जेजेपी की विचारधारा और सोच से घुटन महसूस कर रहे थे उनके विधायक: नायब सिंह सैनी

करनाल, 3 सितंबर : करनाल के तरावड़ी कस्बा में भाजपा द्वारा आज जन आशीर्वाद रैली का आयोजन किया गया. जिसमें नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। इससे पूर्व नायब सिंह सैनी का रैली में पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज नीलोखेड़ी की जन आशीर्वाद  रैली में जो हुजूम उमड़ा है और जो जनता का आशीर्वाद मिला है,उससे मुझे उम्मीद है कि हरियाणा के लोग बड़े बहुमत के साथ प्रदेश में भाजपा की सरकार बना रहे हैं। केंद्र में नरेंद्र मोदी बैठे है उनका सहयोग और आशीर्वाद हरियाणा को ओर गति से मिलेगा। उन्होंने कहा कि यहां से कमल का फूल खिलेगा तो नरेंद्र मोदी  और मजबूत होंगे तथा तेज गति से काम होगा। जेजेपी विधायकों के पार्टी में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जेजेपी पार्टी की जो नीतियां और सिद्धांत थे वह उनको ही कबूल है, लंबे समय से उनके विधायक घुटन महसूस कर रहे थे। भाजपा में वह लोग आए हैं हमने उनका स्वागत किया है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मनोहर लाल हमारे आदरणीय हैं और सारा कुछ वही देख रहे हैं। कांग्रेस आम आदमी पार्टी के गठबंधन पर उन्होंने कहा कि दोनों भ्रष्टाचारी दल हैं, उन्होंने लोकसभा में भी गठबंधन किया था। लोगों के बीच में बोलते हैं कि हम ईमानदारी का नकाब पहन कर जाते हैं परंतु बाद में वह नकाब उतरता है और लोगों का शोषण व भ्रष्टाचार होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि  लोग इस बात को समझ चुके हैं अब इनकी बातों में वह आने वाले नहीं है। उम्मीदवारों की सूची बारे उन्होंने कहा कि जल्द ही सूची आएगी तो इसके बारे में बताया जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अंबाला में प्याज के दामों में उछाल, बारिश से आवक प्रभावित

अंबाला–:चीनी के बाद अब प्याज के बढ़ते दामों ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है।अंबाला में पिछले कुछ दिनों में प्याज के दामों में करीब 20 रुपये प्रति किलो तक का इजाफा हुआ है।मंडी आढ़तियों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के चलते पीछे से प्याज की आवक प्रभावित हुई...

सुक्खू का भाजपा पर हमला, बोले- व्हाइट पेपर कमेटी सामने लाएगी भ्रष्टाचार के तथ्य

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष बिना मुद्दे के राजनीति कर रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकाल के दौरान कथित भ्रष्टाचार की जांच के लिए सरकार ने व्हाइट पेपर कमेटी का गठन किया है। कमेटी अपनी जांच पूरी करने के बाद सामने आए...

विधानसभा के बाहर आमने-सामने सत्ता पक्ष और विपक्ष, नारों और आरोपों से गरमाया माहौल

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने नजर आए।विधानसभा परिसर के बाहर दोनों पक्षों ने अलग-अलग प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हाथों में तख्तियां लेकर नेताओं ने सरकार और विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए,जिससे माहौल पूरी...

रोजगार के मुद्दे पर सदन में हंगामा, CM के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया प्रदर्शन

शिमला,संजू– हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन प्रश्नकाल के दौरान बेरोजगारी और आउटसोर्स भर्तियों को लेकर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। विपक्ष ने युवाओं को रोजगार देने के मुद्दे पर सरकार को घेरा। मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट भाजपा विधायक सदन से बाहर निकल...

अंबाला में हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला की पड़ाव थाना पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।पुलिस ने मामले में एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह के सदस्य पहले महिला की मदद से लोगों को कमरे में बुलाते थे और इसके बाद...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.