विधानसभा अध्यक्ष को पद से न हटने पर विपक्ष ने किया सदन में हंगामा

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)-हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को पद से हटाने को लेकर विधानसभा सचिव को  विपक्ष द्वारा नियम 274 के तहत नोटिस दिया गया। लेकिन विधानसभा सदन में उनके द्वारा कार्रवाई का संचालन करने और विपक्ष को ना बोल देने पर विपक्ष ने सदन के अंदर ही हंगामा शुरू कर दिया सदन की कार्रवाई शुरू होते ही पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने इसको लेकर चर्चा मांगी लेकिन विधानसभा अध्यक्ष द्वारा इसकी इजाजत नहीं दी गई जिसके बाद विपक्ष द्वारा सदन के अंदर ही नारेबाजी शुरू कर दी और सदन से वॉकआउट कर बाहर आ गए।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा ये 
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि विधायक दल की बैठक में यह फैसला लिया गया था कि जिस तरह का व्यवहार विधानसभा अध्यक्ष का है उसको लेकर सचिव को नोटिस दिया गया और उन्हें पद से हटाने की मांग की गई । नोटिस देने के बाद विधानसभा अध्यक्ष कार्यवाई का संचालन नही कर सकते है उन्हें आसान छोड़ना चाहिए था।लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि विधानसभा अध्यक्ष ही सदन की कार्यवाई का संचालन कर रहे थे। विधानसभा अध्यक्ष खुद को कानून और नियमो से ऊपर मानते है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार द्वारा नियमो का हवाला देते हुए चर्चा की मांग की। लेकिन उन्हें बोलने नहा दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष का घमंड दिमाग मे आ गया है। इसके अलावा नियम 67 के तहत सदन में प्रस्ताव रखा गया और जिस तरह से कर्मचारियों को एक तारीख बीत जाने के बाद भी वेतन नही मिल रहा है इस पर चर्चा की मांग रखी लेकिन चर्चा का समय नही दिया गया । जबकि ये गंभीर विषय था। मुख्यमंत्री एक तरह बयान दे रहे है कि प्रदेश में आर्थिक संकट है । दूसरी ओर स्तिथि ठीक है। यदि आर्थिक संकट नही है तो कर्मचारियों को वेतन क्यो नही दिया जा रहा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

राम मंदिर चंदा मामले पर भाजपा को घेरा, निष्पक्ष जांच की मांग, प्रदेश भाजपा बंटी हुई और मुद्दाविहीन

शिमला,संजू -:मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने राम मंदिर चंदा मामले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर हुए कथित चंदा घोटाले से देशभर के हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। नरेश चौहान ने कहा कि प्रभु...

राम मंदिर का विरोध करने वाली कांग्रेस आज आस्था की राजनीति कर रही, जनता सब जानती है : कंगना रनौत

शिमला-;मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस पर राम मंदिर और धार्मिक आस्था के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने लंबे समय तक राम मंदिर निर्माण का विरोध किया,वही अब राजनीतिक लाभ के लिए इस विषय को उठाने का प्रयास कर रही है।उनके अनुसार, देश और...

उपराष्ट्रपति के शिमला दौरे की तैयारियां तेज, जिला प्रशासन ने विभागों को दिए जरूरी निर्देश

शिमला-:भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी.राधाकृष्णन के 10 जुलाई को प्रस्तावित शिमला दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।इसी क्रम में बुधवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित कर विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में उपराष्ट्रपति के दौरे को सुरक्षित,व्यवस्थित और प्रोटोकॉल...

मानसून में कांगड़ा के ट्रैकिंग रूटों पर सुरक्षा बढ़ी, बिना पंजीकरण नहीं मिलेगी एंट्री

धर्मशाला,राहुल-:मानसून के दौरान कांगड़ा जिले के प्रमुख ट्रैकिंग मार्गों पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने विशेष निगरानी व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है।अब जिले के 10 प्रमुख ट्रैकिंग रूटों पर बिना पंजीकरण किसी भी ट्रैकर को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।इसके लिए विभिन्न स्थानों...

मानसून के चलते ऊना में 30 सितंबर तक निजी निर्माण के लिए पहाड़ी कटान पर रोक

ऊना,राकेश-:मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश और संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने 30 सितंबर तक निजी विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए किसी भी प्रकार के पहाड़ी कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल द्वारा जारी आदेश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.