/ Aug 29, 2026

फ़िल्म इमरजेंसी को लेकर कांग्रेस के स्टेट मीडिया पैनलिस्ट ने उठाए सवाल

शिमला,संजु चौधरी (TSN)-बॉलीवुड अभिनेत्री एवं छोटी काशी मंडी की सांसद यानी कंगना रनौत की एक फिल्म जिसका नाम इमरजेंसी है.वह आज रिलीज हो चुकी है और पंजाब राज्य में खास कर इसका विरोध चल रहा है और बताया जा रहा है कि अगर यह फिल्म लॉन्च हुई तो सिख समुदाय की धार्मिक इतिहास के साथ छेद छाड़ होगी जिसका परिणाम गलत होगा ।ऐसे में मंडी में भी आज ही इमरजेंसी पिक्चर सिनेमा हॉल में लग चुकी है और अब बस लोगो का इंतजार मंडी का कुसुम थियेटर कर रहा है।लेकिन कई लोगों के अनुसार यह फिल्म पहले से ही विवादों में रह चुकी है और इसका लॉच भी सेंसर बोर्ड द्वारा रोका गया था।

 

 

 

फिल्म में इंदिरा गांधी के नेगेटिव रोल को दर्शाया गया 

मंडी के स्थानीय निवासी एवं कांग्रेस के स्टेट मीडिया पैनलिस्ट आकाश शर्मा के अनुसार इस फिल्म में इंदिरा गांधी की नेगेटिव रोल को दर्शाया गया है.जबकि हर एक आदमी की पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों साइड्स होती है लेकिन जान बुझ के कंगना रनौत द्वारा इंडिया की पूर्व में रह चुकी पीएम इंदिरा गांधी को टारगेट किया जा रहा है जो गलत बात है।आकाश शर्मा के अनुसार भारत वर्ष एक फूल के गुलदस्ते की तरह है जिसमें विभिन्न समुदाय के लोग भाई चारे के साथ रहते हैं और ऐसी फिल्में बनाने से उनमें फुट पड़ सकती है जो बिल्कुल गलत बात है।देश में इंदिरा के समय लगी इमरजेंसी में जो घटनाएं यहां घटी वो सबके मस्तिष्क में इफेक्ट किया है और पीछे जो चीज बीत चुकी है उन्हें बार बार दोहरा कर दंगों की स्थिति पैदा करना बहुत गलत बात है।आकाश शर्मा के अनुसार मंडी की नई बनी सांसद कंगना रनौत द्वारा यह वादा किया गया था कि इस लोकसभा क्षेत्र के लोगों की तकलीफ उनकी होगी लेकिन इलेक्शन होने के बाद से कंगना रनौत गायब है और जो बड़ी घटनाएं मंडी संसदीय क्षेत्र में हुई चाहे वो आग लगना हो या गंभीर एक्सीडेंट हो ऐसे में मंडी की सांसद लोगो को भूल गई है और वापस मुम्बई लौट कर बस बॉलीवुड का ही काम वह कर रही है।क्षेत्र के जनता की मुसीबतों से उनका कोई लेना देना ही नहीं है और लोग इस चीज को अब भली भांति जानने लगे हैं।

 

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.