/ Aug 31, 2026

मंत्री असीम गोयल बोले..आंगनवाड़ी हेल्पर और वर्कर्स की सभी जायज मांगों को जल्द करेंगे पूरा

चंडीगढ़  6 अगस्त। हरियाणा के महिला एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने कहा कि आंगनवाड़ी हेल्पर और वर्कर्स की सभी जायज मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। आंगनबाड़ियों के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए सरकार की ओर से धन की कमी नहीं रहने दी जाएगी। महिला एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने चंडीगढ़ में विभागीय अधिकारियों की बैठक के बाद कहा कि आंगनवाड़ी हेल्पर और वर्कर्स की सभी जायज मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।
अधिकारियों को दिए ये निर्देश 
महिला एवं बाल विकास मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आंगनवाड़ी हेल्पर और वर्कर्स के प्रमोशन से संबंधित मुद्दे को जल्द से जल्द निपटाएं। उन्होंने यह भी कहा कि किराए के भवनों में चल रही आंगनवाड़ियों के बकाया पेमेंट्स का शीघ्रता से भुगतान करें। उन्होंने यह भी कहा कि खाना पकाने के लिए प्रयोग किए जा रहे गैस सिलेंडर और अन्य खाद्य पदार्थों में प्रयुक्त होने वाले मसालों आदि की खरीददारी का सरलीकरण करें ताकि आंगनवाड़ी वर्कर्स को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने आंगनबाड़ी से संबंधित केंद्र सरकार की योजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन योजनाओं का वित्तीय बजट अभी तक केंद्र सरकार से नही आया है , उसके लिए चिट्ठी लिखकर फॉलो अप करें ताकि आंगनवाड़ी के सुचारू संचालन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।उन्होंने विभागीय कार्यों के लिए होने वाली मीटिंग में आने-जाने हेतु हेल्पर,वर्कर्स तथा सुपरवाइजर्स के टीए, डीए से संबंधित शिकायतों का जल्द निवारण करने के निर्देश दिए।उन्होंने अधिकारियों को कर्मचारियों की मांगों बारे सकारात्मक कदम उठाने के निर्देश देते हुए कहा कि इन कर्मचारियों का बच्चों और महिलाओं के पोषण और सशक्त बनाने में अहम योगदान है, इसलिए इनकी सभी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल अंबाला-:हरियाणा में आयुष्मान योजना के तहत इलाज करने वाले निजी अस्पतालों के सामने भुगतान का संकट गहराता जा रहा है। अस्पताल संचालकों का दावा है कि प्रदेश के करीब 480 अस्पतालों का आयुष्मान योजना के तहत 1200 करोड़...

नेपाल हादसे में हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल में फंसे ऊना के सुखविंदर, परिजनों ने भारत सरकार से लगाई रेस्क्यू की गुहार

ऊना,राकेश -:नेपाल में चीन सीमा के पास ग्लेशियर से बनी कृत्रिम झील के टूटने के बाद आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है।बाढ़ की चपेट में आने से जहां कई घर और निर्माणाधीन परियोजनाएं तबाह हो गईं,वहीं बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की सूचना है।हादसे के कई दिन बीत जाने...

हिमाचल की पुष्पा राणा को मिली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कमान, एशियन गेम्स में गोल्ड पर नजर

कांगड़ा,राहुल-:हिमाचल प्रदेश की बेटी और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। पुष्पा राणा को भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कप्तानी मिलने के बाद पुष्पा राणा ने इसे अपने लिए गर्व का पल बताते हुए कहा...

सुक्खू सरकार पर निशाना- पंचायत के फंड पर कैंची चलाने के आरोप… लॉटरी को भी बताया प्रदेश की बर्बादी की वजह

शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि अभियान के दौरान सेवा कार्यों के साथ विकसित भारत-2047 के निर्माण का संकल्प लिया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.