13 अक्टूबर से कुल्लू में अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव.. विदेशी राजदूतों का होगा सम्मेलन

कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा ( TSN)- जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में 13 अक्टूबर से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव आयोजित किया जाएगा। तो वही दशहरा कमेटी भी इस आयोजन की तैयारी में जुट गई है। वही अबकी बार अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के दौरान विदेशी राजदूतों का एक सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा और इसमें अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को लेकर भी चर्चा की जाएगी। इसके अलावा 15 से अधिक देशों के सांस्कृतिक दल भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विदेश में भी प्रस्तुति देने का मिलेगा मौका
ढालपुर में दशहरा उत्सव की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीपीएस सुंदर ठाकुर ने बताया कि इस साल अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के दौरान जो सांस्कृतिक दल अपनी बेहतरीन प्रस्तुति देगा। उसे विदेश में भी प्रस्तुति देने का मौका मिलेगा। इसके लिए सरकार ने एमओयू साइन कर लिया है। इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय दलों के साथ मिलकर आपसी संस्कृति के आदान-प्रदान करने के अवसर भी प्राप्त होंगे।
दशहरा उत्सव के लिए देवी देवताओं को भेजे निमंत्रण 
सीपीएस सुंदर ठाकुर ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में भाग लेने के लिए देवी देवताओं को निमंत्रण को भेज दिए गए हैं और धूमधाम के साथ इस साल भी अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। अब जल्द ही प्लॉट आवंटन सहित अन्य विषयों को लेकर भी प्रशासन के द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी और सांस्कृतिक दलों के आवेदन भी लिए जाएंगे।  सुंदर ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह स्वयं अंतरराष्ट्रीय दशहरा के सभी कार्यक्रमों को लेकर उत्साहित है और प्रदेश सरकार के द्वारा इस दशहरा उत्सव को बीते साल से भी ज्यादा भव्य तरीके से मनाया जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

रक्षाबंधन पर HRTC की ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं का मुफ्त सफर

राहुल चावला,धर्मशाला-:रक्षाबंधन के अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने की तैयारी पूरी कर ली है। 28 अगस्त को प्रदेश के भीतर संचालित HRTC की सभी ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं को सूर्योदय से सूर्यास्त तक निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह जानकारी बुधवार को धर्मशाला में...

धर्मशाला में अब तक 91 हजार किलो चाय उत्पादन, बारिश से अगस्त में उत्पादन प्रभावित

धर्मशाला/राहुल-:जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित चाय उद्योग में इस वर्ष अब तक करीब 91 हजार किलोग्राम चाय का उत्पादन हो चुका है।उद्योग प्रबंधन को उम्मीद है कि नवंबर तक कुल उत्पादन डेढ़ लाख किलोग्राम तक पहुंच जाएगा।हालांकि,अगस्त माह में लगातार हुई बारिश ने चाय उत्पादन को प्रभावित किया है। इस महीने प्रबंधन को करीब 25 हजार...

IMC Foundation ने लुधियाना में छात्राओं के लिए 64,000 सैनिटरी पैड्स उपलब्ध करवाए

लुधियाना-:स्कूली छात्राओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और गरिमा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से IMC Foundation ने लुधियाना जिला प्रशासन के माध्यम से छात्राओं के लिए 64,000 सैनिटरी पैड्स का योगदान किया। Foundation की ओर से कुल 8,000 पैक्स IMC सैनिटरी नैपकिन, जिनमें 64,000 सैनिटरी पैड्स शामिल हैं,लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन के कार्यालय को...

राष्ट्रगान विवाद पर CM सुक्खू का पलटवार, बोले- भाजपा ने पहले की गलती, अब कर रही तरह-तरह की बातें

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा पलटवार किया है। विपक्ष की ओर से विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने पहले गलती की और अब अपनी गलती को...

राष्ट्रगान के अपमान के मुद्दे पर सियासत तेज़, विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर शुरू हुआ विवाद अब मुख्यमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के नोटिस तक पहुंच गया है।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में प्रदेश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.