मंडी : धर्मवीर ( TSN)- हिमाचल प्रदेश में अंतिम चरण यानी 1 अप्रैल को मतदान है। क्षेत्रफल के हिसाब से देश के दुसरे सबसे बड़े संसदीय क्षेत्र मंडी में इस बार 13 लाख 77 हजार 173 कुल मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 13,113 सर्विस वोटर है। संसदीय क्षेत्र में महिलाओं के मुकाबले पुरुष मतदाताओं की संख्या 7607 ज्यादा है। पुरुष मतदाता जहां 6 लाख 85 हजार 832 वहीं महिला मतदाता 6 लाख 78 हजार 225 हैं। इसके अलावा पूरे संसदीय हल्के में 3 थर्ड जेंडर मतदाता भी हैं। संसदीय क्षेत्र की किन्नौर, लाहौल-स्पीति, सरकाघाट, नाचन, जोगिंद्रनगर, मंडी और बल्ह विधानसभाओं में पुरूषों की अपेक्षा महिला वोटर ज्यादा हैं।
मंडी संसदीय में 13 हजार 120 मतदाता 85 वर्ष से अधिक वृद्ध हैं जिनमें से 8074 मतदाताओं ने घर से मतदान करने का आवेदन किया था। दिव्यांग मतदाताओं की बात की जाए तो 16 हजार 560 दिव्यांग मतदाताओं में से 2821 मतदाताओं ने घर से मतदान करने का आवेदन किया था। इनमें से अधिकांश मतदाताओं ने घर से अपना वोट डाल दिया है। बाकी सभी मतदाता एक जून को मतदान केंद्र पर जाकर मतदान कर सकेंगे।
जोगिंदर नगर विधानसभा में सबसे ज्यादा वोटर:
संसदीय क्षेत्र में 233 मतदाता 100 वर्ष से अधिक आयु के हैं। इनकी संख्या सरकाघाट विस में सबसे अधिक 26 है जबकि सबसे कम 3 मतदाता सराज विधानसभा में हैं। मंडी संसदीय क्षेत्र की 17 विधानसभाओं में सबसे ज्यादा 1 लाख 3 हजार 67 वोटर जोगिन्द्रनगर विधानसभा में हैं। यहां पर 49 हजार 946 पुरुष, 51 हजार 22 महिला और 2096 सर्विस वोटर है। जबकि 12 हजार 605 पुरुष, 12 हजार 668 महिला और 694 सर्विस मतदाताओं सहित सबसे कम मतदाता 25 हजार 967 लाहौल-स्पीति विधानसभा में हैं। इसके अलावा भरमौर (एसटी) विधानसभा में 41 हजार 782 पुरुष, 39 हजार 159 महिला और 413 सर्विस वोटर सहित 81 हजार 354 मतदाता, मनाली विधानसभा में 38 हजार 33 पुरुष 37 हजार 619 महिला और 222 सर्विस वोटर सहित 75 हजार 874 मतदाता, कुल्लू विधानसभा में 47 हजार 35 पुरुष 46 हजार 199 महिला और 403 सर्विस वोटर सहित 93 हजार 638 मतदाता, बंजार विधानसभा में 38 हजार 824 पुरुष 37 हजार 575 महिला और 233 सर्विस वोटर सहित 76 हजार 632 मतदाता, आनी (एससी) विधानसभा में 45 हजार 643 पुरुष 44030 महिला और 225 सर्विस वोटर सहित 89 हजार 898 मतदाता, किन्नौर विधानसभा में 29 हजार 874 पुरुष 30 हजार 69 महिला और 765 सर्विस वोटर सहित 60 हजार 708 मतदाता हैं। रामपुर विधानसभा में 40 हजार 222 पुरुष 38 हजार 05 महिला और 210 सर्विस वोटर सहित 78 हजार 437 मतदाता हैं।
सरकाघाट विधानसभा में 93417 मतदाता:
मंडी जिला की करसोग(एससी) विधानसभा में 39 हजार 707 पुरुष 38 हजार 579 महिला और 231 सर्विस वोटर सहित 78 हजार 517 मतदाता हैं। सुंदर नगर विधानसभा में 42 हजार 37 पुरुष 41 हजार 911 महिला और 656 सर्विस वोटर सहित 84 हजार 605 मतदाता हैं। नाचन विधानसभा में 44 हजार 659 पुरुष 45 हजार 349 महिला और 1047 सर्विस वोटर सहित 91 हजार 45 मतदाता हैं। सराज विधानसभा में 44 हजार 344 पुरुष 41 हजार 643 महिला और 344 सर्विस वोटर सहित 86 हजार 331 मतदाता हैं। द्रंग विधानसभा में 46 हजार 999 पुरुष 45 हजार 580 महिला और 1131 सर्विस वोटर सहित 93 हजार 710 मतदाता हैं। मंडी विधानसभा में 38 हजार 081 पुरुष 39 हजार 932 महिला और 1652 सर्विस वोटर सहित 79 हजार 665 मतदाता, बल्ह विधानसभा में 40 हजार 745 पुरुष 42 हजार 260 महिला और 1306 सर्विस वोटर सहित 84 हजार 311 मतदाता हैं। सरकाघाट विधानसभा में 45 हजार 296 पुरुष 46 हजार 625 महिला और 1495 सर्विस वोटर सहित 93 हजार 417 मतदाता हैं।
मंडी जिला में 868108 मतदाता:
मंडी जिला में मतदाताओं की संख्या 86 लाख 8 हजार 108 हैं। इनमें से 18 से 19 आयु वर्ग में 32 हजार 751 मतदाता हैं जो पहली बार मतदान करेंगे। 20 से 29 आयु वर्ग में 1 लाख 71 हजार 299 मतदाता हैं। 30 से 39 आयु वर्ग में सबसे अधिक 1 लाख 84 हजार 402 मतदाता हैं। 40 से 49 आयु वर्ग में 1 लाख 75 हजार 477 मतदाता हैं। 50 से 59 आयु वर्ग में 1 लाख 42 हजार 906 मतदाता हैं। 60 से 69 आयु वर्ग में 92 हजार 516 मतदाता, 70 से 79 आयु वर्ग में 48 हजार 355 मतदाता हैं। 80 से 89 आयु वर्ग में 17 हजार 122 मतदाता हैं और 90 से 99 आयु के 3126 मतदाता हैं। 100 से 109 आयु वर्ग के 149 मतदाता और 110 वर्ष से अधिक आयु के 5 मतदाता हैं।
2500 के करीब जवान संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा:
मतदान केंद्रों में शांतिपूर्ण मतदान व सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन के हाथों में रहती है। मंडी जिला में कुल 2500 के करीब जवान इन चुनावों के दौरान ड्यूटी पर तैनात होंगे जिसमें 1200 के करीब होमगार्ड, 638 पुलिस जवान कार्यरत रहेंगे। साथ ही बाहरी राज्यों से छह कंपनियां बुलाई गई हैं। एक कंपनी में लगभग लगभग सौ के करीब जवान हैं। यह पुलिस जवान पूरे बूथ की सुरक्षा व्यवस्था संभालने के साथ आपराधिक व अन्य घटनाओं पर नज़र रखेंगे।
