शिमला में ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस..मुख्य अतिथि मुकेश अग्निहोत्री ने फिर उठाई हिमालय रेजीमेंट की मांग

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)– राजधानी शिमला में इस बार जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया. शिमला में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की और ध्वजारोहण किया. इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने एक बार फिर हिमालय रेजीमेंट बनाने की मांग उठाई साथ ही केंद्र से आपदा के लिए आर्थिक मदद और प्रधानमंत्री सहित केंद्रीय मंत्रियों को हिमाचल लाकर आपदा के जख्मों को देखने का न्योता दिया.
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि शिमला में धूमधाम के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया. मगर सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस साल 1 जनवरी से अब तक प्रदेश के 18 जवानों ने देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी. मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश वीर भूमि है यहां के लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर भारत की सुरक्षा करने तक अपना योगदान दिया है. चार परमवीर चक्र हिमाचल ने जीते हैं, पहला परमवीर चक्र हिमाचल को मिला है लिहाजा केंद्र सरकार को हिमाचल या हिमालय रेजीमेंट बनाने के बारे में विचार करना चाहिए. उन्होंने कहा कि तर्क दिया जा रहा है कि अब क्षेत्रीय प्रदेश के नाम पर रेजीमेंट बनाने का प्रावधान नहीं है. लेकिन पड़ोसी देशों में जो हो रहा है उसको देखते हुए देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार को इसमें रिलैक्सेशन देनी चाहिए.
केंद्र सरकार विशेष रूप से हिमाचल को दे आर्थिक मदद
इस दौरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश ने लगातार दूसरी साल आपदा का सामना किया है. बीते वर्ष आपदा में 500 से ज़्यादा लोगों ने जान गंवाई और इस वर्ष अब तक 200 लोगों की जान जा चुकी है. हजार करोड़ का नुकसान हो गया है. मुकेश मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बीते साल केंद्र ने प्रदेश की मदद नहीं कि ऐसे में प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, वित्त मंत्री को हिमाचल आना चाहिए और देखना चाहिए की 2 सालों में हिमाचल को कितने जख्म मिले हैं. अग्निहोत्री ने कहा कि न तो अब तक आपदा का कंपनसेशन मिला, न ही पोस्ट डिजास्टर राहत राशि मिली है. ऐसे में केंद्र प्रदेश सरकार की वित्तीय मदद करें. मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल के निर्माण के साथ ही इस बात का पता था कि प्रदेश के पास अपने आय के अपने पर्याप्त साधन नहीं है ऐसे में केंद्र सरकार को विशेष रूप से हिमाचल को आर्थिक मदद देनी चाहिए.
वन नेशन वन इलेक्शन पर दी प्रतिक्रिया 
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से अपने भाषण में वन नेशन वन इलेक्शन का जिक्र किया. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह गंभीर विषय है. उन्होंने कहा कि हम इस बात को कहते आए हैं की जिस तरह हिमाचल प्रदेश में सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की गई उस तरह की कोशिश नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने उनका साथ दिया और प्रदेश में दोबारा स्थिर सरकार बनाई. उन्होंने कहा कि अगर बड़े मंचों से यह बातें कही जा रही है तो उस पर अमल भी होना चाहिए.
वहीं प्रधानमंत्री के हिमाचल दौरे को लेकर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हिमाचल आना चाहिए. पिछली बार आपदा के बाद वह हिमाचल नहीं आए, ऐसे में उन्हें हिमाचल आना चाहिए और हिमाचल प्रदेश को जिस आर्थिक मदद की जरूरत है वह प्रदेश को देनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हिमाचल में 14 किलोमीटर लंबा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रोपवे बनाने जा रहे हैं. जो शिमला और हिमाचल के लिए बहुत बड़ी बात है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कुरुक्षेत्र के डॉक्टर की हत्या की साजिश नाकाम, करनाल STF ने काला राणा गैंग के 3 शार्प शूटर दबोचे

करनाल,18 जून-:करनाल एसटीएफ ने एक बड़ी आपराधिक साजिश का पर्दाफाश करते हुए कुख्यात काला राणा गैंग से जुड़े तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी कुरुक्षेत्र के एक डॉक्टर की हत्या की योजना बना रहे थे, लेकिन समय रहते की गई कार्रवाई से वारदात टल गई।एसटीएफ की टीम ने सबसे पहले मुख्य...

फरीदाबाद: सेक्टर-58 की प्लास्टिक निर्माण इकाई में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

फरीदाबाद-:फरीदाबाद के सेक्टर-58 औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक प्लास्टिक निर्माण फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कर्मचारियों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया।घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू...

संजौली मर्डर केस के बाद बढ़ी सुरक्षा, स्कूल में तैनात रहेंगे दो पुलिसकर्मी

शिमला,संजू -:शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के बाहर हुई हत्या की घटना के बाद अभिभावकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। इस मामले को लेकर स्कूल प्रबंधन और पीटीए प्रतिनिधियों ने एसपी शिमला से मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई। पुलिस प्रशासन...

अमेरिकी हमले में मारे गए हमीरपुर के कैडेट आदित्य शर्मा का पोस्टमार्टम, परिजनों ने शिप संचालन पर उठाए गंभीर सवाल

हमीरपुर,अरविंद-:हमीरपुर जिले के भालू गांव निवासी 23 वर्षीय मर्चेंट नेवी कैडेट आदित्य शर्मा,जिनकी अमेरिकी हमले में मौत हो गई थी,के पार्थिव शरीर का गुरुवार को डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया दो चिकित्सकों की टीम की निगरानी में पूरी की गई। इस दौरान आदित्य के परिजन, प्रशासनिक...

मुख्यमंत्री ने जयराम ठाकुर पर साधा निशाना, बोले- पेपर लीक और SSC घोटाले के लिए भाजपा जिम्मेदार

धर्मशाला,राहुल चावला-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को धर्मशाला में सिटी बस डिपो एवं ई-चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने तीन इंटर-सिटी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया।मुख्यमंत्री ने स्वयं इलेक्ट्रिक बस में सवार होकर HRTC वर्कशॉप से सर्किट हाउस तक सफर किया और प्रदेश में हरित परिवहन को बढ़ावा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.