/ May 21, 2026

शंभू बॉर्डर बंद होने से परेशान हो रहे पंजाब जाने वाले कांवड़िए… कच्चे रास्तों से होकर पड़ रहा गुजरना

अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)-किसान आंदोलन के चलते बंद शंभू बॉर्डर कांवड़ यात्रियों के लिए मुसीबत बना हुआ है। जिसके चलते कांवड़िए अपनी जान जोखिम में डालने को मजबूर हैं। कांवड़ियों को 20- 30 किलोमीटर लंबा सफर घग्घर नदी के बीच से या ऊपर से जा रही रेलवे लाइन से करना पड़ रहा है. जिससे उनकी जान का  भी जोखिम बना रहता है। वहीं इस सफर के दौरान उन्हें विश्राम या भोजन की भी कोई व्यवस्था नहीं मिलती।
सावन का महीना चल रहा है और इस महीने में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल से भारी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए हरिद्वार से गंगा जल लाकर अपने अपने क्षेत्र के मंदिरों में स्थापित शिवलिंग पर चढ़ाते हैं। लेकिन इस बार किसान आंदोलन के चलते बंद शंभू बॉर्डर कांवड़ियों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। कांवड़ियों को जान जोखिम में डालकर घग्घर नदी या रेलवे लाइन से होते हुए पंजाब जाना पड़ रहा है। जिससे उन्हें 20-30 किलोमीटर सफर भी अधिक करना पड़ रहा है। वहीं इन दिनों पहाड़ों में हो रही बारिश के चलते घग्घर नदी का बहाव भी पूरा बना हुआ है जिससे नदी को पार करना मुश्किल हो गया है। कांवड़िए नदी के ऊपर से गुजर रही रेलवे पुल से अपनी जान जोखिम में डालकर पंजाब की और जा रहे हैं। कांवड़ियों का कहना है कि डर के साय में रेलवे लाइन के साथ साथ किसी तरह बॉर्डर पार कर पाए हैं। जो साथ में चलने वाले वाहन हैं उन्हें तो और भी लंबे रास्ते से लाना पड़ रहा है। सरकार को कांवड़ यात्रा के दौरान थोड़ा रास्ता खोलना चाहिए था।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

इंडोनेशिया में सरकारी स्कूल के नन्हें वैज्ञानिकों के मॉडल ऑटोमेटिक डैम गेट सिस्टम को मिला आउट ऑफ द बॉक्स आइडिया अवार्ड

मंडी/धर्मवीर -:अक्सर हम देखते हैं कि बरसात के दौरान नदियों पर बने बांध के गेट गाद व मिट्टी भरने से बंद हो जाते है, जिससे बांध गिरने का भी खतरा बढ़ जाता है। पिछले कुछ सालों से हिमाचल में बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं और इस समस्या ध्यान में रखते हुए सरकारी स्कूल के दो नन्हें वैज्ञानिकों...

मुख्यमंत्री ने बंगलुरू में श्री श्री रविशंकर से की मुलाकात.. प्राकृतिक खेती और गौ संरक्षण को लेकर साझा सहयोग पर चर्चा

दिल्ली -:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को बंगलुरू स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम में आध्यात्मिक गुरु एवं संस्था के संस्थापक श्री श्री रविशंकर से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने आश्रम में कार्यरत हिमाचल प्रदेश के लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा गौसेवा में भी भाग लिया।बैठक के दौरान प्राकृतिक...

यमुना तटबंधों का निरीक्षण करने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, बोले— बदलते मौसम में मजबूत बाढ़ प्रबंधन जरूरी

करनाल /राकेश कुमार शर्मा -:हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने बुधवार को करनाल के गांव कुंडा कलां में यमुना नदी के तटबंधों और बाढ़ बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर संभावित बाढ़ को लेकर किए जा रहे इंतजामों की समीक्षा की और कार्यों को तय समय सीमा में पूरा...

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हिमाचल में केमिस्टों की हड़ताल, मरीजों को हुई दिक्कत

शिमला, संजू -: ऑनलाइन फार्मेसी और दवाओं पर भारी छूट के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर हिमाचल प्रदेश में मेडिकल स्टोर संचालकों ने एक दिन की हड़ताल की।प्रदेशभर में अधिकांश मेडिकल दुकानें बंद रहीं, जिसके चलते लोगों को जरूरी दवाइयां लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। शिमला,...

शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन: यूपी और पंजाब से ड्रग नेटवर्क के दो मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

शिमला, संजू -:शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश और पंजाब से दो मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि अब कार्रवाई केवल छोटे स्तर के पेडलरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि नशा नेटवर्क की जड़ों तक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.