डयोड गांव में सड़क धंसने के बाद 8 परिवारों ने खाली किए मकान..प्राइमरी स्कूल पर भी मंडराया खतरा

मंडी, धर्मवीर ( TSN)-मंडी जिला के पंडोह के साथ लगती ग्राम पंचायत हटौण के डयोड गांव में टनल का एक हिस्सा धंसने के कारण ग्रामीण पलायक को मजबूर हो गए है। वीरवार को  8 परिवारों ने घरों में बड़ी बड़ी दरारें आने के बाद अपने घरों को खाली कर किराए पर कमरे ले लिए हैं। वहीं गांव के प्राइमरी स्कूल में भी बड़ी बडे दरारें आने के बाद स्कूल पर भी खतरे के बाद मंडरा रहे है। जिसके बाद प्राइमरी स्कूल को भी खाली करवा दिया गया है।
 बता दें कि पिछले कल यानी बुधवार को डयोड गांव के नीचे से निर्माणाधीन टनल के ठीक उपर एक बहुत बड़ा गढ्डा बन गया था जिसका आकार लगातार बढ़ता ही जा रहा है। हालांकि टनल का निर्माण कार्य बीते चार महीनों से बंद पड़ा है। लेकिन अचानक एक हिस्सा धंसने के बाद से यहां बाकी जमीन में धंसने का सिलसिला शुरू हो गया है। जिन्होंने अपने घर खाली कर दिए हैं उनमें लुदर मणी, तारा चंद, यादव, हरदेव शर्मा, हुकुम चंद, नंद लाल, कपूर चंद और वेद प्रकाश शामिल हैं। हटौण पंचायत की प्रधान रोशनी देवी ने बताया कि घरों और स्कूल में दरारें आने के कारण इन्हें खाली करवाया जा रहा है। कंपनी के अधिकारी मौके पर काफी देरी से पहुंचे हैं। वहीं, प्रभावित प्रभी देवी, जयदेव और स्कूली छात्र लक्ष्य ने बताया कि घरों पर दरारें आने के कारण बीती रात को भी उन्होंने दूसरों के घर पर शरण ली थी। अब घरों में रहने को डर लग रहा है और इस कारण घरों को खाली कर दिया है। प्रभावितों ने मांग उठाई है कि इसका जल्द से जल्द स्थायी समाधान निकाला जाए।

घटना के अलगे दिन पहुंचे अधिकारी, लोगों ने मुंह पर सुनाई खरी-खरी

वहीं, घटना के दूसरे दिन मौके पर आए शाहपुरजी-पलौनजी कंपनी के अधिकारियों को लोगों के आक्रोश का जमकर सामना करना पड़ा। गुस्साए लोगों ने कंपनी के अधिकारियों को खरी-खरी सुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अधिकारियों के मुहं पर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए और कंपनी प्रबंधन को दो-टूक शब्दों में चेतावनी दी कि अगर समस रहते पुख्ता बंदोबस्त नहीं किए गए तो फिर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

शाहपुरजी-पलौनजी कंपनी के अधिकारियों को लिखित में माननी पड़ी बातें

ग्रामीणों के आक्रोश के आगे शाहपुरजी-पलौनजी कंपनी के अधिकारियों का एक भी आश्वासन काम नहीं आया। ग्रामीण इस बात पर अड़ गए कि जब तक लिखित में नहीं मिलेगा तब तक वे अधिकारियों को मौके से जाने नहीं देंगे। इसके बाद शाहपुरजी-पलौनजी कंपनी के टीम लीडर आदर्श पन्होत्रा ने ग्रामीणों को लिखित में दिया कि स्कूल को निजी भवन में चलाने के लिए भवन कंपनी की तरफ से उपलब्ध करवाया जाएगा। जिन लोगों ने घर खाली किए हैं उन्हें किराए पर कंपनी की तरफ से मकान मुहैया करवाए जाएंगे। जहां पर गड्ढा हुआ है वहां पर दोनों तरफ बच्चों और ग्रामीणों के आने-जाने के लिए कंपनी के वाहन तैनात किए जाएंगे। जल्द ही धंसे हुए हिस्से के स्थायी और पक्के समाधान का प्रयास किया जाएगा।

चार महीनों से बंद है काम, फिर भी धंस रही है टनल:

बता दें कि कीतरपुर-मनाली फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत पंडोह के साथ लगते डयोड में बन रही इस टनल का निर्माण कार्य बीते करीब 4 महीनों से बंद पड़ा हुआ है। कंपनी ने ठेकेदारों का भुगतान नहीं किया जिसके बाद ठेकेदारों ने काम बंद कर रखा है। ऐसे में टनल के उपर धंसाव शुरू हो गया है जिससे अब डयोड गांव के लोगों को मजबूरी में अपने घर छोड़कर जाना पड़ रहा है और दूसरी तरफ कंपनी प्रबंधन इस विषय को लेकर जरा भी गंभीर नहीं है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल में किसान संगठनों का मंथन,26 नवंबर के आंदोलन की तैयारियों पर चर्चा

राकेश कुमार शर्मा/करनाल:-करनाल के जाट भवन में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) भारत की अहम बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में किसान आंदोलन की आगामी रणनीति और 26 नवंबर को प्रस्तावित आंदोलन की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। बैठक में किसान नेता राकेश टिकैत, जोगिंदर सिंह उगराहां समेत विभिन्न किसान संगठनों के...

14 साल बाद कबड्डी में गोल्ड मेडल जीतने का सपना हुआ साकार, मंडी पहुंचने पर भावना ठाकुर का भव्य स्वागत

मंडी,धर्मवीर-:अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता भावना ठाकुर का सोमवार को छोटी काशी मंडी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।ऐतिहासिक सेरी मंच पर जिला कबड्डी संघ की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में पटाखे फोड़कर उनका भव्य अभिनंदन किया गया।भावना ठाकुर की इस उपलब्धि से मंडी जिला सहित पूरे हिमाचल प्रदेश...

चंडीगढ़ की विरासत कुर्सियां नीदरलैंड में 3000 यूरो में नीलाम, पहले ही दी थी सूचना

मोनिका रावत,चंडीगढ़-:शहर की विरासत से जुड़ी पियरे जेनेरे की डिजाइन की दो एक्स-लेग आर्मचेयर नीदरलैंड में 10 अक्टूबर को 3000 यूरो (करीब 3.21 लाख रुपये) में नीलाम कर दी गईं।चंडीगढ़ प्रशासन को इस नीलामी की जानकारी 25 सितंबर को ही दे दी गई थी,लेकिन इसके बावजूद नीलामी नहीं रुक सकी। अधिवक्ता एवं चंडीगढ़ प्रशासन की...

11 से 14 नवंबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, 300 पुलिस कर्मियों के हवाले रहेगी सुरक्षा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश की ऐतिहासिक व्यापारिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय लवी मेला इस वर्ष 11 से 14 नवंबर तक रामपुर में आयोजित किया जाएगा।मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित मेला आयोजन समिति की बैठक में मेले के कार्यक्रमों,सुरक्षा...

हिमाचल में बारिश से लुढ़का पारा, 13 से 15 अक्टूबर तक फिर बारिश का अलर्ट

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद सोमवार को मौसम साफ हो गया है।हालांकि,प्रदेश में अगले कुछ दिनों के दौरान एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार,पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई।हमीरपुर के नेरी में सबसे अधिक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.