गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुई राजधानी ,गणपत्ति बप्पा की हुई 108 इको फ्रेंडली मूर्तियों की स्थापना

शिमला, संजु  चौधरी ( TSN)- गणेश चतुर्थी के अवसर पर सिद्धिविनायक के जयकारों से पहाड़ों की रानी शिमला भक्तिमय हो गयी। राजधानी में सुबह से ही गणपति बप्पा के उत्सव की धूम रही। श्री सिद्धि विनायक सेवा मंडल शिमला द्वारा गणेश चतुर्थी के अवसर पर शोभा यात्रा का आयोजन किया गया।
ढोल नगाड़ों के साथ शहर में निकली गणपति की सवारी
गणेश चतुर्थी के अवसर पर में शोभा यात्रा सीटीओ से शुरू होकर लोअर बाज़ार,शेरे पंजाब,माल रोड होते हुए मिडिल बाजार पहुंची। शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालु गणपति बप्पा की मूर्तियां के साथ सिद्धिविनायक के जयकारे लगाते नज़र आये। उसके बाद मिडिल बाज़ार में गनपत्ति कई 108 मूर्तियों की स्थापना की गई। 7 से 16 सितंबर तक मिडल बाजार में सिद्धिविनायक के जयकारों के साथ भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।17सितंबर को मूर्ति विसर्जन किया जाएगा।
7 से 17 सिंतबर तक गणेश उत्सव का आयोजन 
श्री सिद्धि विनायक सेवा मंडल ट्रस्ट के उपप्रधान राजकुमार अग्रवाल  ने कहा कि गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज इस मौके पर शोभा यात्रा का आयोजन किया गया है। भगवान गणेश की 108 मूर्तियों की स्थापना की जा रही है।  उन्होंने कहा कि 7 से 17 सिंतबर तक गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान मिडल बाजार में पंजाब से आई मंडली द्वारा भजन कीर्तन किया जाएगा. साथ ही प्रतिदिन भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।17 सितंबर को सुबह हवन की पूर्णाहूतियों के साथ ही भगवान गणेश की मूर्तियों को विसर्जन के लिए सुन्नी ले जाया जाएगा जहां विघ्नहर्ता की 108 इको फ्रेंडली मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा जिससे पानी भी दूषित नही होगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

किन्नौर में भीषण सड़क हादसा: सेना के दो ट्रक और सिविल ट्रक आपस में टकराए, चार जवान घायल

किन्नौर:हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में नेशनल हाईवे-505 पर सोमवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मिलिंग के समीप लिटीधार में सेना के दो ट्रकों और एक सिविल ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में सेना के चार जवान घायल हो गए, जबकि तीनों वाहन सड़क पर पलटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त...

बेटे की जिंदगी बचाने के लिए पिता ने लिया 15 लाख का कर्ज, अब मदद की आस

मंडी,धर्मवीर-:कहते हैं कि एक पिता अपने बच्चों की खुशियों के लिए हर मुश्किल का सामना करने को तैयार रहता है,लेकिन जब बच्चे की जिंदगी बचाने की जंग में उसकी सारी जमा-पूंजी खत्म हो जाए और सिर पर लाखों रुपये का कर्ज चढ़ जाए,तो उसकी बेबसी का अंदाजा लगाना मुश्किल है।ऐसा ही दर्द सराज विधानसभा क्षेत्र...

पहाड़ी इलाकों में मटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिले, शुरुआत में 170-180 रुपये किलो तक मिला भाव

चंबा,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी जिलों में इन दिनों मटर की फसल किसानों के लिए खुशियों और बेहतर आमदनी का जरिया बनी हुई है।पहाड़ी क्षेत्रों में मटर की फसल का तुड़ान कार्य लगातार जारी है और खेतों से निकलने के बाद मटर की खेप बाहरी राज्यों के लिए भेजी जा रही है।फसल की अच्छी पैदावार...

हिमाचल में डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया होगी आसान, PGI और AIIMS के डॉक्टरों को मिलेगी प्राथमिकता

शिमला-:हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।सरकार ने’रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025’में संशोधन किया है।इस बदलाव से पोस्टग्रेजुएट (PG) की पढ़ाई पूरी कर चुके योग्य डॉक्टरों के लिए राज्य के मेडिकल कॉलेजों में नियुक्ति पाने का रास्ता आसान होगा।विशेष रूप से पीजीआई चंडीगढ़...

मौसम खुलते ही शिमला में उमड़े सैलानी, पहाड़ों की खूबसूरती ने जीता पर्यटकों का दिल

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ होने के बाद पर्यटन स्थलों पर रौनक बढ़ने लगी है।पहाड़ों की खूबसूरत वादियां,सुहावना मौसम और ठंडी हवाएं पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं।राजधानी शिमला में भी सैलानियों की आवाजाही में इजाफा देखने को मिल रहा है।दिल्ली और एनसीआर समेत दूसरे इलाकों से यहां पहुंच रहे पर्यटक मौसम का...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.