/ Aug 31, 2026

हरियाणा में बीजेपी तीसरी बार बनाएगी सरकार – नायब सिंह सैनी

सोनीपत, 2 सितम्बर : हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और बीजेपी के सभी नेता एक्शन मोड़ में नजर आ रहे हैं. आज पहले तो जींद में एक बड़ी रैली का आयोजन बीजेपी द्वारा किया गया, तो सोनीपत में म्हारा हरियाणा नॉन स्टॉप हरियाणा जन आशीर्वाद रैली नई अनाज मंडी में रखी गई, जिनमे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और बीजेपी अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने जनता को संबोधित किया.
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस की हरियाणा मांगे हिसाब अभियान पर जमकर निशाना साधा ।
आज सोनीपत की नई अनाज मंडी में बीजेपी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर म्हारा हरियाणा नॉन स्टॉप हरियाणा जन आशीर्वाद रैली का आयोजन किया.जिसमें  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की.इस मौके पर  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस की हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा को लेकर सवालिया निशान उठाए, तो कांग्रेस से कुछ सवाल भी पूछे, वही उन्होंने इस मौके पर हरियाणा की जनता को अपना पाई पाई का हिसाब देने की बात कही, उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार के नेतृत्व में हरियाणा का विकास रफ्तार पकड़ रहा है और उसका नतीजा ये है कि आज हरियाणा में सभी जिलों का विकास कार्य एक सामान हुआ है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में सभी वर्गो पर अत्याचार हुआ है, मेरे कार्यकाल में विकास कार्य एक ट्रेलर है जब तीसरी बार सरकार बनेगी तो पूरी फिल्म विपक्ष को दिखायेगी, कांग्रेस जिसके बाद आईसीयू में पहुंचने वाली है जोकि अब वेंटीलेटर पर है।
 मंच से हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संबोधन देते हुए कहा कि आज सोनीपत की सरदारी का आशीर्वाद मुझे मिल रहा है,8 अक्टूबर को चुनावी नतीजे आएंगे हरियाणा सरकार में पिछले 10 साला नॉन स्टॉप काम किए है हरियाणा को आगे बढ़ाने मोदी सरकार ने काम किए है,कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बोले नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारा हिसाब मांग रहे है जबकि आपने दस साल का हिसाब नही दे रहे,रोहतक को चकमाने का काम किया और झूठ बोल कर वोट ले जाते है मुख्यमंत्री ने कहा किसी शायर ने कहा है कि दिल में कसक है चहरे पर नकाब लिए फिरते है, जिनके खुद के खाते खराब है वो हमारा हिसाब लिए फिरते है, जिन्होंने सभी वर्गो का शोषण किया आज वो हिसाब मांग रहे है,दलितों और महिलाओं पर अत्याचारों को आज वो भूल गए हैं ,हमारा हिसाब तो जनता के पास पाई पाई में है मैंने कुछ 15 16 सवाल लिखे तो केवल 15 सवालों का कोई भी उत्तर कांग्रेस और भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने नही दिया,कांग्रेस राज में पर्ची खर्ची नौकरी से कितनी नौकरियां मिली , इसका कोई जवाब नही,राहुल गांधी इनका सरगना और मुखिया है,5 अक्टूबर को हरियाणा के भाग्य का फैसला होना , आपके लिए आपने और बीजेपी के लिए आशीर्वाद लेने आया हूं, हमारे उम्मीदवारों की लिस्ट एक दो दिन में जारी हो जाएगी, सोनीपत से उम्मीदवार को चंडीगढ़ भेजने का काम करे, अगर मैंने आपने दस साल का हिसाब दिया तो कांग्रेस आईसीयू में चली जाएगी अभी वेंटीलेटर पर है,मुझे मेरे कार्यकाल के 134 दिन आचार संहिता में चले गए,मेरे पास बस 56 दिन काम करने का मौका मिला,मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आपने कार्यकाल के कामों को गिनवाया,हमारी सरकार ने मिशन मोड में काम किया जबकि कांग्रेस कमीशन मोड़ में काम करती थी,कांग्रेस के लोग अग्निवीर पर झूठ बोलने का काम करते थे,अग्निवीर को हरियाणा सरकार में नौकरी देने का काम करेगी,10 प्रतिशत आरक्षण देने का काम सरकारी नौकरी में देना का काम किया,किसान की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने का काम करेगी हरियाणा सरकार ,मंच से हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस और हुड्डा पर जमकर साधा निशाना और कहा कि हरियाणा के किसानों की जमीन दिल्ली में बैठे दामाद को देने का काम किया,किसानों की कितनी फसल एमएसपी पर खरीदी गई, किसानों पर गोलियां क्यों चली,दलितों की बस्ती आग के हवाले क्यों किया गया

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.