/ Jun 14, 2026

ट्राउट फिश फार्मिंग से बदली मंडी के नेत्र सिंह के परिवार की किस्मत.. सालाना कमा रहे 20 लाख

मंडी, धर्मवीर ( TSN)-कुछ साल पहले जिस दो बीघा जमीन पर जंगली जानवरों के आंतक से कुछ भी नहीं उग पा रहा था। आज उसी जमीन से मंडी जिला के छोटे से गांव दहड़ का एक परिवार सालाना लाखों रूपये कमा रहा है। इस परिवार की किस्मत बदली हैं प्रदेश सरकार की निली क्रांति योजना ने। इस योजना के तहत इस परिवार ने कुछ साल पहले ट्राउट फिश फार्मिंग का व्यवसाय शुरू किया और यह परिवार अब इस व्यवसाय से साल का 5-7 नहीं बल्कि 18-20 लाख रुपये कमा रहा है। सफलता की यह कहानी है मंडी जिला की चच्योट तहसील के तहत पड़ने वाले दहड़ गंाव निवासी नेत्र सिंह और उनके तीन बेटों की।
हिमाचल से बाहर बडे-बडे शहरों तक पहुंच रही है दहड़ की ट्राउट
नेत्र सिंह ने बताया कि पहले उनका पूरा परिवार खेती बाड़ी पर ही निर्भर था। फसल पर कभी मौसम की मार पड़ जाती तो कभी जंगली जानवर फसलों को बर्बाद कर देते थे। वर्ष 2018 में एक ट्राउट मछली पालक ने उनकी खड्ड किनारे बंजर भूमि होने पर ट्राउट मछली पालन करने की सलाह दी। जिस पर उन्होंने अमल करते हुए मत्स्य विभाग के अधिकारियों से सम्पर्क कर, नीली क्रांति योजना के अंतर्गत ट्राउट मछली पालन के लिए अनुदान प्राप्त कर कार्य शुरू किया। इस व्यवसाय में नेत्र सिंह ने अपने तीनों बेटों को भी साथ मेें लिया और  30 लाख रुपये व्यय कर 12 ट्राउट रेसवेज का निर्माण कर लिया। इसके निर्माण के लिए उनको 11.60 लाख रुपये का अनुदान भी मत्स्य विभाग द्वारा दिया गया। नेत्र सिंह ने बताया कि आज वे बड़ी शान अपने तीनों बेटों के साथ ट्राउट फिश फार्मिंग के व्यवसाय को कर रहे हैं और साल का 18-20 लाख आसानी से कमा रहे हैं। फिश फार्मिंग के दौरान यदि कोई समस्या आ जाए तो मत्स्य विभाग के अधिकारी तुरंत उनकी मदद भी करते हैं। इस मछली की बाजार में उन्हें 600 से 700 रुपये कीमत मिल रही है।
वहीं बीर सिंह ने बताया कि उनकी ट्राउट मछलियों ने हिमाचल के अलावा लुधियाना, चंडीगढ़ और दिल्ली जैसे बड़े शहरों तक भी पहुंच बना ली है। बाजार में ट्राउट मछली की इतनी मांग है कि वह इसे पूरा नहीं कर पा रहे हैं। इस मछली पालन से ही उन्होेने आज अपनी गाड़ी भी खरीद ली है और इसी गाड़ी से बाजार में मछली की सप्लाई पहुंचाई जा रही है। उनके ट्राउट मछली पालन से और लोग जु़ड़ जाएं तो परिवहन लागत कम होने से सभी के लिए मुनाफे का सौदा हो सकता है।

 नेत्र सिंह को बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना का लाभ लेते हुए उन्होंने हाल ही में 30 लाख की लागत से मछली यूनिट भी स्थापित कर लिया है। जिसमें उन्हें सरकार की ओर से 12 लाख अनुदान मिला है। वर्तमान में वे अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ ही क्षेत्र के अन्य ट्राउट मछली पालकों को भी सस्ती दरों पर गुणवत्तायुक्त मछली आहार उपलब्ध करवा रहे हैं। जिससे वे अब आने वाले समय में आसानी से मछली उत्पादन के साथ 25 लाख रुपये कमा सकते हैं।

मंडी में 96 परिवार मत्स्य पालन कर कमा रहे अच्छा मुनाफा 

वहीं सहायक निदेशक मत्स्य विभाग मंडी नीतू सिंह ने बताया कि राज्य योजना के अंतर्गत मछली पालन के लिए तालाब निर्माण एवं प्रथम वर्ष में सहायता प्रदान करने के लिये 12.4  लाख प्रति हेक्टेयर पर 80 प्रतिशत अनुदान के रूप में प्रदान किया जाता है। मंडी जिला में इस वित्तीय वर्ष में अब तक 763 नदीय मछुआरों ने मछली पकड़ने हेतु लाइसेंस लिये हैं। जिला में 96 परिवार मत्स्य पालन का कार्य कर रहे हैं और अच्छे मुनाफा कमा रहे हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नड्डा के दौरे पर मंत्रियों का सवाल: वित्तीय सहायता और लंबित मुद्दों पर केंद्र से मांगा जवाब

शिमला,संजू-:शिमला में आयोजित एक संयुक्त पत्रकार वार्ता में हिमाचल प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हालिया प्रदेश दौरे को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।दोनों मंत्रियों ने कहा कि राज्यवासियों को इस दौरे से काफी अपेक्षाएं थीं,विशेषकर प्रदेश की आर्थिक चुनौतियों के...

फर्जी पहचान बनाकर शादी करने वाली महिला और बिचौलिया गिरफ्तार, पुलिस ने लोगों को दी सतर्क रहने की सलाह

हमीरपुर,अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में शादी के नाम पर कथित ठगी के एक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला और उसकी सहयोगी बिचौलिया महिला को गिरफ्तार किया है।आरोप है कि महिला ने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर विवाह किया और बाद में पति को धोखा देकर फरार होने की कोशिश...

शिमला में जेपी नड्डा का कांग्रेस सरकार पर प्रहार, विकास और फंडिंग पर उठाए सवाल

शिमला,संजू-:शिमला में आयोजित एक मीडिया संवाद कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर कई मुद्दों को लेकर सवाल उठाए।उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा स्थिति को देखकर स्पष्ट होता है कि सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा करने में...

हिमाचल में इस बार मानसून रहेगा कमजोर! मौसम विभाग ने जताई सामान्य से कम बारिश की संभावना

शिमल-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के आगमन को लेकर लोगों की उत्सुकता बढ़ने लगी है।पिछले वर्षों में भारी बारिश और प्राकृतिक आपदाओं ने प्रदेश को गंभीर नुकसान पहुंचाया था,जिसके चलते इस बार भी लोग मौसम विभाग के पूर्वानुमानों पर नजर बनाए हुए हैं।हालांकि राहत की बात यह है कि इस वर्ष मानसून अपेक्षाकृत कमजोर रहने के...

भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने आंधी प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाई राहत, पीने के पानी की करवाई व्यवस्था

अमृतसर,12 जून:बीती शाम आई तेज आंधी के कारण हल्का उत्तरी क्षेत्र के कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ।कई स्थानों पर पेड़ गिर गए,जबकि बिजली के खंभों को भी क्षति पहुंची,जिससे अनेक क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।बिजली बाधित होने के कारण लोगों को पीने के पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ा और...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.