दिल्ली (एकता): दिल्ली श+राब घो#टाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय आज यानि गुरुवार को आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को कोर्ट में पेश करेगी। सूत्रों के मुताबिक राज्यसभा सांसद के घर पर बुधवार शाम को ईडी ने छापेमारी कर करीब 10 घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद उन्हें गिर+फ्तार किया।

आज कोर्ट में ईडी बताएगी कि पूछताछ के दौरान संजय सिंह ने कोई सहयोग नहीं किया। जिसके चलते वह संजय सिंह की रिमांड की मांग करेगी। गौरतलब है कि दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 में पहले इसी मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया गिर@फ्तार हो चुके हैं, जो अभी जेल में ही बंद हैं।
बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को संजय सिंह के दिल्ली स्थित घर पर उनके परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि ईडी अधिकारियों ने उनके पूरे घर की तलाशी ली, हालांकि उन्हें इस दौरान कुछ नहीं मिला। लेकिन फिर भी उन्हें गिर+फ्तार कर लिया गया।
