/ Nov 01, 2026

वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हिमाचल से दिल्ली कूच करेंगे 15 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता, 200 बसें और 500 गाड़ियां होंगी शामिल

शिमला,संजू-:दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली कांग्रेस की‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में तैयारियां तेज हो गई हैं।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि इस महारैली में हिमाचल से 10 से 15 हजार कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।इसके लिए करीब 200 बसों और 500 से अधिक छोटी-बड़ी गाड़ियों के जरिए कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे।इनमें निजी बसों के साथ एचआरटीसी की बसें भी शामिल होंगी।

विनय कुमार ने कहा कि महारैली का मुख्य मुद्दा कथित वोट चोरी और चुनाव आयोग की भूमिका है।कांग्रेस की मांग है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा दें और चुनाव आयोग इस मामले में जनता के सामने जवाब दे।उन्होंने भाजपा पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने और मुख्य चुनाव आयुक्त को संरक्षण देने का आरोप लगाया।विनय कुमार ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ दिल्ली पहुंचेंगे।उन्होंने स्पष्ट किया कि रैली के दौरान यदि कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया जाता है,गिरफ्तारियां होती हैं या वाटर कैनन का इस्तेमाल किया जाता है,तो भी कांग्रेस कार्यकर्ता पीछे नहीं हटेंगे।उन्होंने कहा कि पार्टी अपनी मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखेगी और जब तक चुनाव आयोग इस मामले में जवाब नहीं देता तथा ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरिद्वार में छाया मंडी का पारंपरिक सिड्डू, देशभर ही नहीं विदेशी मेहमानों ने भी चखा हिमाचली स्वाद

मंडी/धर्मवीर-:पतंजलि विश्वविद्यालय हरिद्वार में आयोजित ऑल इंडिया ओरिएंटल कॉन्फ्रेंस 2026 में हिमाचल का पारंपरिक व्यंजन सिड्डू खूब चर्चा में रहा। सम्मेलन में देशभर से पहुंची स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के बीच मंडी की महिलाओं ने अपने पारंपरिक पकवान के जरिए हिमाचली संस्कृति और खानपान की अनूठी पहचान पेश की।यहां सिड्डू को लेकर लोगों में...

अमित शाह बोले- नशामुक्त पुलिस यूनिट बनेगा चंडीगढ़; 2100 से अधिक एआइ कैमरे लगाने की तैयारी, पुलिस बेड़े में 154 नए वाहन शामिल

मोनिका रावत/चंडीगढ़।केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नई न्याय संहिताओं को प्रभावी ढंग से लागू कर चंडीगढ़ पुलिस ने देश के सामने उदाहरण पेश किया है।पुलिस ने करीब 85 प्रतिशत मामलों में दोषसिद्धि हासिल की है और औसतन 140 दिनों में न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर आरोपितों को सजा दिलाने में सफलता...

बीड़ बिलिंग और इंद्रूनाग में खराब मौसम में उड़ान भरने पर रोक, नियम तोड़े तो रद्द होगा लाइसेंस

राहुल चावला,धर्मशाला-:कांगड़ा जिला की प्रमुख पैराग्लाइडिंग साइट बीड़ बिलिंग और इंद्रूनाग में सुरक्षा नियमों को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है।खराब मौसम के बावजूद उड़ान भरने वाले पायलटों पर अब कड़ी कार्रवाई होगी।नियमों की अनदेखी करने पर न केवल पायलट का लाइसेंस रद्द हो सकता है,बल्कि संबंधित ऑपरेटर की ऑपरेटरशिप भी खतरे में पड़...

राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर अनुराग ठाकुर का पलटवार, बोले- सबूत नहीं, सिर्फ ‘फीलिंग’ के सहारे चल रही कांग्रेस

शिमला।पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने शिमला में भाजपा की ओर से आयोजित विशाल पदयात्रा के दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की दुहाई देने वाली कांग्रेस का इतिहास लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने और सत्ता के लिए संवैधानिक मर्यादाओं का उल्लंघन करने का...

अंबाला में भीषण सड़क हादसा: हाईवे पर 6 वाहनों की जोरदार भिड़ंत, ट्रक में फंसे चालक को पुलिस ने सुरक्षित निकाला

अंबाला-:अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर बलदेव नगर के पास छह वाहनों की भिड़ंत से हड़कंप मच गया।हादसा उस वक्त हुआ जब एक के बाद एक छह वाहन आपस में टकरा गए।टक्कर इतनी तेज थी कि एक ट्रक का चालक केबिन में ही फंस गया।हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों और पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर चालक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.