहां पर भी बीजेपी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दबाने का काम कर रही और उन पर ऊपर झूठे मामले बनाए जा रहे हैं।लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता मजबूती के साथ लड़ाई लड़ रहे हैं और राहुल गांधी खुद गुजरात में रुचि ले रहे हैं और आने वाले चुनाव में मोदी और शाह को उनके राज्य में ही कांग्रेस परस्त करेगी।

भाजपा लोगो का ध्यान भटकाने का कर रही काम

वहीं कुलदीप राठौर ने राहुल गांधी सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी द्वारा बनाई गई चार्जशीट को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा और आरोपो को भी बेबुनियाद करार दिया। कुलदीप राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को डराने धमकाने के लिए भाजपा इस तरह के हाथ कंधे अपना रही है।देश में जिस तरह से महंगाई बेरोजगारी बढ़ रही है और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लोगों की आवाज उठा रहे हैं । भाजपा लोगो का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की कार्यवाई कर रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

HPU के ‘हमीर संगम’ में बीजेपी नेताओं की मौजूदगी से सियासी चर्चा तेज, नए जिलों पर सुधीर शर्मा ने सरकार को घेरा

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में आयोजित ‘हमीर संगम’ कार्यक्रम के बहाने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।कार्यक्रम में हजारों छात्रों की भागीदारी और बीजेपी नेताओं की मौजूदगी ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि धर्मशाला के विधायक सुधीर...

व्हाइट केन डे पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिव्या शर्मा का संदेश—दृष्टिबाधितों को दया नहीं, अधिकार चाहिए

शिमला-:दृष्टिबाधित लोगों को शिक्षा,रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी की महत्वपूर्ण भूमिका है।राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित दृष्टिबाधित कॉरपोरेट रणनीतिकार दिव्या शर्मा ने कहा कि तकनीक के माध्यम से दृष्टिबाधित व्यक्ति अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर सकते हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।वह गुरुवार को विश्व श्वेत...

कांगड़ा में मौसम ने बदली करवट,बारिश से बढ़ी ठंड,17 अक्टूबर तक बदलाव के आसार

कांगड़ा-:जिला कांगड़ा में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। जिले के मैदानी क्षेत्रों में सुबह-सुबह आसमान में काले बादल छाने के बाद गरज के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तापमान में गिरावट के चलते ठंड का एहसास...

अंबाला में SHO पर हमले के मामले में CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला में नग्गल थाना प्रभारी SHO सुरेश कुमार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।CIA-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों निखिल और लक्की पंडित को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची,जहां उनकी निशानदेही पर मामले से जुड़े तथ्यों की...

CM सैनी ने मंत्री बेंजामिन दौसा से की मुलाकात,स्वीडन के साथ हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

चंडीगढ़-:हरियाणा को वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार प्रयासरत हैं।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से मुलाकात की।बैठक में भारत-स्वीडन संबंधों को नई मजबूती देने के साथ-साथ हरियाणा में निवेश,कौशल विकास,शिक्षा और ऊर्जा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.