/ Jul 03, 2026

देवी देवताओं के नजराने में की गई 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी..बजंतरी भत्ता और दूरी भत्ता में भी की गयी बढ़ोतरी

कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा ( TSN)– हिमाचल प्रदेश देवभूमि है और अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव भी देवी देवताओं से जुड़ी संस्कृति को दर्शाता है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में जिला कुल्लू के विभिन्न इलाकों से देवी देवता आते हैं। इसलिए प्रदेश सरकार तथा दशहरा उत्सव कमेटी की ओर से देवी देवताओं के नज़राने में 5% वृद्धि की गई है। यह बात ढालपुर के लालचंद प्रार्थी कला केंद्र में दशहरा उत्सव समापन अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहीं।
सीएम सुक्खू ने कुल्लू में किए 100 करोड़ के शुभारंभ और शिलान्यास
 मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि देवताओं के साथ बजंतरी आते हैं जिनकी धुन सुनने के बाद लोग आनंद में भर जाते हैं। ऐसे में बजंतरियों का भत्ता भी 20% बढ़ाया गया है और देवी देवताओं का दूरी भत्ता भी अब 20% बढ़ाया गया है। ताकि देव समाज से जुड़े लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो। इस पर अब एक करोड 36 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि जिला कुल्लू के हरिपुर में भी दशहरा उत्सव मनाया जाता है और पहले इसके लिए डेढ़ लाख रुपए की राशि दी जाती थी। लेकिन अब इस राशि को भी 3 लाख रुपए कर दिया गया है। ताकि वहां पर भी दशहरा उत्सव का बेहतर आयोजन हो सके। इसके अलावा जिला कुल्लू में 100 करोड़ के विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास तथा शुभारंभ भी किए गए। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार लगातार प्रदेश के विकास को लेकर काम कर रही है और सरकार आम जनता को राहत देने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जिला कुल्लू में भी स्वास्थ्य विभाग से संबंधित जो पद खाली चले हैं वह जल्द भरे जाएंगे। इसके अलावा विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों के साथ भी बैठक की जाएगी। ताकि जिस विभाग में जिस पद को भर जाना है। उसे भी जल्द भर जाए। इसके माध्यम से बेरोजगार युवाओं को भी रोजगार मिलेगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपी कोर्ट में पेश, रिमांड खत्म होने के बाद जांच का दायरा बढ़ा

करनाल-:करनाल के कुटेल हथियार बरामदगी मामले में गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड पूरा हो गया है।आज सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं मुठभेड़ में घायल छठा आरोपी अस्पताल में भर्ती है, जिसे स्वस्थ होने के बाद दोबारा रिमांड पर लिया जाएगा।पुलिस पूछताछ में दो...

स्पीति घाटी में हर पांचवां वयस्क गॉलस्टोन से पीड़ित, IGMC के अध्ययन ने बढ़ाई स्वास्थ्य चिंता

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश की दुर्गम और अत्यधिक ऊंचाई वाली स्पीति घाटी में रहने वाले मूल निवासियों के बीच पित्त की पथरी (गॉलस्टोन) की बीमारी चिंताजनक स्तर पर पाई गई है। आईजीएमसी शिमला के विशेषज्ञों द्वारा किए गए एक जनसंख्या-आधारित अध्ययन में खुलासा हुआ है कि घाटी के हर पांच में से एक से अधिक वयस्क,...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो, कांग्रेस ने उठाई मांग

शिमला,संजू -:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा विवाद की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए कहा कि यह मामला करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा है,इसलिए इसकी सच्चाई पूरी पारदर्शिता के साथ सामने आनी चाहिए।उन्होंने कहा कि केवल राज्य स्तर की जांच पर्याप्त नहीं है...

पलवल पत्रकार प्रकरण.. एमडब्ल्यूबी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव और एडीजीपी से की मुलाकात

चंडीगढ़-:मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) के उत्तर भारत अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी के नेतृत्व में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रेय तथा एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुमार से मुलाकात कर पलवल में पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले को प्रमुखता से उठाया।प्रतिनिधिमंडल ने जिला...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.