/ Aug 31, 2026

पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह की अध्यक्षता डीपीडीसी एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक

शिमला, संजू चौधरी ( TSN)-ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास योजना एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक बचत भवन में हुई जिसमे अधिसूचित गैर सरकारी सदस्यों  से सुझाव लेने के साथ पेंडिंग कार्यों को निश्चित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए।अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि हर तिमाही में ये बैठक हो ये सुनिश्चित किया जाएगा।
ऑनलाइन हाज़िरी में नेटवर्क की दिक्कत की वजह से परेशानी 
पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि बैठक में सुझाव लेने के साथ ही अधिकारियों को पेंडिंग कार्यों को समय अनुसार पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में करीब 20 विभागों के अधिकारी मौजूद  रहे जिन्होंने जिला के अलग-अलग ब्लॉक स्तर में हो रहे विकास कार्यों का ब्यौरा दिया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में मनरेगा की 96 फ़ीसदी हाजिरी ऑनलाइन लगाई जा रही है लेकिन कई जगहों पर नेटवर्क की दिक्कत की वजह से परेशानी आती है। इस मामले को सरकार के समक्ष भी उठाया गया है।  सभी विकास कार्यों का फीडबैक लिया है। सेब सीजन चल है ऐसे में बरसात के कारण अवरुद्ध सड़कों को तुरंत बहाल करने के लिए कहा गया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल अंबाला-:हरियाणा में आयुष्मान योजना के तहत इलाज करने वाले निजी अस्पतालों के सामने भुगतान का संकट गहराता जा रहा है। अस्पताल संचालकों का दावा है कि प्रदेश के करीब 480 अस्पतालों का आयुष्मान योजना के तहत 1200 करोड़...

नेपाल हादसे में हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल में फंसे ऊना के सुखविंदर, परिजनों ने भारत सरकार से लगाई रेस्क्यू की गुहार

ऊना,राकेश -:नेपाल में चीन सीमा के पास ग्लेशियर से बनी कृत्रिम झील के टूटने के बाद आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है।बाढ़ की चपेट में आने से जहां कई घर और निर्माणाधीन परियोजनाएं तबाह हो गईं,वहीं बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की सूचना है।हादसे के कई दिन बीत जाने...

हिमाचल की पुष्पा राणा को मिली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कमान, एशियन गेम्स में गोल्ड पर नजर

कांगड़ा,राहुल-:हिमाचल प्रदेश की बेटी और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। पुष्पा राणा को भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कप्तानी मिलने के बाद पुष्पा राणा ने इसे अपने लिए गर्व का पल बताते हुए कहा...

सुक्खू सरकार पर निशाना- पंचायत के फंड पर कैंची चलाने के आरोप… लॉटरी को भी बताया प्रदेश की बर्बादी की वजह

शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि अभियान के दौरान सेवा कार्यों के साथ विकसित भारत-2047 के निर्माण का संकल्प लिया...

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.