रोहड़ू नगर परिषद चुनाव में 77.31 फीसदी मतदान, मतदाताओं में दिखा भारी उत्साह

शिमला-: नगर परिषद रोहड़ू चुनाव-2026 के तहत गुरुवार को सभी नौ वार्डों में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से मतदान संपन्न हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं और युवाओं, महिलाओं तथा बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लिया। पूरे दिन प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर विशेष निगरानी रखी गई, जिसके चलते मतदान प्रक्रिया बिना किसी व्यवधान के पूरी हुई।
रिटर्निंग अधिकारी (एमसी) एवं उपमंडलाधिकारी (नागरिक) रोहड़ू धर्मेश रामौत्रा ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में कुल 3151 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें से 2436 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसके चलते कुल मतदान प्रतिशत 77.31 दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान सभी वार्डों में मतदाताओं का उत्साह देखने योग्य था और लोगों ने लोकतंत्र के इस पर्व में सक्रिय भागीदारी निभाई।पुरुष मतदाताओं की बात करें तो कुल 1652 पुरुष मतदाताओं में से 1274 ने मतदान किया, जिससे पुरुष मतदान प्रतिशत 77.12 रहा। वहीं महिला मतदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 1499 महिला मतदाताओं में से 1162 महिलाओं ने मतदान किया और महिला मतदान प्रतिशत 77.52 दर्ज किया गया, जो पुरुषों से थोड़ा अधिक रहा।
वार्डवार मतदान प्रतिशत पर नजर डालें तो वार्ड नंबर-1 दशालनी में 656 मतदाताओं में से 519 ने मतदान किया और यहां कुल मतदान प्रतिशत 79.12 दर्ज हुआ। वार्ड नंबर-2 अपर बाजार में 80.90 प्रतिशत मतदान हुआ, जहां 267 में से 216 मतदाताओं ने अपने मत डाले। वार्ड नंबर-3 मुख्य बाजार में कुल 526 मतदाताओं में से 414 ने मतदान किया और यहां मतदान प्रतिशत 78.71 रहा।वार्ड नंबर-4 समाला में 76.53 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि बस स्टैंड क्षेत्र यानी वार्ड नंबर-5 में कुल मतदान प्रतिशत 74.30 रहा। वार्ड नंबर-6 ब्लॉक क्षेत्र में सबसे कम 68.38 प्रतिशत मतदान हुआ, जहां 234 मतदाताओं में से 160 ने मतदान किया।कोर्ट रोड क्षेत्र यानी वार्ड नंबर-7 में मतदाताओं ने सबसे अधिक उत्साह दिखाया। यहां कुल 184 मतदाताओं में से 149 ने मतदान किया और मतदान प्रतिशत 80.98 दर्ज किया गया, जो सभी वार्डों में सर्वाधिक रहा। वहीं वार्ड नंबर-8 बावटीनाला में 73.91 प्रतिशत मतदान हुआ।
वार्ड नंबर-9 शक्तिनगर में कुल 282 मतदाताओं में से 229 ने मतदान किया और यहां कुल मतदान प्रतिशत 81.21 दर्ज किया गया। इस वार्ड में महिला मतदान प्रतिशत 86.76 रहा, जो सभी वार्डों में महिलाओं की भागीदारी के लिहाज से सबसे अधिक माना गया।प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए कर्मचारियों, पुलिस कर्मियों और चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों का आभार जताया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कोटखाई में गैस संकट पर भाजपा का हल्ला-बोल, प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम

शिमला/संजू-:कोटखाई में रसोई गैस की अनियमित सप्लाई को लेकर लोगों की परेशानी अब सियासी मुद्दा बन गई है।गैस सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतारें,घंटों इंतजार और इसके बावजूद कई उपभोक्ताओं का खाली हाथ लौटना—इन समस्याओं को लेकर भाजपा ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।बुधवार को भाजपा नेता चेतन बरागटा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं...

वर्ल्ड बैंक की टीम ने अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का किया निरीक्षण, पीरड़ी पुल का काम पूरा करने के निर्देश

कुल्लू-:जिला मुख्यालय कुल्लू में ब्यास नदी पर एक और डबल लेन पुल के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है।प्रस्तावित पुल के बनने से कुल्लू शहर को फोरलेन सड़क से सीधा जोड़ा जा सकेगा। इसी संभावित परियोजना को लेकर वर्ल्ड बैंक की टीम ने बुधवार को अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का निरीक्षण किया। टीम...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

शिमला -:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की।बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों तक विज्ञान...

कांगड़ा में गिद्ध संरक्षण को बड़ी कामयाबी, वाइट-रम्प्ड वल्चर की बढ़ी मौजूदगी

कांगड़ा,राहुल-:हिमाचल प्रदेश में गिद्धों के संरक्षण को लेकर किए जा रहे प्रयास अब सकारात्मक परिणाम दिखाने लगे हैं।कांगड़ा जिला संकटग्रस्त गिद्ध प्रजातियों के संरक्षण के लिहाज से महत्वपूर्ण क्षेत्र बनकर उभरा है।वन विभाग की ओर से किए गए सर्वे में यहां वाइट-रम्प्ड वल्चर की सबसे अधिक ज्ञात संख्या दर्ज की गई है। यह प्रजाति अंतरराष्ट्रीय...

हिमाचल-जापान तकनीकी साझेदारी को मिलेगी नई दिशा, युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसरः राजेश धर्माणी

शिमला -:हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा,अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में जापान के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों के साथ सहयोग बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के नेतृत्व में विभागीय प्रतिनिधिमंडल ने टोक्यो मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी का दौरा कर शैक्षणिक सहयोग,अनुसंधान, ज्ञान के आदान-प्रदान और विद्यार्थियों के लिए अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर कार्यक्रमों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.