डिप्टी सीएम की नेता प्रतिपक्ष पर तीखा वार.. बोले जिनका अपना ट्रैक रिकॉर्ड खराब वे अब सत्ता से हटने पर दे रहे उपदेश

ऊना,राकेश(TSN)-उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा पर कड़े प्रहार किया.उन्होंने एचआरटीसी के वेतन और पेंशन को लेकर पूर्व जयराम सरकार के समय में भी देरी होने की बात कही.डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने गैंगस्टरों द्वारा कारोबारी को धमकी देने,अवैध माइनिंग और नशा माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही है.उन्होंने पूर्व जयराम सरकार के कार्यकाल में भी अवैध माइनिंग का कारोबार चरम पर होने और टिप्पर को बॉर्डर पहुंचने को लेकर दाम तय किए जाने की बात कही है,जयराम बयानबाजी से पहले अपने गिरेबां में झांके,जिनका अपना ट्रैक रिकॉर्ड खराब वे अब सत्ता से हटने पर दे रहे उपदेश.

 

 

 

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को एचआरटीसी कर्मियों के वेतन और पेंशन अदायगी में देरी को लेकर मीडिया में दिए उनके बयान पर आड़े हाथों लेते हुए उन्हें बयानबाजी से पहले अपने गिरेबां में झांकने की नसीहत दी है।उन्होंने कहा कि जिनका अपना ट्रैक रिकॉर्ड खराब है वे अब सत्ता से हटने के बाद हमें उपदेश दे रहे हैं।बेहतर होता जयराम ठाकुर सत्ता में रहते एचआरटीसी की चिंता करते।उन्होंने याद दिलाया कि जयराम सरकार के 60 महीने के कार्यकाल में केवल 3 बार ही पेंशन समय पर दी गई,जबकि 57 महीने एचआरटीसी कर्मियों की पेंशन अदायगी देरी से की गई।भाजपा के शासन काल में जनवरी 2018 में पेंशन अदायगी 53 दिनों के विलंब से की गई,वहीं मार्च 2020 में 35 दिन,मार्च 2021 में 42 दिन और मई 2021 में 33 दिन देरी से पेंशन का भुगतान किया गया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा सरकार ने आज दिन तक एचआरटीसी कर्मियों की पेंशन और वेतन अदायगी पूरी की है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार एचआरटीसी को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।नई बसें शामिल की जा रही हैं और एचआरटीसी की आय में 65-70 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है।

 

 

जनता जानती है कि बड़बोलापन कौन करता है

 

अग्निहोत्री ने जयराम ठाकुर के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता जानती है कि बड़बोलापन कौन करता है।उन्होंने याद दिलाया कि जयराम ठाकुर ने सदन में कहा था कि भगवान भी कांग्रेस सरकार को नहीं बचा सकते,लेकिन हमारी सरकार आज भी मजबूती से काम कर रही है और आगे भी करती रहेगी।उन्होंने पूर्व सबऑर्डिनेट सेलेक्शन बोर्ड के लंबित परीक्षा परिणामों को घोषित करने के विषय में बताया कि उनकी अध्यक्षता में बनी कैबिनेट सब कमेटी ने गठन के एक महीने के भीतर इसे लेकर अपनी अनुशंसा कैबिनेट को सौंप दी थी।अब इसपर पूर्ण कैैबिनेट निर्णय लेगी।उन्होंने पूछा कि जयराम यह बताएं कि आखिर यह हालात बने ही क्यों।किसके समय में पेपर बेचे गए थे, जिससे यह स्थिति बनी।उनपर जयराम सरकार ने क्या कार्रवाई की थी।

 

पूर्व भाजपा सरकार कर्मचारियों का हजारों करोड़ का बकाया भुगतान क्यों नहीं कर सकी

प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर जयराम ठाकुर के सवालों का जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के गठन के समय ही यह स्पष्ट था कि हमारा प्रदेश एक छोटा प्रदेश है,जहां आय के संसाधन सीमित हैं और इसे केंद्र सरकार की सहायता की आवश्कता रहेगी।उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर उनके वित्तीय प्रबंधन इतने अच्छे थे,तो उनकी सरकार जाते-जाते कर्मचारियों का हजारों करोड़ रुपये का बकाया भुगतान क्यों नहीं कर सकी।उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार वित्तीय चुनौतियों के बावजूद प्रदेश के कर्मचारियों और जनता के हितों के लिए काम कर रही है।

