/ Jul 08, 2026

मंडी जिला के 5 खिलाड़ी एशियन और वर्ल्ड कप में दिखाएंगे अपना जौहर

मंडी : धर्मवीर ( TSN)-मंडी जिला के पांच खिलाड़ी किक बॉक्सिंग की नेशनल चैंपियनशिप में अपना परचम लहराने के बाद अब एशियन और वर्ल्ड कप के लिए आयोजित होने वाले सिलेक्शन कैंप में पसीना बहाते हुए नजर आएंगे। इन खिलाड़ियों का चयन किक बॉक्सिंग की नेशनल चैंपियनशिप में मेडल जीतने के आधार पर हुआ है। यह चैंपियनशिप 24 से 28 जुलाई तक गोवा के मापुसा में आयोजित की गई थी जिसमें पूरे प्रदेश के 32 खिलाड़ियों ने भाग लिया था
किक बॉक्सिंग के नेशनल कैंप के लिए पांच मेडलिस्टों का हुआ है चयन
 प्रदेश के 18 खिलाड़ी इस चैंपियनशिप से मेडल जीतकर लौटे हैं जिनमें पांच खिलाड़ी मंडी जिला के रहने वाले हैं। इनमें सरकाघाट निवासी विपिन कुमार ने सिल्वर, मोहित कुमार ने ब्रांज, तुंगल निवासी अजय ठाकुर ने ब्रांज, सुंदरनगर निवासी विक्रांत जग्गा ने ब्रांज और भौर निवासी दिपांशु त्यागी ने ब्रांज मेडल जीता है। इसके अलावा वेटर्न कैटेगरी में भौर निवासी कृष्ण लाल ने भी सिल्वर मेडल जीता है। मेडल जीतकर आए सभी खिलाड़ियों का चयन नेशनल कैंप के लिए हुआ है जो अगस्त महीने में पश्चिम बंगाल में आयोजित किया जाएगा। यहां पर परफॉर्मेंस के आधार खिलाड़ियों का चयन एशियन गेम्स और वर्ल्ड कप के लिए होगा। ब्रांज मेडल जीतकर आए तुंगल निवासी अजय ठाकुर ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने गुरूजनों और एसोसिएशन को दिया। उन्होंने बताया कि वे सिलेक्शन कैंप में जमकर पसीना बहाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं क्योंकि उनका लक्ष्य इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करके गोल्ड मेडल जीतने का है।

वॉको किक बॉक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव डा. संजय यादव ने सभी मेडल विजेता और चयनित खिलाड़ियों को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने इस बात को लेकर मलाल भी जताया कि राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता पा चुके किक बॉक्सिंग खेल को अभी भी हिमाचल प्रदेश में पूर्ण रूप से मान्यता नहीं मिल पाई है जिससे खिलाड़ियों का मनोबल गिर रहा है। इन्होंने प्रदेश सरकार से मांग उठाई है कि सरकार जल्द से जल्द राज्य में इस खेल को पूर्ण रूप से मान्यता प्रदान करे ताकि खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल सके।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मानसून के चलते ऊना में 30 सितंबर तक निजी निर्माण के लिए पहाड़ी कटान पर रोक

ऊना,राकेश-:मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश और संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने 30 सितंबर तक निजी विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए किसी भी प्रकार के पहाड़ी कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल द्वारा जारी आदेश...

2027 चुनाव की तैयारी में भाजपा तेज, कोर ग्रुप बैठक में कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन का फैसला

शिमला,संजू-:वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में अपने राजनीतिक अभियान को गति देने का निर्णय लिया है।शिमला में आयोजित भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन शुरू करने का फैसला लिया गया।पार्टी ने दावा किया...

पलवल में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का बीजेपी पर हमला, बोले— शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा

पलवल/सुंदर कुंडू -:पलवल में हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बीजेपी सरकार पर शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा हो चुका है। एचटेट परीक्षा कराने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। राव नरेंद्र सिंह पलवल के...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार: प्रभावित परिवारों ने मांगा पुनर्वास के लिए समय, डीसी बोले—हर मामले पर अलग से होगा निर्णय

धर्मशाला | राहुल चावला-:कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार परियोजना से प्रभावित रछीयालू और किओड़िया मोल के ग्रामीण मंगलवार को अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा से मिले। इस दौरान प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से मकान खाली करने के लिए पर्याप्त समय देने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वे एयरपोर्ट विस्तार...

राम मंदिर पर राजनीति छोड़ कांग्रेस अपने कार्यकाल के विवादों पर जवाब दे : अनुराग ठाकुर

शिमला/संजू-:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था,लंबे सामाजिक संघर्ष और संवैधानिक प्रक्रिया का परिणाम है।उन्होंने कहा कि वर्षों से जिस मंदिर निर्माण की मांग की जा रही थी,वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी हुई।उनके अनुसार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.