/ Jul 07, 2026

CMO ने हड़ताल से निपटने के लिए बनाई रणनीति…NHM के 15 व स्कूल हेल्थ के 20 डॉक्टर संभालेंगे व्यवस्था

जींद : चन्द्रिका ( TSN)- सरकारी अस्पतालों में अपना उपचार करवाने के लिए आने वाले मरीजों को आज भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन के आह्वान पर वीरवार को चिकित्सकों ने हड़ताल की।  हड़ताली चिकित्सकों ने इमरजेंसी सेवाएं व पोस्टमार्टम भी बंद रखने का फैसला लिया है। वहीं सिविल सर्जन ने हड़ताल से निपटने के लिए एनएचएम के तहत लगे 15 चिकित्सकों व स्कूल हेल्थ के 20 चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई है, ताकि मरीजों को परेशानी नहीं हो। इसके अलावा सिविल सर्जन ने दावा किया है कि कुछ चिकित्सक हड़ताल में शामिल नहीं होंगे और वह मरीजों का दर्द देखते हुए काम करेंगे।
पूरे प्रदेश के चिकित्सक हड़ताल पर
हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन के जिला प्रधान डा. विजेंद्र ढांडा ने कहा कि आज पूरे प्रदेश के चिकित्सक हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान इमरजेंसी व पोस्टमार्टम सेवाएं भी बंद रहेंगी। उन्होंने मरीजों से इस बारे में माफी मांगते हुए कहा कि उनकी मजबूरी को लोग समझ पाएंगे। चिकित्सकों की मांग सरकार पूरी नहीं कर रही है। इसी कारण वह लोग हड़ताल करने पर मजबूर हुए हैं।
1500 से अधिक होती है ओपीडी
नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 1500 से अधिक ओपीडी होती है। सोमवार व मंगलवार को तो ओपीडी दो हजार के आसपास पहुंच जाती है। इसलिए एनएचएम व स्कूल हेल्थ चिकित्सकों के सहारे स्वास्थ्य व्यवस्था बहाल होना मुश्किल है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग प्रयास कर रहा है।चिकित्सकों की हड़ताल का असर मरीजों पर नहीं पड़ेगा
सीएमओ डा. गोपाल गोयल ने बताया कि पूरे जिले में स्वास्थ्य सेवाएं बाहल हैं।मरीजों को घबराने की जरूरत नहीं है। दो चिकित्सकों की हड़ताल का असर मरीजों पर नहीं पड़ेगा।एनएचएम के तहत काम करने वाले 15 चिकित्सक व स्कूल हेल्थ के 20 चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मानसून के चलते ऊना में 30 सितंबर तक निजी निर्माण के लिए पहाड़ी कटान पर रोक

ऊना,राकेश-:मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश और संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने 30 सितंबर तक निजी विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए किसी भी प्रकार के पहाड़ी कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल द्वारा जारी आदेश...

2027 चुनाव की तैयारी में भाजपा तेज, कोर ग्रुप बैठक में कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन का फैसला

शिमला,संजू-:वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में अपने राजनीतिक अभियान को गति देने का निर्णय लिया है।शिमला में आयोजित भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन शुरू करने का फैसला लिया गया।पार्टी ने दावा किया...

पलवल में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का बीजेपी पर हमला, बोले— शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा

पलवल/सुंदर कुंडू -:पलवल में हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बीजेपी सरकार पर शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा हो चुका है। एचटेट परीक्षा कराने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। राव नरेंद्र सिंह पलवल के...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार: प्रभावित परिवारों ने मांगा पुनर्वास के लिए समय, डीसी बोले—हर मामले पर अलग से होगा निर्णय

धर्मशाला | राहुल चावला-:कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार परियोजना से प्रभावित रछीयालू और किओड़िया मोल के ग्रामीण मंगलवार को अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा से मिले। इस दौरान प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से मकान खाली करने के लिए पर्याप्त समय देने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वे एयरपोर्ट विस्तार...

राम मंदिर पर राजनीति छोड़ कांग्रेस अपने कार्यकाल के विवादों पर जवाब दे : अनुराग ठाकुर

शिमला/संजू-:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था,लंबे सामाजिक संघर्ष और संवैधानिक प्रक्रिया का परिणाम है।उन्होंने कहा कि वर्षों से जिस मंदिर निर्माण की मांग की जा रही थी,वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी हुई।उनके अनुसार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.