 

भाजपा के शासनकाल में स्वां नदी को किस कदर रौंदा गया

डिप्टी सीएम ने अवैध खनन पर दिए बयान पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि लोग अभी भूलें नहीं हैं कि भाजपा के शासनकाल में स्वां नदी को किस कदर रौंदा गया था। राजनीतिक सरपरस्ती में हजारों टिप्पर यहां से पड़ोसी राज्यों में भेजे जाते थे।हमने इसे रोकने के लिए निर्णायक कदम उठाए हैं। हमने अवैध खनन पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। डीसी-एसपी फील्ड में उतर पर कार्रवाई कर रहे हैं। हमने चिट्टे पर कड़ा स्टैंड लिया है। प्रशासन को साफ निर्देश हैं कि इसमें लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा ना जाए। बीते दिन भी ऊना में 80 ग्राम चिट्टा पकड़ा गया है। पेड़ों के अवैध कटान पर भी हम सख्त कार्रवाई कर रहे हैं।उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि ऊना जिले में तमंचे की नोक पर दहशत फैलाने के इरादे रखने वालों को रौंद कर रख देंगे। जिले में फिरौती मांगने वालों और पिस्टल के दम पर गुंडागर्दी दिखाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मोहाली में रात को गुटका साहिब की बेअदबी, संगत में भारी रोष

मोहाली: मोहाली के सोहाना एयरपोर्ट रोड पर बीती रात गुटका साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया है, जिससे संगत में भारी रोष फैल गया। बताया जा रहा है कि सोहाना गुरुद्वारा साहिब से करीब एक किलोमीटर दूर एयरपोर्ट रोड किनारे गुटका साहिब के फटे हुए अंग मिले, जिन्हें संगत ने एकत्र किया। घटना की...

जनगणना ड्यूटी से गायब ‘गुरुजी’ पर गिरेगी गाज, गैरहाजिरों की तैयार होगी रिपोर्ट

मोनिका रावत,चंडीगढ़। जनगणना-2027 की शुरुआत हो चुकी है। 60 हजार से ज्यादा कर्मियों को जनगणना का जिम्मा सौंपा गया है। जनगणना को लेकर बड़ी संख्या में शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन शिक्षक जनगणना ड्यूटी से कन्नी का काट रहे हैं। ज्यादातर शिक्षक जनगणना ड्यूटी से गैर-हाजिर मिल रहे हैं। लिहाजा, शिक्षकों की...

बंगाल की जीत से हरियाणा भाजपा में जोश निगम चुनावों में बहुमत से जीत का दावा…स्टार प्रचारक बनाएंगे माहौल को गर्म

मोनिका रावत,चंडीगढ़। बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की भारी बहुमत से जीत ने हरियाणा भाजपा में जोश भर दिया है। हरियाणा के चार शहरों में हो रहे निगम चुनावों में भाजपा ने भारी बहुमत से जीत का दावा किया है। जीत  का असर अब पंचकूला की राजनीति में भी दिखाई देने लगा है। भाजपा...

सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने पेश किया नया एजुकेशन मॉडल, ₹50 करोड़ स्कॉलरशिप से स्टूडेंट्स को बड़ा सहारा

मोहाली-: सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने सीजीसीयूईटी 2026 से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने नए एजुकेशन मॉडल की झलक दिखाई। यूनिवर्सिटी का फोकस ऐसी पढ़ाई पर है जो सिर्फ किताबों तक सीमित न होकर इंडस्ट्री के साथ जुड़ी हो, नए विचारों को बढ़ावा दे और ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स के लिए आसान हो। इस मौके...

फरीदाबाद में भाजपा की जीत पर जश्न, नेताओं ने बांटी मिठाइया

फरीदाबाद -:फरीदाबाद में भारतीय जनता पार्टी की सफलता को लेकर खुशी का माहौल देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के कार्यालय पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने पहुंचकर उन्हें बधाई दी। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इस...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.