/ Jun 26, 2026

बोगस पोलिंग की न सोचे कांग्रेस कार्यकर्ता, प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट: मंजू हुड्डा

रोहतक, 23 सितंबर – गढ़ी सांपला किलोई हलके से भाजपा प्रत्याशी मंजू हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता मतदान के दिन बोगस पोलिंग करने की सोच भी ना ले, क्योंकि प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ता गुंडागर्दी करते है और बोगस पोलिंग करने में माहिर है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं चलने देगे।मंजू हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस के समय सबको पता है कि खर्ची पर्ची का सिस्टम चलता था, लेकिन भाजपा ने सत्ता में आते ही खर्ची पर्ची को बंद कर मेरिट के आधार पर युवाओं को नौकरियां दी है। उन्होंने  दावा किया कि इस बार गढ़ी सांपला किलोई में कमल का फूल खिलेगा।
 रविवार को भाजपा प्रत्याशी मंजू हुड्डा हलके के गांवो में जनसम्पर्क अभियान के तहत लोगों से जनसंवाद कर रही थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि गढ़ी सांपला किलोई में पिछले करीब बीस साल से लोगों को चौधर के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। दस साल कांग्रेस के समय पर पूर्व सीएम हुड्डा ने हलके के साथ भेदभाव किया है। यहां तक कि एक परिवार में तो खर्ची पर्ची के चलते नौकरियां दी, जबकि  शिक्षित युवाओं की अनदेखी की गई और अब एक बार फिर से कांग्रेस के प्रत्याशी जगह जगह प्रचार कर रहे है कि सरकार बनने पर खर्ची पर्ची के साथ नौकरियां देगे। यहां तक कांग्रेस के एक प्रत्याशी ने तो कहा है कि अपने रिश्तेदारो व अपना घर भरेगे और उसके बाद जनता की भी सुध लेगे, जिससे साफ है कि कांग्रेस पहले से ही भ्रष्टाचार को लेकर योजनाएं बनाने लगी है, लेकिन कांग्रेस के यह मंसूबे कभी कामयाब नहीं होगे। उन्होंने कहा कि सपने लेने से कुछ नहीं होता विकास कार्यो के लिए काम करना पड़ता है और भाजपा ने दस साल में यह करके भी दिखाया है। मंजू हुड्डा ने दावा किया कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत से तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

किन्नौर कांग्रेस जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पार्टी के भीतर विवाद, मंत्री जगत सिंह नेगी ने खोला मोर्चा

शिमला,संजू -:किन्नौर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पार्टी के भीतर विवाद गहरा गया है।किन्नौर से विधायक और हिमाचल सरकार में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने इस मुद्दे पर खुलकर नाराजगी जताई है।उन्होंने कहा कि जिस बात को वह पहले से उठा रहे थे,अब उसकी पुष्टि भाजपा के नेता भी कर रहे हैं।नेगी...

शिमला में ‘संविधान हत्या दिवस’ पर लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित, आपातकाल की याद में प्रदर्शनी आयोजित

शिमला,संजू-:देशभर में भारतीय जनता पार्टी ने 1975 में लगाए गए आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाया। इसी कड़ी में शिमला में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मॉल रोड स्थित रोटरी टाउन हॉल के बाहर आपातकाल पर आधारित विशेष प्रदर्शनी लगाई गई,जिसका उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव...

फरीदाबाद में महिला ने लगाया सनसनीखेज आरोप, पुलिस पर भी शिकायत न सुनने का आरोप

फरीदाबाद-:पति-पत्नी का रिश्ता भरोसे और सम्मान की नींव पर टिका होता है,लेकिन फरीदाबाद में एक महिला ने अपने पति पर ऐसा आरोप लगाया है जिसने इस रिश्ते को शर्मसार कर दिया। महिला का आरोप है कि उसके पति ने नशे की लत पूरी करने के लिए उसे एक लाख रुपये में बेचने की कोशिश की।जब...

मुख्यमंत्री सुक्खू की कसौली को बड़ी सौगात: जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ मंजूर, प्राथा स्कूल बनेगा सीबीएसई संस्थान

शिमला,25 जून-:मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोलन जिले के कसौली विधानसभा क्षेत्र के नेरी कलां में आयोजित जनसभा के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।उन्होंने जोहड़जी-मल्ला सड़क निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये स्वीकृत करने, प्राथा विद्यालय को सीबीएसई से संबद्ध करने,जोगिंद्रा सहकारी बैंक की शाखा खोलने तथा चाटी ढांक में...

6 साल की रूहताज कौर ने रचा इतिहास, पंजाब की सबसे कम उम्र की आइस हॉकी खिलाड़ी बनीं

चंडीगढ़,24 जून-:पंजाब के खेल जगत के लिए गर्व का क्षण है। लर्निंग पाथ्स स्कूल की कक्षा पहली की छात्रा 6 वर्षीय रूहताज कौर ने देहरादून में आयोजित आईएचएआई नेशनल आइस हॉकी चैंपियनशिप की अंडर-12 श्रेणी में पंजाब का प्रतिनिधित्व कर सबसे कम उम्र की खिलाड़ियों में अपना नाम दर्ज कराया है। इतनी कम उम्र में...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.