मोदी सरकार ने फार्मास्यूटिकल क्षेत्र को पूरी तरह कॉर्पोरेट कंपनियों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के हवाले कर दिया : रणदीप सिंह सुरजेवाला

कैथल / बलिन्द्र कुमार-:कैथल में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला  ने आज किसान भवन में कैथल कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। एसोसिएशन ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित अखिल भारतीय कैमिस्ट बंद को लेकर उन्हें विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवैध ई-फार्मेसी, बड़ी कंपनियों द्वारा दी जा रही भारी डिस्काउंट नीति तथा नियंत्रित दवाओं की अनियमित उपलब्धता से जुड़ी गंभीर समस्याओं को केंद्र सरकार तक पहुंचाने की मांग की गई।
इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ आयोजित प्रेस वार्ता में रणदीप सिंह सुरजेवाला  ने भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने फार्मास्यूटिकल क्षेत्र को पूरी तरह कॉर्पोरेट कंपनियों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के हवाले कर दिया है। सरकार की नीतियों के कारण छोटे कैमिस्ट, दवा विक्रेता और आम मरीज लगातार परेशान हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ई-फार्मेसी कंपनियां भारी छूट देकर पारंपरिक दवा व्यापार को खत्म करने की कोशिश कर रही हैं, जबकि नकली और नियंत्रित दवाओं की ऑनलाइन बिक्री मरीजों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है।सुरजेवाला ने कहा कि देशभर के कैमिस्ट संगठनों की चिंताओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि ई-फार्मेसी पर सख्त नियमन लागू किया जाए, नकली दवाओं की बिक्री पर रोक लगाई जाए और छोटे व्यापारियों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कैमिस्ट एवं दवा विक्रेताओं की जायज मांगों के साथ खड़ी है और उनकी समस्याओं को संसद से लेकर सड़क तक उठाया जाएगा।इस दौरान कैथल कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य भी मौजूद रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.