/ Jul 07, 2026

शिमला गोल पहाड़ी में लगाए जाएंगे एक हजार पौधे..एक हजार परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)-शिमला में रविवार को एक बड़ा रिकॉर्ड बनने जा रहा है. ‘एक परिवार  एक पौधा’ कार्यक्रम के तहत पौधारोपण के लिए एक हजार परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट और श्यामला एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के साथ कई अन्य ट्रस्ट यह कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं. पौधारोपण को सिर्फ मुहिम तक ही सीमित न रख इसी घर-घर तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रम के जरिए विशेष कोशिश की जा रही है. शिमला की गोल पहाड़ी में रविवार को के एक हजार पौधे लगाए जाएंगे. यही नहीं, इन पौधों का संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाएगा.
श्यामला एजुकेशनल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. नितिन व्यास ने कहा कि यह अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है. इस कार्यक्रम के तहत एक हजार परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है. इस कार्यक्रम में शामिल होने वाला हर व्यक्ति अपने परिवार के नाम पर पौधा लगाएगा. इसके अलावा इन पौधों का संरक्षण भी सुनिश्चित होगा. उन्होंने शिमला के लोगों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा इस कार्यक्रम में वह अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि पर्यावरण संरक्षण किया जा सके. सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट के सचिव डॉ. सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम के बाद ट्रस्ट इन सभी पौधों का संरक्षण भी सुनिश्चित करेगा. इससे पहले शिमला के पवाबो इलाके में भी पौधारोपण किया गया था. आज यह पूरा इलाका वन में तबदील हो चुका है. यहां भी पौधारोपण के बाद संरक्षण सुनिश्चित किया गया था. अब गोल पहाड़ी में भी यहां पौधों का ध्यान रखा जाएगा.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मानसून के चलते ऊना में 30 सितंबर तक निजी निर्माण के लिए पहाड़ी कटान पर रोक

ऊना,राकेश-:मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश और संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने 30 सितंबर तक निजी विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए किसी भी प्रकार के पहाड़ी कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल द्वारा जारी आदेश...

2027 चुनाव की तैयारी में भाजपा तेज, कोर ग्रुप बैठक में कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन का फैसला

शिमला,संजू-:वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में अपने राजनीतिक अभियान को गति देने का निर्णय लिया है।शिमला में आयोजित भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन शुरू करने का फैसला लिया गया।पार्टी ने दावा किया...

पलवल में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का बीजेपी पर हमला, बोले— शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा

पलवल/सुंदर कुंडू -:पलवल में हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बीजेपी सरकार पर शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा हो चुका है। एचटेट परीक्षा कराने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। राव नरेंद्र सिंह पलवल के...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार: प्रभावित परिवारों ने मांगा पुनर्वास के लिए समय, डीसी बोले—हर मामले पर अलग से होगा निर्णय

धर्मशाला | राहुल चावला-:कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार परियोजना से प्रभावित रछीयालू और किओड़िया मोल के ग्रामीण मंगलवार को अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा से मिले। इस दौरान प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से मकान खाली करने के लिए पर्याप्त समय देने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वे एयरपोर्ट विस्तार...

राम मंदिर पर राजनीति छोड़ कांग्रेस अपने कार्यकाल के विवादों पर जवाब दे : अनुराग ठाकुर

शिमला/संजू-:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था,लंबे सामाजिक संघर्ष और संवैधानिक प्रक्रिया का परिणाम है।उन्होंने कहा कि वर्षों से जिस मंदिर निर्माण की मांग की जा रही थी,वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी हुई।उनके अनुसार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.