आग पर चलकर दिया दैवीय शक्ति का परिचय.. दहकते अंगारों पर चले माता के गुर,चेलियां

कुल्लू : मनमिंदर अरोड़ा ( TSN)- हिमाचल प्रदेश देवी देवताओं की भूमि है और यहां पर कण कण में देवी देवता निवास करते हैं। वही समय-समय पर देवी देवता अपनी शक्ति का भी प्रदर्शन करते हैं। जिसे देखकर नास्तिकों के मस्तक भी आस्था के आगे झुक जाते हैं। ऐसा ही नजारा बीती रात के समय जिला कुल्लू के पिपलागे में देखने को मिला। जहां पर माता नैना का जग उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया।
पिपलागे में मनाया गया माता नैना का जाग उत्सव
बीती  रात के समय माता नैना का देव रथ, गुर सहित अन्य श्रद्धालुओं ने अंगारों पर कूद कर माता की शक्ति का परिचय दिया। जिसे देखकर सभी भक्त भी हैरान हो गए। माता नैना का जाग उत्सव बीती रात के समय धूमधाम के साथ मनाया गया और इस उत्सव को देखने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिला से श्रद्धालु यहां पर पहुंचे। श्रद्धालुओं के द्वारा पहले मंदिर में भजन कीर्तन किया गया और देर रात के समय अंगारों पर कूद कर श्रद्धालुओं ने माता की शक्ति का भी परिचय दिया गया। इस जाग उत्सव में माता भद्रकाली, माता कोयला, माता शीतला, माता नागराणी अपने कारकूनों ओर हारियानों सहित विशेष रूप से शामिल हुई।
माता की शक्ति के आगे श्रद्धालु भी नतमस्तक
 माता नैना के पुजारी अमित महंत ने बताया कि इस मौके पर भजन मंडली ने भजन कीर्तन के माध्यम से माता की महिमा का बखान कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। रात्रि एक बजे माता नैना, माता भद्रकाली ने अपने कारकूनों, हारियानो सहित ढोल नगाड़े के साथ मंदिर में प्रवेश किया और अंगारों के चारों ओर परिक्रमा की। माता की शक्ति के आगे श्रद्धालु भी नतमस्तक हो गए। लगभग 2:00 बजे माता नैना और भद्रकाली ने अपने कारकूनों, हारियानों व देवलुओं के साथ ढोल-नगाड़ों की थाप पर मंदिर में प्रवेश कर देवालय के साथ अंगारों के चारों ओर परिक्रमा की। इसके बाद जलते अंगारों के बीच हुए नृत्य का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।भद्रकाली माता के पुजारी अमित महंत ने बताया कि इस जाग की अद्भुत बात यह है कि यहां पर माता के गुरु, चेलियां आग के अंगारों पर चलते हैं और माता रानी की कृपा से किसी के भी पैर में आंच तक नहीं आती हैं। उन्होंने बताया कि जाग के दिन माता ने सभी भक्तों के दुखों का निवारण किया और सभी को मनोवांछित फल प्रदान किया। वही, माता रानी के इस जाग उत्सव में नारियल के माध्यम से सभी भक्तों के बुरे ग्रहों का निवारण करती हैं।
वही, जाग उत्सव में पहुंची श्रद्धालु वैशाली विष्ठ का कहना हैं कि प्रदेश के कई इलाकों में देवी देवता इस तरह से अपने भक्तों को आशीर्वाद देते है और श्रद्धालु भी देवी देवताओं की शक्ति को नमन करते है। पिपलागे में भी माता का आशीर्वाद लेने के लिए हजारी श्रद्धालु आए थे और माता ने सभी श्रद्धालुओं को सुख समृद्धि का आशीर्वाद दिया हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ऑपरेशन के बाद महिला की मौत पर मंत्री के बयान से बढ़ा विवाद

शिमला, संजू -:जिला सोलन के अर्की में पथरी के ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत का मामला अब राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बन गया है। घटना के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल के बयान ने विवाद को और बढ़ा दिया है। मीडिया द्वारा डॉक्टरों की कथित लापरवाही और स्वास्थ्य विभाग की...

अम्बाला का 1857 शहीद स्मारक बनेगा देशभक्ति और इतिहास का राष्ट्रीय केंद्र : मुख्यमंत्री सैनी

अम्बाला —: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  ने कहा कि अम्बाला छावनी में निर्माणाधीन “आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक” देशभक्ति, शौर्य और बलिदान का प्रतीक बनेगा। यह स्मारक 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के वीरों की गौरवगाथा को आधुनिक तकनीक और भव्य वास्तुकला के माध्यम से जीवंत करेगा। मुख्यमंत्री ने वीरवार को...

इंसान के सोचते ही चलने लगेगी व्हील चेयर, दिव्यांगों के लिए आईआईटी बना रहा ऑटोनोमस व्हीलचेयर

मंडी, धर्मवीर-: आईआईटी मंडी द्वारा एक ऐसी व्हीलचेयर बनाई जा रही है जिसे न तो किसी के धक्के की जरूरत होगी और न ही किसी प्रकार की वॉयस कमांड या रिमोट कंट्रोल की। यह व्हीलचेयर इंसान के सोचते ही चलने लगेगी। आईआईटी के डायरेक्टर प्रोफेसर लक्ष्मीधर बेहरा के निर्देशों पर अमित शुक्ला और उनके प्रशिक्षुओं...

मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

शिमला -मुख्यमंत्री  सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर छोटा शिमला स्थित सद्भावना चौक में आयोजित आतंकवाद विरोधी दिवस कार्यक्रम में उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में आतंकवाद के विरूद्ध लड़ते हुए कांग्रेस पार्टी ने अपने दो...

गर्मी से बेहाल धर्मशाला, ठंडी वादियों की तलाश में पहुंचे पर्यटक हुए निराश

धर्मशाला, राहुल -:हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी धर्मशाला और मैक्लोडगंज इन दिनों पर्यटकों से गुलजार हैं, लेकिन मौसम ने इस बार सैलानियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। देश के विभिन्न राज्यों से ठंडी वादियों का आनंद लेने पहुंचे पर्यटकों को यहां भी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। तापमान लगातार बढ़ने से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.