कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा ( TSN)-कुल्लू के मनाली विधानसभा क्षेत्र के फौजल की पहाड़ियों पर फंसे हुए तीन विदेशी सैलानियों को कुल्लू प्रशासन के द्वारा सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। सभी सैलानियों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से रेस्क्यू किया गया और उन्हें भुंतर हवाई अड्डा पर उतर गया। जहां से उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से ढालपुर के क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया और अब उनकी डॉक्टर के द्वारा स्वास्थ्य जांच भी की जा रही है। वही कुल्लू प्रशासन के अधिकारी भी विदेशी सैलानियों के साथ मौजूद रहे।
बीड़ बिलिंग से भरी थी पैराग्लाइडिंग की उड़ान
मिली जानकारी के अनुसार यह तीन विदेशी सैलानी यूके, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया से के रहने वाले हैं। तीनों ही सैलानियों ने बीड़ बिलिंग से पैराग्लाइडिंग के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन उड़ान भरने के बाद तीनों रास्ता भटक गए और यह जिला कुल्लू के फौजल की बर्फीली पहाड़ियों में जा फंस गए। इस बारे उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ संपर्क किया और कल्लू प्रशासन को फौजल की पहाड़ियों पर फंसे हुए होने की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद कुल्लू प्रशासन के द्वारा हेलीकॉप्टर का इंतजाम किया गया और हेलीकॉप्टर के माध्यम से फौजल की पहाड़ियों पर से तीनों विदेशी सैलानियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है।फिलहाल तीनों सैलानियों की हालत काफी बेहतर है।
डॉक्टर रीमा घई ने बताया कि तीनों सैलानियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है और उन्हें ढालपुर अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया है। तीनों विदेशियों के स्वास्थ्य की जांच की गई और अब तीनों सैलानियों की हालत काफी बेहतर है।
वही, विदेशी माइकल का कहना हैं कि उन्होंने बीड़ बिलिंग से पैराग्लाइडिंग की उड़ान भरी थी। लेकिन आसमान में वो रास्ता भटक गए। जिस कारण वो पहाड़ी पर फंस गए थे।वो 5 हज़ार मीटर किंउंचाई पर दक्षणि छोर पर फंस गए थे। यहां का तापमान माइन्स 10 से माइनस 15 डिग्री था ।हेलिकॉप्टर के माध्यम से उनका रेस्क्यू किया गया हैं और अब उनकी हालत बेहतर है।
