बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर के लुहणु क्रिकेट मैदान में हिमाचल प्रदेश और मुंबई के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मुकाबले में दूसरे दिन मुंबई की टीम ने मजबूत शुरुआत करते हुए हिमाचल पर बढ़त बना ली है।हिमाचल प्रदेश की पहली पारी 140 रन पर समाप्त होने के बाद मुंबई ने अपनी पहली पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 154 रन बना लिए हैं।इस तरह मुंबई को पहली पारी के आधार पर 14 रन की बढ़त हासिल हो गई है।
मुकाबले में हिमाचल प्रदेश की टीम बड़ी पारी खेलने में नाकाम रही। टीम के बल्लेबाज मुंबई के गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर तक टिक नहीं सके और पूरी टीम 140 रन पर सिमट गई।हिमाचल को उम्मीद थी कि गेंदबाज बेहतर प्रदर्शन कर टीम को मुकाबले में वापसी का मौका देंगे।इसके जवाब में मुंबई के बल्लेबाजों ने संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए हिमाचल के स्कोर को पीछे छोड़ दिया। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक मुंबई ने 154 रन बना लिए थे और उसके सात विकेट शेष थे।मुंबई की बढ़त अभी शुरुआती दौर में है,लेकिन शेष विकेट सुरक्षित होने के कारण टीम अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेगी।हिमाचल प्रदेश के गेंदबाजों के सामने अब मुंबई की पारी को जल्द समेटने की चुनौती होगी।यदि टीम जल्दी विकेट हासिल करने में सफल रहती है,तो मुकाबले में वापसी का रास्ता खुल सकता है।मुकाबले के संबंध में सचिव विशाल जगोता ने बताया कि हिमाचल की पहली पारी 140 रन पर समाप्त हुई,जबकि मुंबई ने तीन विकेट खोकर 154 रन बनाते हुए 14 रन की बढ़त हासिल कर ली है।
