जनता की अपेक्षाएं, आशाएं व आकांक्षाओं को पूरा करने का हर संभव करेंगे प्रयास – मुख्यमंत्री

हरियाणा, 25 अक्टूबर –मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हम नॉन स्टॉप हरियाणा के लिए तीन गुणा रफ्तार से काम करेंगे। इस काम में विपक्ष का भी अहम योगदान रहेगा। विपक्ष से जनहित में जो भी सुझाव हमें मिलेंगे, हम उनका पूरा मान-सम्मान करते हुए जनता की अपेक्षाएं, आशाएं व आकांक्षाओं को पूरा करने का हर संभव प्रयास करेंगे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने  हरविंदर कल्याण को अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा कि अपने विस्तृत अनुभव, अनूठी कार्यशैली और विनम्रता और  विवेक जैसे अद्भुत व्यक्तित्व के अनेक गुणों से  हरविंदर कल्याण अध्यक्ष पद की गरिमा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि हरविंदर कल्याण इस महान सदन में लगातार तीसरी बार चुनकर आए हैं। उनके पास राजनीतिक और सामाजिक जीवन का लंबा अनुभव है। गत 10 वर्षों में अनेक संसदीय समितियों में उन्होंने विधायी कामकाज को पूरी निष्ठा से किया है। गर्व की बात है कि वर्ष 2019 से 2023 की अवधि में वे लोक लेखा समिति के अध्यक्ष रहे। इसके अतिरिक्त उन्होंने अनुमान समिति और सार्वजनिक उपक्रम समिति के अध्यक्ष पद को भी सुशोभित किया है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि अपनी कार्यकुशलता और निष्पक्ष प्रवृत्ति से नव निर्वाचित अध्यक्ष इस सदन की कार्यवाही का संचालन प्रभावी रूप से करेंगे। इससे लोकतंत्र परम्पराएं और सुदृढ़ होंगी। सदन के अध्यक्ष के रूप में हर कदम पर नये कीर्तिमान स्थापित करेंगे। उन्होंने सदस्यों से अनुरोध करते हुए कहा कि वे सभी सामूहिक रूप से मनसा वाचा-कर्मणा जनहित व प्रदेश हित को सर्वोपरि रखें।
पहली बार विधानसभा के अध्यक्ष एक इंजीनियर और उपाध्यक्ष एक डॉक्टर चुने गए 
मुख्यमंत्री ने कृष्ण लाल मिड्ढा को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा के इतिहास में पहली बार विधानसभा के अध्यक्ष एक इंजीनियर और उपाध्यक्ष एक डॉक्टर चुने गये हैं। इस सुखद संयोग से प्रदेश के विकास को चार चांद लगेंगे। उन्होंने कहा कि उपाध्यक्ष सबको साथ लेकर चलेंगे, सबको अपनी बात रखने का पूरा अवसर देंगे और सदन की मर्यादा को पूरी तरह से कायम रखेंगे। मुख्यमंत्री ने समूचे सदन की तरफ से व मंत्रिमंडल की तरफ से विश्वास दिलाते हुए कहा कि सदन की कार्यवाही के सुचारू संचालन में  लोकतांत्रिक मूल्यों का पूरी निष्ठा से पालन किया जायगा। उन्होंने आह्वान किया कि सदस्य किसी भी राजनीतिक पार्टी से सम्बन्ध रखते हों, लेकिन सभी सदस्य आपस में एक-दूसरे का सहयोग करें ताकि सदन को सुचारू रूप से चलाया जा सके। सदन की गरिमा बनाए रखने में सभी सदस्यों का योगदान बहुत जरूरी है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल में किसान संगठनों का मंथन,26 नवंबर के आंदोलन की तैयारियों पर चर्चा

राकेश कुमार शर्मा/करनाल:-करनाल के जाट भवन में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) भारत की अहम बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में किसान आंदोलन की आगामी रणनीति और 26 नवंबर को प्रस्तावित आंदोलन की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। बैठक में किसान नेता राकेश टिकैत, जोगिंदर सिंह उगराहां समेत विभिन्न किसान संगठनों के...

14 साल बाद कबड्डी में गोल्ड मेडल जीतने का सपना हुआ साकार, मंडी पहुंचने पर भावना ठाकुर का भव्य स्वागत

मंडी,धर्मवीर-:अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता भावना ठाकुर का सोमवार को छोटी काशी मंडी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।ऐतिहासिक सेरी मंच पर जिला कबड्डी संघ की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में पटाखे फोड़कर उनका भव्य अभिनंदन किया गया।भावना ठाकुर की इस उपलब्धि से मंडी जिला सहित पूरे हिमाचल प्रदेश...

चंडीगढ़ की विरासत कुर्सियां नीदरलैंड में 3000 यूरो में नीलाम, पहले ही दी थी सूचना

मोनिका रावत,चंडीगढ़-:शहर की विरासत से जुड़ी पियरे जेनेरे की डिजाइन की दो एक्स-लेग आर्मचेयर नीदरलैंड में 10 अक्टूबर को 3000 यूरो (करीब 3.21 लाख रुपये) में नीलाम कर दी गईं।चंडीगढ़ प्रशासन को इस नीलामी की जानकारी 25 सितंबर को ही दे दी गई थी,लेकिन इसके बावजूद नीलामी नहीं रुक सकी। अधिवक्ता एवं चंडीगढ़ प्रशासन की...

11 से 14 नवंबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, 300 पुलिस कर्मियों के हवाले रहेगी सुरक्षा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश की ऐतिहासिक व्यापारिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय लवी मेला इस वर्ष 11 से 14 नवंबर तक रामपुर में आयोजित किया जाएगा।मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित मेला आयोजन समिति की बैठक में मेले के कार्यक्रमों,सुरक्षा...

हिमाचल में बारिश से लुढ़का पारा, 13 से 15 अक्टूबर तक फिर बारिश का अलर्ट

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद सोमवार को मौसम साफ हो गया है।हालांकि,प्रदेश में अगले कुछ दिनों के दौरान एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार,पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई।हमीरपुर के नेरी में सबसे अधिक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.