/ Aug 31, 2026

कर्मचारियों के हक मार कर मित्रों पर खजाना लूटा रही सुक्खू सरकार: राजेंद्र राणा

हमीरपुर, 22 अगस्त: पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कहा है कि प्रदेश में सुक्खू सरकार ने फिजूल खर्ची के तमाम रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और महाराजाओं की तरह मित्रों पर खजाना लुटाया जा रहा है, लेकिन सरकारी कर्मचारियों के हक मारे जा रहे हैं।
राजेंद्र राणा ने कहा कि सुक्खू सरकार एक तरफ आर्थिक संकट का राग अलाप कर प्रदेश के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते और एरियर से वंचित रख रही है.जबकि दूसरी तरफ कैबिनेट रैंक प्राप्त मित्रों के साथ-साथ अपने चहेतों की कोठियों और दफ्तरों के सौंदर्यकरण पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। राजेंद्र राणा ने कहा कि सरकारी कर्मचारी प्रदेश सरकार की रीढ़ होते हैं और विपरीत परिस्थितियों में भी वे ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य और ड्यूटी का निर्वहन करते हैं। लेकिन सुक्खू सरकार ने सत्ता में आने के बाद से ही सरकारी कर्मचारियों के हक मारना शुरू कर दिए हैं। सरकारी कर्मचारियों को ना तो महंगाई भत्ते की किश्तें दी जा रही है और ना ही उनके एरियर का भुगतान किया जा रहा है। पेंशनरों को भी एरियर और महंगाई भत्ते की किस्तों से वंचित रखा गया रहा है। उनके मेडिकल बिलों तक का भुगतान रोक दिया गया है।
राजेंद्र राणा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आज तक जितने भी मुख्यमंत्री हुए हैं उन्होंने अपने राजनीतिक सलाहकार और मीडिया सलाहकार के अलावा दो से ज्यादा ओएसडी नहीं रखे थे। लेकिन सुक्खू सरकार ने 20 से ज्यादा ओएसडी , एडवाइजर के साथ साथ दिल्ली व चंडीगढ़ सहित अनेक स्थानों पर मीडिया कोऑर्डिनेटर रखकर दोनों हाथों से प्रदेश का खजाना लूटाने में कोई कसर नहीं रखी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनता से किए वायदे पूरे करने की बजाय  जनता से सुविधायें छीनने में महारथी साबित हुए हैं।राजेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश में मित्रों और परिवार का शासन ही चल रहा है। कांग्रेस के कई मंत्रियों और विधायकों को भी इस सरकार में हाशिए पर धकेल दिया गया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.