आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों में जुटे बीजेपी नेता और कार्यकर्ता-डाॅ राजीव बिन्दल

शिमला :संजु चौधरी ( TSN)-भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ राजीव बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में गत दो दिनों में बादल फटने के कारण आई आपदा की घटनाएं अत्यंत दुखदाई है।उन्होंने  कहा कि आज पूरे प्रदेश के सभी भाजपा नेता अपने-अपने स्थानों पर राहत कार्यों में बढ़चढ़कर सहयोग करेंगे। उन्होनें कहा कि मैं स्वयं एक बड़ी टीम के साथ रामपुर होते हुए आज दोपहर तक समेज गांव और आनी विधानसभा क्षेत्र के शेष प्रभावित स्थानो पर भी जाऊंगा ताकि मौके के हालातों पर किस प्रकार सहयोग किया जा सकता है इसकी योजना बनाई जाए। इस टीम में प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता बलवीर वर्मा, आनी के विधायक लोकेन्द्र कुमार, करसोग से विधायक दीपराज, कौली नेगी, अजय श्याम इत्यादि साथ रहेंगे। डाॅ बिन्दल ने बताया कि मण्डी के कार्यकर्ता पद्धर में सहयोग करेंगे और कुल्लू जिला के कार्यकर्ता मनिकर्ण घाटी में सहयोग करेंगे।
डाॅ राजीव बिन्दल ने कहा कि कल प्रातः 8 बजे से ही भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में लग गए थे।
मण्डी जिला के पद्धर इलाके के राजपुरा गांव में बादल फटने के कारण आवागमन बाधित हो गया। भाजपा के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर तुरंत ही पैदल चलकर अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और लगातार वहीं पर रहते हुए राहत कार्यों में लगे रहे। यहां पर अभी तक 2 श*व बरामद हो चुके हैं, शेष 8 लोगों के लिए राहत कार्य जारी है।
वहीं  पूर्व मंत्री गोविन्द ठाकुर अपनी टीम के साथ मनाली से लेकर कुल्लू, भूंतर, मनिकर्ण और मलाणा तक पहुंचे। उनके साथ बंजार के विधायक सुरेन्द्र शौरी भी मौजूद रहे। राहत और बचाव कार्यों में प्रशासन के साथ वार्ता करते हुए मलाणा के विद्युत प्रोजेक्ट में फंसे हुए 4 कर्मियों से सम्पर्क साधा और उनके बारे में प्रशासन, प्रदेश सरकार व केन्द्र सरकार सभी को सूचित किया और मलाणा में लोगों से मिले। अभी भी सब लोग क्षेत्र में ही मौजूद हैं।आनी के विधायक लोकेन्द्र कुमार सबसे पहले व्यक्ति हैं जो बागीपुल के घटना स्थल पर पहुंचे , जहां बादल फटने से आई आपदा से 8 घर पूरी तरह समाप्त हो गए और 7 लोग लापता हैं। इसके बाद लोकेन्द्र कुमार और उनकी टीम केदस गांव पहुंचे जहां 5 घर बह गए और उसके बाद समेज गांव पहुंचे जहां 36 लोग लापता हैं। भाजपा नेता कौल नेगी अपनी टीम के साथ समेज गांव पहुंचने वाले पहले नेता रहे जहां सर्वाधित जान माल का नुकसान हुआ। जहां 36 लोग लापता है और राहत व बचाव कार्य जारी है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पेंशनरों का सब्र टूटा: शिमला में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे बुजुर्ग, बड़े आंदोलन की चेतावनी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों को लेकर पेंशनरों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है।राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में प्रदेशभर से पहुंचे पेंशनरों ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।पेंशनरों ने लंबे समय से लंबित डीए/डीआर एरियर,संशोधित वेतनमान के बकाये और मेडिकल रिइम्बर्समेंट के बिलों का जल्द भुगतान करने की...

तिब्बत-नेपाल फ्लैश फ्लड पर चीन से पारदर्शिता की मांग, मैक्लोडगंज में उठे पर्यावरणीय खतरे के सवाल

राहुल चावला,मैक्लोडगंज-:मैक्लोडगंज स्थित तिब्बती सेटेलमेंट कार्यालय में मंगलवार को ‘एशिया का जल टावर संकट में : तिब्बत-नेपाल फ्लैश फ्लड में पारदर्शिता की मांग’ विषय पर प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की गई।अंतरराष्ट्रीय तिब्बत नेटवर्क और स्टूडेंट्स फॉर ए फ्री तिब्बत-इंडिया की ओर से आयोजित इस ब्रीफिंग में तिब्बत और नेपाल में हाल में आई फ्लैश फ्लड से...

चम्बा में उफनते पानी में फंसा बाइक सवार, परिवार ने दुपट्टों की मदद से बचाई जान

चम्बा,मंजूर पठान-:चम्बा जिले के तुनुहट्टी-ककिरा मार्ग पर भारी बारिश के बीच एक बाइक सवार की जान उस समय खतरे में पड़ गई,जब सड़क पर अचानक तेज पानी का बहाव आ गया। बाइक सवार पानी के तेज बहाव में पैरापिट के पास फंस गया और उसके बह जाने का खतरा पैदा हो गया।इसी दौरान वहां से...

राहुल गांधी की बार-बार लॉन्चिंग पर जयराम ठाकुर का तंज, बोले- जनता हर बार कर चुकी है खारिज

शिमला,संजू-:मुख्यमंत्री के हालिया बयान पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पलटवार करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी को लेकर लगातार प्रयोग कर रही है,लेकिन जनता ने हर बार उनके नेतृत्व को स्वीकार नहीं किया। जयराम ठाकुर ने दावा किया कि राहुल गांधी की...

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.