प्रदेश में भर्तियों में हो रही देरी को लेकर बेरोजगार युवाओं ने सरकार के खिलाफ़ की नारेबाजी

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)– शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई गई थी. मगर इस दौरान सचिवालय के बाहर कुछ अलग की नज़ारा देखने को मिला. बड़ी संख्या में प्रदेश का शिक्षित युवा बेरोजगार सचिवालय के बाहर पहुंचा और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. शिक्षित बेरोजगार संघ की कॉल पर प्रदेश भर के युवा सचिवालय पहुंचे थे और मुख्यमंत्री को 8 सूत्रीय मांग पत्र सौंपना था. मगर कैबिनेट बैठक से पहले युवाओं को मिलने का समय नहीं दिया गया. इसके बाद युवा बेरोजगार सचिवालय के बाहर सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए नजर आए.
 बेरोजगार युवाओं का सरकार पर आरोप है कि कैबिनेट से सृजित किए हुए पदों को लेकर न तो अधिसूचना जारी की गई और न ही भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है. इसके अलावा युवाओं का आरोप है कि प्रदेश में सुचारू रूप से होने वाली भर्तियों पर भी सरकार आउटसोर्स पर लोगों को भर्ती कर रही है जिसे युवाओं में विरोध है. ऐसे में सचिवालय के बाहर अपनी आवाज बुलंद करते हुए युवा प्रदेश सरकार से जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रियाओं को शुरू करने की मांग कर रहे हैं.
बेरोजगार युवाओं की हैं आठ सूत्रीय मांग 
प्रदेश सचिवालय के बाहर सरकार के खिलाफ रोष  जता रहे युवाओं का कहना है कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने एक लाख नौकरियों का वादा किया मगर अब तक प्रदेश में बेरोजगारों की स्थिति नहीं बदली है उन्होंने कहा की स्थिति यह हो गई है कि हिमाचल प्रदेश बेरोजगारी दर में देशभर में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है. युवाओं की मांग है कि मंत्रिमंडल से सृजित पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए. अधीनस्थ चयन बोर्ड को भंग करने के बाद स्थापित किए गए राज्य चयन आयोग से भर्ती प्रक्रिया को शुरू किया जाए. सुचारू रूप से आने वाली भर्तियों में लोगों को आउटसोर्स को न रखा जाए.
युवाओं का आरोप है कि रिटायर्ड अफसर को एक्सटेंशन दी जा रही है जिसके चलते काम में देरी हो रही है. ऐसे में रिटायर्ड और टायर्ड कर्मचारियों को एक्सटेंशन न दी जाए. युवाओं का आरोप है कि प्रदेश सरकार आर्थिक स्थिति की खराब आर्थिक स्थिति की बात कहती है. लेकिन प्रदेश में फ्रीबीज स्कीम चलाने और सरकार में अपने करीबी लोगों को जगह देने के लिए सरकार की आर्थिक स्थिति ठीक है. उन्होंने कहा कि आज वह मुख्यमंत्री को अपना आठ सूत्रीय मांग पत्र देने पहुंचे हैं इसके बाद आगे की रणनीति तय होगी उन्होंने कहा कि सरकार अगर उनकी बातें नहीं मानती है तो प्रदेश भर में आंदोलन होंगे.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

डीजल की मार से डगमगाई प्राइवेट बस सेवा, किराया बढ़ाने की मांग तेज

अम्बाला -:लगातार बढ़ती डीजल कीमतों ने अब प्राइवेट और सहकारी बस संचालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अंबाला सेंट्रल बस स्टैंड स्थित दी सहकारी परिवहन कल्याण समिति की बैठक में बस ऑपरेटरों ने सरकार से बस किराया बढ़ाने की मांग उठाई। संचालकों का कहना है कि खर्च लगातार बढ़ रहे हैं लेकिन किराए में बढ़ोतरी...

करनाल में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने शव लेने से किया इंकार

करनाल -:करनाल के इंद्री क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक बॉबी का शव खेतों में मिलने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। युवक के शरीर और चेहरे पर चोटों के निशान मिलने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मामले को लेकर समाज के लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर...

राजीव बिंदल के 75% जीत के दावे पर विक्रमादित्य का पलटवार, बोले- पंचायत चुनावों को ‘सेमीफाइनल’ बताना गलत

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों के पहले चरण के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल द्वारा 75 प्रतिशत जीत का दावा किए जाने पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह  ने कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने भाजपा के दावों को वास्तविकता से दूर बताते हुए कहा कि पंचायत...

नशा तस्करों पर शिमला पुलिस का बड़ा प्रहार, 1.13 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त

शिमला, संजू -: शिमला पुलिस  ने नशा तस्करों के खिलाफ व्यापक अभियान छेड़ते हुए सप्लाई और डिमांड नेटवर्क पर एक साथ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 134 मामले दर्ज किए हैं और 286 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि अब केवल...

डॉ राजीव बिंदल बोले…पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की प्रचंड जीत

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों के प्रथम चरण के नतीजों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल  ने दावा किया कि प्रदेश की अधिकांश पंचायतों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.