/ Jul 08, 2026

राहुल गांधी के अमेरिका में आरक्षण को लेकर दिए बयान पर बीजेपी बोली कांग्रेस आरक्षण, संविधान विरोधी

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)-अमेरिका में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आरक्षण को लेकर दिए गए बयान को लेकर भाजपा कांग्रेस पार्टी पर हमलावर है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की सोशल मिडिया की राष्ट्रीय  प्रभारी अणिमा सोनकर ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस को संविधान और आरक्षण का विरोधी करार दिया है।
अंतर्राष्ट्रीय मंच पर राहुल करते हैं देश को अपमानित करने का काम
अणिमा सोनकर ने कहा कि  राहुल गांधी अंतरारष्ट्रीय मंच पर देश को अपमानित करने का काम करते हैं। राहुल विदेश की धरती पर कहते हैं की सत्ता आने पर आरक्षण ख़त्म कर देंगे। अगर देश के  नेता विपक्ष  इस तरह की टिप्पणीयां करेंगे तो आम जनता क्या सोचेगी। राहुल गांधी पंद्रह सालों से देश के प्रधानमंत्री बनने की कुंठा में है लेकिन देश में दस सालों से बीजेपी की सरकार है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आरक्षण के बारे में क्या जानते हैं वे तो प्रधानमंत्रियों के परिवार में पैदा हुए है। कांग्रेस पार्टी का इतिहास आरक्षण, दलित, पिछड़ा विरोधी रहा है।
अणिमा सोनकर ने कहा कि  जवाहर लाल नेहरू ने 1956 में पिछड़े वर्गों को आरक्षण देने की काका कालेलकर रिपोर्ट को खारिज कर दिया था। नेहरू ने 1961 में मुख्य मंत्रियों को पत्र लिखकर कहा कि आरक्षण से अक्षमता और दोयम दर्जे का मानक पैदा होता है। उन्होंने कहा की कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी ने एससी आरक्षण पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि आरक्षण के माध्यम से हमे बुदुओं को बढ़ावा नहीं देना चाहिए। पांच दशक से ज्यादा कांग्रेस सत्ता में रही लेकिन देश में नायसंगत काम करने से किसने रोका था। लेकिन कांग्रेस ने केवल बांटने का काम किया है। वन्ही भाजपा ने हमेशा समस्त समाज के लिए कार्य किया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मानसून के चलते ऊना में 30 सितंबर तक निजी निर्माण के लिए पहाड़ी कटान पर रोक

ऊना,राकेश-:मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश और संभावित प्राकृतिक आपदाओं के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ऊना ने 30 सितंबर तक निजी विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए किसी भी प्रकार के पहाड़ी कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल द्वारा जारी आदेश...

2027 चुनाव की तैयारी में भाजपा तेज, कोर ग्रुप बैठक में कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन का फैसला

शिमला,संजू-:वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में अपने राजनीतिक अभियान को गति देने का निर्णय लिया है।शिमला में आयोजित भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनआंदोलन शुरू करने का फैसला लिया गया।पार्टी ने दावा किया...

पलवल में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का बीजेपी पर हमला, बोले— शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा

पलवल/सुंदर कुंडू -:पलवल में हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बीजेपी सरकार पर शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में शिक्षा और परीक्षाओं पर माफियाओं का कब्जा हो चुका है। एचटेट परीक्षा कराने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। राव नरेंद्र सिंह पलवल के...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार: प्रभावित परिवारों ने मांगा पुनर्वास के लिए समय, डीसी बोले—हर मामले पर अलग से होगा निर्णय

धर्मशाला | राहुल चावला-:कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार परियोजना से प्रभावित रछीयालू और किओड़िया मोल के ग्रामीण मंगलवार को अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा से मिले। इस दौरान प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से मकान खाली करने के लिए पर्याप्त समय देने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वे एयरपोर्ट विस्तार...

राम मंदिर पर राजनीति छोड़ कांग्रेस अपने कार्यकाल के विवादों पर जवाब दे : अनुराग ठाकुर

शिमला/संजू-:पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था,लंबे सामाजिक संघर्ष और संवैधानिक प्रक्रिया का परिणाम है।उन्होंने कहा कि वर्षों से जिस मंदिर निर्माण की मांग की जा रही थी,वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी हुई।उनके अनुसार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.