कर्मचारियों को UPS के नाम पर NPS से भी बदतर स्कीम दे रही बीजेपी : डॉ. सुशील गुप्ता

चंडीगढ़, 28 अगस्त- आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने ओपीएस बहाली के मुद्दे पर बीजेपी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को यूपीएस लागू के नाम पर एनपीएस से भी बदतर स्कीम दे रही है। सरकारी कर्मचारी पिछले 20 सालों से ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन केंद्र सरकार नई पेंशन नीति (एनपीएस) के बाद अब एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) लेकर आई है। लेकिन प्रदेश के कर्मचारी अब भी पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग कर रहे हैं। बीजेपी सरकार ओपीएस को लागू क्यों नहीं करती? इसका मतलब बीजेपी को कर्मचारियों से कोई मतलब नहीं है। आम आदमी पार्टी ओल्ड स्कीम पेंशन का समर्थन करती है और सरकार से मांग करती है कि जल्द से ओपीएस लागू करे।
BJP विधायक और मंत्री 5-6 पेंशन ले रहे और कर्मचारियों  के लिए एक भी नहीं
डॉ. सुशील गुप्ता ने  कहा कि बीजेपी के विधायक और मंत्री 5-6 पेंशन ले रहे हैं और कर्मचारियों को एक पेंशन भी नही देना चाहते। हरियाणा के विधानसभा चुनाव में प्रदेश के कर्मचारी वोट की चोट से बीजेपी का सबक सीखाने का काम करेंगे। आम आदमी पार्टी पूरजोर तरीके से कर्मचारियों के साथ खड़ी है। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर ओपीएस लागू की जाएगी।उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ साल से ओपीएस बहाली को लेकर आंदोलन चलता रहा। कर्मचारियों ने 19 फरवरी 2023 को पंचकूला में मुख्यमंत्री आवास घेराव किया गया। 16 अप्रैल को जिला स्तरीय आक्रोश प्रदर्शन व एक अक्टूबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में पेंशन शंखनाद महारैली की। 11 फरवरी को जींद में ओपीएस संकल्प महारैली कर वोट फॉर ओपीएस की शपथ ली। एक सितंबर को पंचकूला में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की तैयारी चल रही थी, लेकिन चुनाव घोषणा होने से संघर्ष समिति ने 25 अगस्त को अंबाला में ओपीएस तिरंगा मार्च निकाला।
डॉ. सुशील गुप्ता ने  कहा  कि अब प्रदेश के कर्मचारी एक सितंबर को हिसार और आठ सितंबर को रोहतक में मंडल स्तरीय मार्च निकालने की तैयारी कर रहे हैं। पुरानी पेंशन योजना वर्ष 2004 से पहले तक सरकारी कर्मचारियों के लिए लागू थी। इसमें कर्मचारी अपनी सेवा के अंत में एक सुनिश्चित पेंशन प्राप्त करते थे। इसके बाद कर्मचारियों ने लगातार धरने प्रदर्शन, रैलियां की इसके बावजूद बीजेपी सरकार ने ओपीएस बहाल नहीं की। अब यूपीएस लेकर आई है। प्रदेश के कर्मचारी जींद में महारैली कर ओपीएस नहीं तो वोट नहीं की शपथ ले चुके हैं। इसलिए प्रदेश के कर्मचारी ओपीएस के मुद्दे पर वोट करेंगे.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में बढ़ते प्रदूषण पर राज्यपाल चिंतित, बोले—पहाड़ों को स्वच्छ रखना सबकी जिम्मेदारी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर बढ़ते कचरे और प्रदूषण को लेकर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने चिंता जताई है।उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों के चिंता जताने से पहले स्थानीय लोगों को अपने प्रदेश की स्वच्छता के बारे में सोचना चाहिए।हिमाचल को अपना घर समझकर साफ-सुथरा रखना सभी की जिम्मेदारी है। राज्यपाल लोकभवन में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय...

चार महीने से बेरोजगार तहबाजारियों का सरकार को अल्टीमेटम, काले झंडे दिखाकर विरोध करने की चेतावनी

शिमला/संजू-:शिमला के लोअर बाजार से तहबाजारियों को हटाए जाने के बाद अब रोजगार का संकट गहराता जा रहा है। पिछले चार महीनों से आजीविका प्रभावित होने से परेशान तहबाजारियों ने अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है। इसी सिलसिले में तहबाजारी यूनियन के सदस्य नगर निगम के उपमहापौर कार्यालय पहुंचे और...

हमीरपुर की सभी पंचायतों में लगेंगे रूफटॉप सोलर प्लांट, 135 पंचायतों ने जमा करवाया फंड

हमीरपुर,अरविंद-:जिला हमीरपुर में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए अब सभी ग्राम पंचायत भवनों की छतों पर रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित किए जाएंगे।जिला प्रशासन ने इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया है।जिले की कुल 248 ग्राम पंचायतों को सौर ऊर्जा से जोड़ने की योजना है।इनमें से अब तक 135 पंचायतों ने रूफटॉप सोलर...

हिमाचल के शहद से बनेगा मीड, मधुमक्खी पालकों के लिए खुलेंगे कमाई के नए रास्ते

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में मधुमक्खी पालन से जुड़े किसानों और ग्रामीण परिवारों के लिए शहद की बिक्री लंबे समय से एक बड़ी चुनौती रही है।बाजार में कीमतों का उतार-चढ़ाव, बिचौलियों पर निर्भरता और उत्पाद की बिक्री को लेकर अनिश्चितता के कारण कई बार मधुमक्खी पालकों को उनकी मेहनत के अनुरूप लाभ नहीं मिल पाता।अब प्रदेश...

IIT मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर आ रही टैक्सी में भड़की आग, चालक समेत सभी ने कूदकर बचाई जान

मंडी,धर्मवीर-:आईआईटी मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर मंडी शहर की ओर आ रही एक अल्टो टैक्सी में बुधवार शाम अचानक आग लग गई।घटना कटिंडी के पास पेश आई,जहां आग की लपटें उठती देख टैक्सी चालक और उसमें सवार सभी छह प्रशिक्षु तुरंत वाहन से बाहर निकल आए।उनकी सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।गनीमत रही कि...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.