ऊना : राकेश ( TSN)-आज लोकतंत्र का महापर्व है. सुबह से ही ऊना के विभिन्न पोलिंग बूथों पर लोगों की लम्बी कतारे नज़र आई. वहीं कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा भी मतदान के लिए कतार में खड़े नज़र आए.हिमाचल प्रदेश में मंडी के बाद हमीरपुर लोकसभा सीट काफी महत्वपूर्ण है । जहां से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हैं और इनके मुकाबले कांग्रेस ने ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा को चुनावी कुरुक्षेत्र में उतारा है ।
कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा ने ऊना में कतारबद्ध होकर अपनी पत्नी सहित मतदान किया । मतदान के बाद मीडिया से बात करते हुए रायजादा ने कांग्रेस की स्तिथि बेहतर होने का दावा किया. उन्होंने कहा कि एक महीने की चुनावी मेहनत के बाद अब चुनावी भविष्य 4 जून को पता चलेगा. उन्होंने महंगाई और अनुराग ठाकुर द्वारा जनता के मुद्दो को संसद में नहीं उठाने की बात कही ।
