राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने असंध में किया चुनावी प्रचार…कांग्रेस और भाजपा के शासन में अंतर

करनाल,27 सितम्बर -राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज असंध विधानसभा के गांव जुंडला में चुनावी सभा को संबोधित किया। यहां आयोजित जनसभा में भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस  पर जमकर जुबानी  ह.मला बोला.उन्होंने कांग्रेस  नेता राहुल गांधी पर भी  कटाक्ष की. साथ ही प्रदेश भाजपा सरकार के काम गिनवाए.
 राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा लूट और झूठ की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि  हरियाणा में जब उनकी सरकार थी तो किस तरह से यह लोग नौकरियां देने में भ्रष्टाचार करते थे और किसानों की जमीनों को हड़पने का काम करते थे। यही नहीं मुआवजे के नाम पर किसानों को दो-दो रुपए के चेक दिए जाते थे। भजनलाल ने कहा कि 10 साल पहले का कांग्रेस का शासन देखिए और हमारे 10 साल का शासन देखकर आपको अंतर पता चल जाएगा कि किस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में हरियाणा ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है।
प्रदेश में सड़कों के जाल का जिक्र करते हुए भजनलाल ने कहा कि एक समय था जब बारिश होने पर लोगों को रिश्तेदारी में ही रुकना पड़ता था लेकिन आज प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत प्रत्येक गांव को सड़क मार्ग से जोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने संकल्प पत्र को लेकर काम करती है, हम 2014 और 19 में जो घोषणा पत्र लेकर आए उसे पूरा किया लेकिन कांग्रेस के पिछले घोषणा पत्रों को उठाकर देख लीजिए, उसने जो भी घोषणा पत्र जारी किया है उसमें से कोई भी वायदा पूरा नहीं किया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल में किसान संगठनों का मंथन,26 नवंबर के आंदोलन की तैयारियों पर चर्चा

राकेश कुमार शर्मा/करनाल:-करनाल के जाट भवन में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) भारत की अहम बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में किसान आंदोलन की आगामी रणनीति और 26 नवंबर को प्रस्तावित आंदोलन की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। बैठक में किसान नेता राकेश टिकैत, जोगिंदर सिंह उगराहां समेत विभिन्न किसान संगठनों के...

14 साल बाद कबड्डी में गोल्ड मेडल जीतने का सपना हुआ साकार, मंडी पहुंचने पर भावना ठाकुर का भव्य स्वागत

मंडी,धर्मवीर-:अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता भावना ठाकुर का सोमवार को छोटी काशी मंडी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।ऐतिहासिक सेरी मंच पर जिला कबड्डी संघ की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में पटाखे फोड़कर उनका भव्य अभिनंदन किया गया।भावना ठाकुर की इस उपलब्धि से मंडी जिला सहित पूरे हिमाचल प्रदेश...

चंडीगढ़ की विरासत कुर्सियां नीदरलैंड में 3000 यूरो में नीलाम, पहले ही दी थी सूचना

मोनिका रावत,चंडीगढ़-:शहर की विरासत से जुड़ी पियरे जेनेरे की डिजाइन की दो एक्स-लेग आर्मचेयर नीदरलैंड में 10 अक्टूबर को 3000 यूरो (करीब 3.21 लाख रुपये) में नीलाम कर दी गईं।चंडीगढ़ प्रशासन को इस नीलामी की जानकारी 25 सितंबर को ही दे दी गई थी,लेकिन इसके बावजूद नीलामी नहीं रुक सकी। अधिवक्ता एवं चंडीगढ़ प्रशासन की...

11 से 14 नवंबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, 300 पुलिस कर्मियों के हवाले रहेगी सुरक्षा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश की ऐतिहासिक व्यापारिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय लवी मेला इस वर्ष 11 से 14 नवंबर तक रामपुर में आयोजित किया जाएगा।मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित मेला आयोजन समिति की बैठक में मेले के कार्यक्रमों,सुरक्षा...

हिमाचल में बारिश से लुढ़का पारा, 13 से 15 अक्टूबर तक फिर बारिश का अलर्ट

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद सोमवार को मौसम साफ हो गया है।हालांकि,प्रदेश में अगले कुछ दिनों के दौरान एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार,पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई।हमीरपुर के नेरी में सबसे अधिक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.