सिरसा ग्रेनेड हमला: NIA ने चार और आरोपियों के खिलाफ दाखिल किया पूरक आरोपपत्र,सीमा पार नेटवर्क का खुलासा

सिरसा-:राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने हरियाणा के सिरसा में महिला थाने के पास हुए ग्रेनेड हमले के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल किया है।आरोपियों में राजबीर सिंह उर्फ फौजी,वेद प्रकाश उर्फ पम्मा,जीवनजोत सिंह ग्रेवाल उर्फ ज्योति और चिराग ठकराल शामिल हैं।शनिवार को पंचकूला स्थित NIA की विशेष अदालत में यह आरोपपत्र दाखिल किया गया।यह मामला 25 नवंबर 2025 को सिरसा में महिला थाने के पास हुए ग्रेनेड हमले से जुड़ा है।घटना के संबंध में 26 नवंबर 2025 को सिरसा के सिविल लाइंस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।बाद में NIA ने 30 दिसंबर 2025 को मामले को अपने हाथ में लेते हुए दोबारा दर्ज किया।इससे पहले एजेंसी 24 मई 2026 को नौ आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है।इनमें पाकिस्तानी नागरिक शहजाद भट्टी और सोहेल अहमद उर्फ सोहेल बलोच के नाम भी शामिल थे।

NIA के मुताबिक,नए पूरक आरोपपत्र में कथित साजिश और चारों आरोपियों की भूमिका का विस्तृत ब्योरा दिया गया है।इसमें जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों को भी शामिल किया गया है।आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता,2023 की धारा 61(2),109 और 238 के अलावा विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 1908 की धारा 5 और 6 तथा गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम,1967 की धारा 18,18बी और 20 के तहत आरोप लगाए गए हैं।इनमें आपराधिक साजिश,हत्या का प्रयास,साक्ष्य मिटाने,विस्फोटकों से संबंधित अपराध और आतंकी गतिविधियों से जुड़े आरोप शामिल हैं।

जांच में सामने आया सीमा पार नेटवर्क से जुड़ाव

NIA की जांच के अनुसार,राजबीर सिंह भारत में सीमा पार से संचालित नेटवर्क के समन्वयक के रूप में काम कर रहा था।एजेंसी का आरोप है कि वह विदेश में बैठे लोगों के संपर्क में रहकर हथियारों,हथगोलों और मादक पदार्थों की खेप जुटाने तथा उन्हें अलग-अलग स्थानों तक पहुंचाने में शामिल था।जांच एजेंसी के मुताबिक,राजबीर सिंह के निर्देश पर चिराग ठकराल, जीवनजोत सिंह ग्रेवाल और वेद प्रकाश ने विस्फोटकों के परिवहन में अहम भूमिका निभाई। NIA का दावा है कि यह हमला शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़े सदस्यों ने सुनियोजित साजिश के तहत किया था। इसका उद्देश्य पुलिसकर्मियों को नुकसान पहुंचाने के साथ आम लोगों में आतंक और भय पैदा करना था।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल में जम्मू-कश्मीर की निजी बस पर पथराव, 4 शीशे टूटे; यात्री घायल

करनाल/राकेश कुमार शर्मा-:हरियाणा के करनाल में एक निजी ढाबे पर पार्किंग को लेकर हुआ विवाद हिंसक हो गया।यहां जम्मू-कश्मीर की एक निजी बस पर पथराव किए जाने का मामला सामने आया है।आरोप है कि कार सवार दो व्यक्तियों ने बस पर पत्थर फेंके,जिससे बस के तीन से चार शीशे टूट गए।इस घटना में शीशे के...

सराहन में वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, कांग्रेस के दिग्गज जुटे; नेताओं ने याद किया योगदान

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की स्मृति में शिमला जिले के रामपुर बुशहर के सराहन स्थित माता भीमा काली मंदिर परिसर में उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया।इस मौके पर हजारों लोग अपने नेता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री,लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह,पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह,मंत्री...

सिरसा ग्रेनेड हमला: NIA ने चार और आरोपियों के खिलाफ दाखिल किया पूरक आरोपपत्र,सीमा पार नेटवर्क का खुलासा

सिरसा-:राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने हरियाणा के सिरसा में महिला थाने के पास हुए ग्रेनेड हमले के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल किया है।आरोपियों में राजबीर सिंह उर्फ फौजी,वेद प्रकाश उर्फ पम्मा,जीवनजोत सिंह ग्रेवाल उर्फ ज्योति और चिराग ठकराल शामिल हैं।शनिवार को पंचकूला स्थित NIA की विशेष अदालत में यह आरोपपत्र...

नीदरलैंड के अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने जसप्रीत पाल को हिमाचल में सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

मंडी/धर्मवीर-छोटी काशी मंडी निवासी साइकिलिस्ट जसप्रीत पाल हिमाचल प्रदेश के पहले बाइसिकल मेयर बन गए हैं।उन्हें अंतरराष्ट्रीय संगठन बीवाईसीएस द्वारा हिमाचल प्रदेश का पहला बाइसिकल मेयर नियुक्त किया गया है।बता दें कि बीवाईसीएस नीदरलैंड स्थित एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है,जो साइकिलिंग को बढ़ावा देने और शहरों को अधिक साइकिल-अनुकूल बनाने के लिए स्थानीय नेतृत्व तथा समुदायों...

चिंतपूर्णी मंदिर में होमगार्ड की ईमानदारी: महिला को लौटाया डेढ़ लाख रुपये का आईफोन प्रो

चिंतपूर्णी, विकास-: शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड के जवानों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए श्रद्धालु का गुम हुआ महंगा मोबाइल फोन वापस लौटाया। होमगार्ड के इस सराहनीय कार्य की महिला श्रद्धालु ने प्रशंसा करते हुए जवानों का आभार जताया।जानकारी के अनुसार, होशियारपुर निवासी सुरिंदर कौर पत्नी बलदेव...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.