पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग मुख्यमंत्री व तकनीकि शिक्षा मंत्री पर बरसे… बोले जनता को कर रहे गुमराह

बिलासपुर : सुभाष ठाकुर ( TSN)-पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बिलासपुर जिला के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के औहर में बीते रविवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पर्यटन परिसर की आधारशिला रखने पर कांग्रेस सरकार को जमकर घेरा है। गर्ग ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार पहले हो चुके विकास कार्यों के शिलान्यास का दोबारा शिलान्यास करके गलत परंपरा चला रही है। जोकि प्रदेश की जनता द्वारा चुनी गई सरकार व उसके मुखिया को शोभा नहीं देती।
पूर्व मंत्री राजेंद्र  गर्ग ने कहा कि औहर में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिस पर्यटन परिसर का शिलान्यास किया, उसका साल 2022 में 11 अक्टूबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद जगत प्रकाश नड्डा पहले कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिसका पहले ही शिलान्यास हो चुका है, उसका दोबारा शिलान्यास करने का क्या औचित्य है। कहा कि बेहतर होता यदि कांग्रेस सरकार इस कार्य को गति देती। लेकिन, कांग्रेस सरकार बनने के डेढ़ साल बाद भी इसका शिलान्यास ही कर रही है। उन्होंने कहा कि इसमें आंशिक फेरबदल व आंकड़ों का मकडज़ाल डालकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। जोकि भाजपा सहन नहीं करेगी। गर्ग ने तकनीकी शिक्षा मंत्री एवं घुमारवीं के विधायक राजेश धर्माणी को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री को गुमराह कर रहे हैं। यदि मुख्यमंत्री ने घुमारवीं का दौरा करना ही था, तो कोई विकास के नये कार्य का शिलान्यास करते। लोगों की सुविधा के लिए भाजपा सरकार में खोले गये बंद कार्यालयों को दोबारा बहाल करवाते। भराड़ी में डिनोटीफाई की गई तहसील को दोबारा बहाल करवाते। जिससे लोगों को सुविधा मिलती। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा मंत्री ये कार्य करवाने में तो विफल रहे, लेकिन पर्यटन परिसर का मुख्यमंत्री को गुमराह करके दोबारा शिलान्यास करवा दिया।
राजेंद्र  गर्ग ने कहा कि बिलासपुर जिला के लोग गुमराह नहीं होंगे।गर्ग ने मांग की कि बिलासपुर जिला में सतलुज नदी पर बनने वाले भंजवाणी पुल का निर्माण कार्य सरकार शीघ्र शुरू करवाये। इस पुल के लिए केंद्र सरकार ने पहले ही 103 करोड़ रूपये स्वीकृत कर रखे हैं। लेकिन, स्वीकृत मिलने के सालों बाद अभी तक इस पुल के निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। लिहाजा, प्रदेश सरकार इस पुल के निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू करवाये।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ऑपरेशन के बाद महिला की मौत पर मंत्री के बयान से बढ़ा विवाद

शिमला, संजू -:जिला सोलन के अर्की में पथरी के ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत का मामला अब राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बन गया है। घटना के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल के बयान ने विवाद को और बढ़ा दिया है। मीडिया द्वारा डॉक्टरों की कथित लापरवाही और स्वास्थ्य विभाग की...

अम्बाला का 1857 शहीद स्मारक बनेगा देशभक्ति और इतिहास का राष्ट्रीय केंद्र : मुख्यमंत्री सैनी

अम्बाला —: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  ने कहा कि अम्बाला छावनी में निर्माणाधीन “आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक” देशभक्ति, शौर्य और बलिदान का प्रतीक बनेगा। यह स्मारक 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के वीरों की गौरवगाथा को आधुनिक तकनीक और भव्य वास्तुकला के माध्यम से जीवंत करेगा। मुख्यमंत्री ने वीरवार को...

इंसान के सोचते ही चलने लगेगी व्हील चेयर, दिव्यांगों के लिए आईआईटी बना रहा ऑटोनोमस व्हीलचेयर

मंडी, धर्मवीर-: आईआईटी मंडी द्वारा एक ऐसी व्हीलचेयर बनाई जा रही है जिसे न तो किसी के धक्के की जरूरत होगी और न ही किसी प्रकार की वॉयस कमांड या रिमोट कंट्रोल की। यह व्हीलचेयर इंसान के सोचते ही चलने लगेगी। आईआईटी के डायरेक्टर प्रोफेसर लक्ष्मीधर बेहरा के निर्देशों पर अमित शुक्ला और उनके प्रशिक्षुओं...

मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

शिमला -मुख्यमंत्री  सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर छोटा शिमला स्थित सद्भावना चौक में आयोजित आतंकवाद विरोधी दिवस कार्यक्रम में उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में आतंकवाद के विरूद्ध लड़ते हुए कांग्रेस पार्टी ने अपने दो...

गर्मी से बेहाल धर्मशाला, ठंडी वादियों की तलाश में पहुंचे पर्यटक हुए निराश

धर्मशाला, राहुल -:हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी धर्मशाला और मैक्लोडगंज इन दिनों पर्यटकों से गुलजार हैं, लेकिन मौसम ने इस बार सैलानियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। देश के विभिन्न राज्यों से ठंडी वादियों का आनंद लेने पहुंचे पर्यटकों को यहां भी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। तापमान लगातार बढ़ने से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.