पूर्व मंत्री करण दलाल बोले…विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आप के गठबंधन से होगा फायदा

पलवल, 3 सितंबर : कांग्रेस का कुनबा आए दिन बढ़ता जा रहा है. आज नगर परिषद के दर्जनों पूर्व पार्षदों ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवम पूर्व मंत्री करण दलाल के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन थामा। इस दौरान करन दलाल ने कांग्रेस और आप के गठबंधन की चल रही चर्चाओं को लेकर कहा की उनकी निजी राय है की इस गठबंधन से कांग्रेस को फायदा मिलेगा। इनेलो जजपा का प्रदेश में कोई अस्तित्व नहीं है वह भाजपा के सहयोगी दल है। इस अवसर पर उनके साथ नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन केशव मुंजाल, पूर्व उपाधायक्ष कंवर रमेश राणा, रवि रावत के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।
प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री करण दलाल ने कहा की जो पूर्व पार्षद आज कांग्रेस में शामिल हुए हैं, उनसे कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा की आज प्रदेश में कांग्रेस की आंधी चल रही है आने वाले समय में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। जिसमें सबसे ज्यादा सांझेदारी पलवल की रहेगी, फिर पलवल को गुरुग्राम और नोएडा की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने इनेलो और जजपा पर ह*मला बोलते हुए कहा की वो दोनों ही भाजपा के सहयोगी दल हैं प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से उन लोगों को प्रत्याशी बनाने का काम इन दोनो पार्टियों द्वारा किया जा रहा है जो केवल कांग्रेस की वोट काट सकें। लेकिन अब जनता समझ चुकी है इनके बहकावे में नहीं आएगी और कांग्रेस की बहुमत से सरकार बनेगी। इनेलो जजपा का हरियाणा में कोई अस्तित्व नहीं है।
राव नरवीर के कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लडने के बयान पर कहा ये
वहीं भाजपा नेता और पूर्व मंत्री राव नरवीर द्वारा कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लडने के बयान पर दलाल ने कहा की कांग्रेस बड़ी पार्टी है अगर राव नरवीर का कांग्रेस से दाव लगता है तो अच्छी बात है और इससे कांग्रेस को लाभ होगा। दीपक बावरिया के दो बार चुनाव हार चुके नेताओं की टिकट काटने को लेकर उन्होंने कहा की अगर कांग्रेस ऐसा फॉर्मूला लाती है तो फिर युवाओं और महिलाओं को आगे लाना चाहिए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में बढ़ते प्रदूषण पर राज्यपाल चिंतित, बोले—पहाड़ों को स्वच्छ रखना सबकी जिम्मेदारी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर बढ़ते कचरे और प्रदूषण को लेकर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने चिंता जताई है।उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों के चिंता जताने से पहले स्थानीय लोगों को अपने प्रदेश की स्वच्छता के बारे में सोचना चाहिए।हिमाचल को अपना घर समझकर साफ-सुथरा रखना सभी की जिम्मेदारी है। राज्यपाल लोकभवन में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय...

चार महीने से बेरोजगार तहबाजारियों का सरकार को अल्टीमेटम, काले झंडे दिखाकर विरोध करने की चेतावनी

शिमला/संजू-:शिमला के लोअर बाजार से तहबाजारियों को हटाए जाने के बाद अब रोजगार का संकट गहराता जा रहा है। पिछले चार महीनों से आजीविका प्रभावित होने से परेशान तहबाजारियों ने अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है। इसी सिलसिले में तहबाजारी यूनियन के सदस्य नगर निगम के उपमहापौर कार्यालय पहुंचे और...

हमीरपुर की सभी पंचायतों में लगेंगे रूफटॉप सोलर प्लांट, 135 पंचायतों ने जमा करवाया फंड

हमीरपुर,अरविंद-:जिला हमीरपुर में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए अब सभी ग्राम पंचायत भवनों की छतों पर रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित किए जाएंगे।जिला प्रशासन ने इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया है।जिले की कुल 248 ग्राम पंचायतों को सौर ऊर्जा से जोड़ने की योजना है।इनमें से अब तक 135 पंचायतों ने रूफटॉप सोलर...

हिमाचल के शहद से बनेगा मीड, मधुमक्खी पालकों के लिए खुलेंगे कमाई के नए रास्ते

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में मधुमक्खी पालन से जुड़े किसानों और ग्रामीण परिवारों के लिए शहद की बिक्री लंबे समय से एक बड़ी चुनौती रही है।बाजार में कीमतों का उतार-चढ़ाव, बिचौलियों पर निर्भरता और उत्पाद की बिक्री को लेकर अनिश्चितता के कारण कई बार मधुमक्खी पालकों को उनकी मेहनत के अनुरूप लाभ नहीं मिल पाता।अब प्रदेश...

IIT मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर आ रही टैक्सी में भड़की आग, चालक समेत सभी ने कूदकर बचाई जान

मंडी,धर्मवीर-:आईआईटी मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर मंडी शहर की ओर आ रही एक अल्टो टैक्सी में बुधवार शाम अचानक आग लग गई।घटना कटिंडी के पास पेश आई,जहां आग की लपटें उठती देख टैक्सी चालक और उसमें सवार सभी छह प्रशिक्षु तुरंत वाहन से बाहर निकल आए।उनकी सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।गनीमत रही कि...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.