/ Oct 24, 2026

हिमाचल के कर्मचारियों-पेंशनरों को दिवाली का तोहफा, 5% DA का ऐलान; क्लास-4 कर्मचारियों को एरियर की 10 हजार की किस्त

शिमला,संजू-:दिवाली से पहले हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत दी है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) देने का ऐलान किया।मुख्यमंत्री के अनुसार,बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता इसी महीने की सैलरी के साथ दिया जाएगा।इसके अलावा क्लास-4 कर्मचारियों को लंबित एरियर की 10 हजार रुपये की अतिरिक्त किस्त भी जारी की जाएगी।सरकार के इस फैसले से प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को दिवाली के अवसर पर आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।उन्होंने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश को वर्ष 2030 तक स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश का नंबर-1 राज्य बनाया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि जब उनकी सरकार सत्ता में आई थी,उस समय 100 डॉक्टरों की जरूरत के मुकाबले केवल 35 डॉक्टर ही कार्यरत थे। इसके अलावा कई अस्पतालों में MRI और एक्स-रे मशीनें भी पुरानी थीं,जिन्हें बदलने की दिशा में कदम उठाए गए हैं।सुक्खू ने बताया कि प्रदेश में अब 30 हजार रुपये में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू की गई है। वहीं, 28 से 30 करोड़ रुपये की लागत से ऑटोमेशन लैब स्थापित करने की योजना है। उन्होंने इन पहलों को स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यवस्था परिवर्तन का हिस्सा बताते हुए पिछली भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा।

आर्थिक स्थिति और कर्ज पर भी दिया जवाब

प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से GST कंपनसेशन और राजस्व घाटा अनुदान (RDG) बंद किए जाने से राज्य के बजट पर दबाव बढ़ा है।उनके मुताबिक,इससे बजट में लगभग 40 प्रतिशत की कमी आई और बजट करीब 54 हजार करोड़ रुपये रह गया।हालांकि,उन्होंने दावा किया कि सरकार कड़े फैसलों के जरिए आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही है।वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले में जीत और शराब ठेकों की नीलामी से 400 करोड़ रुपये की आय होने की बात भी उन्होंने कही।

कर्ज के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2023 में भाजपा सरकार 76,633 करोड़ रुपये का कर्ज छोड़कर गई थी।वर्तमान सरकार अब तक 37,718 करोड़ रुपये का कर्ज ले चुकी है और प्रदेश पर कुल कर्ज 99,564 करोड़ रुपये है।उन्होंने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के 1.20 लाख करोड़ रुपये के कर्ज संबंधी आंकड़ों को गलत बताया।वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के दो-तिहाई बहुमत के दावे पर पलटवार करते हुए सुक्खू ने कहा कि चुनावी नतीजे जनता तय करेगी।उन्होंने भाजपा में गुटबाजी होने का आरोप भी लगाया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और ऊर्जा मंत्री अनिल विज के साथ बैठक में बनी सहमति, बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश

पंचकूला-:हरियाणा में पिछले दो दिनों से जारी बिजली कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और ऊर्जा मंत्री अनिल विज के साथ हुई बैठक के बाद कर्मचारी यूनियनों ने हड़ताल वापस लेने की घोषणा की।कर्मचारियों ने तत्काल काम पर लौटकर बिजली आपूर्ति बहाल करने का निर्णय लिया है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने...

पत्रकारों की एकजुटता और हितों पर मंथन के लिए मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन की बैठक कल

कुरुक्षेत्र-:मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन की ओर से 24 अक्टूबर, शनिवार को सुबह 10 बजे लघु सचिवालय के नजदीक पत्रकारों की एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी।बैठक में एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।इसके अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पवन चोपड़ा और संगठन मंत्री मेवा सिंह राणा भी विशेष रूप से...

हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचा नीरज कुमार

चिंतपूर्णी,विकास-:मां चिंतपूर्णी के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण का अनूठा उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब ऊना जिले के रामपुर गांव निवासी नीरज कुमार हाथों में जलती ज्योत लेकर घुटनों के बल मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे। उनकी इस कठिन यात्रा को देखकर रास्ते में मौजूद श्रद्धालु भी आश्चर्यचकित रह गए। नीरज कुमार ने...

NIT हमीरपुर के दीक्षांत समारोह में 1,265 विद्यार्थियों को मिलीं उपाधियां, गोल्ड मेडल से चमके मेधावी

हमीरपुर,अरविंद -:राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) हमीरपुर में शुक्रवार को 17वां दीक्षांत समारोह उत्साह और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रमों के कुल 1,265 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। डिग्रियां और पदक प्राप्त...

हिमाचल के कर्मचारियों-पेंशनरों को दिवाली का तोहफा, 5% DA का ऐलान; क्लास-4 कर्मचारियों को एरियर की 10 हजार की किस्त

शिमला,संजू-:दिवाली से पहले हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत दी है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) देने का ऐलान किया।मुख्यमंत्री के अनुसार,बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता इसी महीने की सैलरी के साथ दिया जाएगा।इसके अलावा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.