/ May 18, 2026

पीएम मोदी 28 को करेंगे हिसार में बड़ी रैली.. एकतरफा होगा प्रदेश का माहौल- कुलदीप बिश्नोई

हिसार, 20 सितम्बर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 सितंबर को हिसार में बड़ी रैली करेंगे। यह जानकारी रैली के संयोजक एवं पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। कुलदीप बिश्नोई ने बताया कि हिसार के एयर पोर्ट चौक के पास स्थित मैदान में विशाल रैली को संबोधित करेंगे और हरियाणा में भाजपा के लिए सहयोग मांगेंगे। उन्होंने बताया कि रैली की तैयारियां शुरू कर दी गई है और रैली के प्रति पार्टीजनों के अलावा आम जनता में भारी जोश देखा जा रहा है।
कांग्रेस की घोषणाएं ऐसी, जो कभी पूरी नहीं हो सकती
कुलदीप बिश्नोई ने बताया कि भाजपा ने एक दिन पूर्व ही संकल्प पत्र जारी किया है। संकल्प पत्र में वो बातें कही गई है, जो हर वर्ग के हितों के लिए हो और पूरी की जा सकती हो। उन्हें खुशी है कि भाजपा ने पिछले विधानसभा चुनाव के संकल्प पत्र में जो बातें कही थी, वे पूरी करने के बाद ही नया संकल्प पत्र जारी किया गया है।कुलदीप बिश्नोई ने कांग्रेस के घोषणापत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस दावे तो बड़े-बड़े करती है लेकिन सत्ता मिलने के बाद उन्हें पूरा नहीं किया जाता। राजस्थान, हिमाचल प्रदेश व कर्नाटक इसके उदाहरण है, जहां बड़े-बड़े वादे किए गए थे और वे पूरी न होने पर उन्हें जनता के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि चौ. भजनलाल के शासनकाल में बाद अब भाजपा सरकार में ही समान विकास हुआ है और युवाओं को घर बैठे नौकरियां मिली है।
हरियाणा को SYL का पानी कब दिलवा रहे हैं केजरीवाल 
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीलाल के हरियाणा में चुनाव प्रचार करने के सवाल पर कुलदीप ने कहा कि चुनाव प्रचार करना हर नेता व हर पार्टी का अधिकार है। वैसे हमारा केजरीवाल से एक सवाल है कि यदि वे अपने को हरियाणा का बेटा कहते हैं तो ये स्पष्ट जरूर करें कि वे अपनी पंजाब सरकार से हरियाणा को एसवाईएल का पानी कब दिलवा रहे हैं क्योंकि केवल पंजाब सरकार ही इसमें अड़चन डाल रही है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा को लेकर चल विवाद के बारे में कुलदीप ने कहा कि वे कांग्रेस की वरिष्ठ नेता है और कांग्रेस उनके साथ अच्छा नहीं कर रही।इस अवसर पर प्रवासी प्रभारी राजेन्द्र राठौड़, जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, हिसार से उम्मीदवार डॉ. कमल गुप्ता, बरवाला से उम्मीदवार रणबीर गंगवा, हांसी से उम्मीदवार विनोद भ्याणा, नलवा से उम्मीदवार रणधीर पनिहार एवं प्रदेश सह मीडिया प्रमुख संदीप आजाद भी मौजूद रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नारद जयंती पर पत्रकारिता संगोष्ठी का आयोजन पत्रकारिता का उद्देश्य जनजागरण, दुष्प्रचार का जवाब दुष्प्रचार नहीं

चंडीगढ़। विश्व संवाद केंद्र हरियाणा तथा हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा आयोजित संगोष्ठी में आज इस बातपर बल दिया गया कि पत्रकारिता जटिल को एक सरल बना देने की कला है। पत्रकारिता का मूल सरल,स्पष्ट और सरस होना है। नारद जयंती के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में विश्व संवाद केंद्र के सचिव राजेश कुमार...

अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव व गरिमा से परिपूर्ण: मुख्यमंत्री नायब सैनी

चंडीगढ़, 17 मई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव व गरिमा से परिपूर्ण रहा है। महाराजा अग्रसेन ने अपने जीवन में समाज को नई दिशा प्रदान की है। मुख्यमंत्री रविवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित सर्कस ग्राउंड में अखिल भारतीय अग्रवाल मैत्री संघ द्वारा आयोजित अग्र...

18 वर्षों बाद बना अद्भुत संयोग, शनिचरी अमावस्या पर ब्रह्मसरोवर में उमड़ा आस्था का सैलाब

कुरुक्षेत्र, गुरदीप सिंह गुजराल -:शनिचरी अमावस्या के अवसर पर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र  के पवित्र ब्रह्मसरोवर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। हरियाणा सहित पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु यहां स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। सुबह से ही ब्रह्मसरोवर के घाटों पर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं...

मोदी सरकार ने फार्मास्यूटिकल क्षेत्र को पूरी तरह कॉर्पोरेट कंपनियों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के हवाले कर दिया : रणदीप सिंह सुरजेवाला

कैथल / बलिन्द्र कुमार-:कैथल में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला  ने आज किसान भवन में कैथल कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। एसोसिएशन ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित अखिल भारतीय कैमिस्ट बंद को लेकर उन्हें विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवैध ई-फार्मेसी, बड़ी...

60 हजार मतदाता करेंगे 180 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, मतदान कल

मंडी, धर्मवीर -:शहरी निकायों को लेकर कल यानी रविवार 17 मई को होने वाले मतदान को लेकर मंडी जिला प्रशासन ने अपरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी पोलिंग पार्टियों ने अपने-अपने बूथ संभाल लिए हैं। बता दें कि कल मंडी जिला के 7 शहरी निकायों के 61 वार्डों के लिए मतदान होगा। इनमें 180...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.