मंडी में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने खुद ही तोड़ डाली अवैध तरीके से बनी दीवार

मंडी, धर्मवीर ( TSN)- मंडी शहर के जेलरोड़ में जिस मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर हिंदू संगठनों ने दो दिन पूर्व मंडी में विरोध प्रदर्शन किया था,उसपर कार्रवाई करते हुए प्रशासन के आदेशों के बाद मुस्लिम समाज से जुड़े लोगों ने अवैध निर्माण को गिराने का काम खुद ही शुरू कर दिया है। वीरवार शाम करीब चार बजे मुस्लिम समाज के लोगों ने अवैध निर्माण को गिराने का कार्य शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा और किसी प्रकार की विघ्न बाधा उत्पन्न नहीं हुई।
प्रशासन के आदेशों के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने खुद ही किया तोड़ने का कार्य
जेलरोड़ मस्जिद कमेटी के सदस्य इकबाल अली ने कमेटी की तरफ से मीडिया में अपना पक्ष रखा और कहा कि अवैध निर्माण को तोड़ने का कार्य किसी भी दबाव में नहीं किया जा रहा है। अवैध निर्माण को लेकर विभाग के अधिकारियों ने मौके पर निशानदेही की थी और जो ढांचा अवैध पाया गया था उसे तोड़ने के आदेश दिए थे। प्रशासन के इन्हीं आदेशों का पालन करते हुए इस ढांचे को तोड़ा जा रहा है। जहां तक पीडब्ल्यूडी की जमीन आती है वहां तक जो भी निर्माण हुआ है उसे तोड़ा जा रहा है। बाकी मस्जिद नीजि भूमि पर बनी है। यह कार्य इसलिए भी किया जा रहा है ताकि आपसी भाईचारा और सौहार्द बना रहे। प्रशासन के जो भी आदेश प्राप्त हुए हैं उनका पालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिमला में मस्जिद को लेकर जो विवाद चल रहा है इनका उससे कोई लेना-देना नहीं है और वहां पर जो कुछ हो रहा है उस आधार पर मंडी की कार्रवाई का कोई नाता नहीं है।

हम चाहते हैं बना रहे सौहार्द, इसलिए तोड़ा अवैध ढांचा

इकबाल अली ने बताया कि अक्तूबर 2023 में मस्जिद के नक्शे की अनुमति के लिए नगर निगम के पास आवेदन किया गया था। उस वक्त पीडब्ल्यूडी की एनओसी के बारे में पता नहीं था तब तक अधिकतर निर्माण किया जा चुका था। 6 महीनों बाद इस बारे में पता चला उसके पहले इस संदर्भ में कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन अब जो भी आदेश प्रशासन की तरफ से प्राप्त हुए हैं उनका पालन किया जा रहा है।

डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने कहा ये 

वहीं डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि मंडी शहर में सभी अवैध कब्जों पर कार्रवाई की जा रही। मंडी में जो मस्जिद का हिस्सा तोड़ा गया है वह भी इसी का हिस्सा है। पहले भी लोक निर्माण विभाग ने यहां पर कार्रवाई करते हुए 16 वर्गमीटर अवैध कब्जे को हटाया था, वहीं आज खुद मुस्लिम समुदाय के लोग स्वयं बचे हुए 3 वर्गमीटर अवैध कब्जे को हटा रहे हैं। टीसीपी एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में इस बार कम बरसेगा मानसून: सामान्य से 10% कम बारिश का अनुमान, 18-19 जून को आंधी-बिजली का ‘येलो अलर्ट’

​शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में इन दिनों जहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है वहीं इस वर्ष मानसून का रुख कुछ धीमा रह सकता है,जिससे आम जनता को सामान्य से कम बारिश का सामना करना पड़ सकता है वहीं किसान बागवानों की चिंताएं बढ़ सकती है।मौसम विज्ञान केंद्र के...

केंद्र के नए डीजल नियंत्रण आदेश से हिमाचल के बागवान परेशान! कुलदीप राठौर ने उठाया मुद्दा

शिमला,संजू -:केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा जमाखोरी,कालाबाजारी और ईंधन के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए जारी किए गए नए नियंत्रण आदेश का असर अब हिमाचल प्रदेश के बागवानी क्षेत्र में भी दिखाई देने लगा है।राज्य के कई क्षेत्रों में किसानों और बागवानों को पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता...

मोदी सरकार के 12 साल: AI शिक्षा, डिजिटल इंडिया और विकसित भारत पर सांसद रेखा शर्मा का जोर

अम्बाला-:राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास,सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बच्चों को शुरुआती कक्षाओं से ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की शिक्षा देने की दिशा में काम कर रही है। साथ...

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

मंडी,धर्मवीर-:भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की बात को दोहराते हुए प्रदेश सरकार पर जुबानी हमला बोला है।मंडी में पत्रकारों से बातचीत में दुष्यंत कुमार ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार केंद्र से मिल रही मदद का कोई हिसाब-किताब नहीं दे रही है।उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा...

मनीषा मित्तल हत्याकांड पर शिक्षा मंत्री सख्त, बोले मामले में होगी सख्त कार्रवाई

शिमला,संजू -:शिमला के भट्टाकुफर स्थित सरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की हत्या के बाद पूरे प्रदेश में आक्रोश का माहौल है।इस दर्दनाक घटना ने न केवल शिक्षा जगत बल्कि आम लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है।न्याय की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.